Showing posts with label Salman in veer. Show all posts
Showing posts with label Salman in veer. Show all posts

Monday, February 22, 2010

वीर को लेकर सलमान-अनिल में अनबन

salman khan

वीर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सलमान खान के बीच अनबन हो गई है। फिल्म को अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिली तो दोनों ने एक-दूसरे पर दोष मढ दिया। भविष्य में अब दोनों शायद ही साथ में फिल्म करें। सूत्रों के अनुसार, वीर के बॉक्स ऑफिस परिणाम से इससे जुडे लोग नाखुश है। यह सलमान का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसकी कहानी भी उन्होंने लिखी थीं। जाहिर है कि सलमान को यह असफलता हजम नहीं हो रही है। सूत्रों का कहना है कि सलमान और अनिल एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे है। सलमान का मानना है कि अनिल ने अपनी मनमानी चलाई और उनकी बात नहीं सुनी। उधर अनिल का कहना है कि सलमान ने फिल्म की शूटिंग के दौरान दखलअंदाजी की और उन्हें अपने मुताबिक काम नहीं करने दिया।

Monday, February 1, 2010

फिल्म वीर के विरोध में प्रदर्शन

वीर फिल्म के विरोध में रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सेवाश्रम तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। फिल्म को सिनेमाघरों से हटाने के लिए प्रशासन व सिनेमा मालिकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
करणी सेना के सम्भागीय महामंत्री भूपेन्द्रसिंह भीमडिया व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह झाला ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन को नही रोका गया, तो संभागभर में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, बीकानेर में शिवसेना कमाण्डो के पदाधिकारियों ने सिने मैजिक व सूरज टॉकीज में शो रूकवा दिए तथा बैनर फाड दिए।

Thursday, January 21, 2010

मैं अपने कमिटमेंट्स कभी नहीं तोडता

Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने रिश्तों को लेकर खासे चर्चा में रहते है लेकिन उनका कहना है कि वो अपने कमिटमेंट पर हमेशा टिके रहते है जाहे वो पर्सनल हो या फिर प्रोफेशनल। सलमान ने कहा कि मै एक कमिटेड इंसान हूं। अगर मेरा रिश्ता कभी टूटता भी है तो वो मेरी टूटता बल्कि सामने वाले की ओर से टूटता है। मैं रिश्तों की अहमियत समझता हूं इसलिए ज्यादा दखलंदाजी नहीं करना। सलमान ने कहा कि मैने अगर कोई कमिटमेंट किया है तो मै उस पर टिका रहता हूं।
मालूम हो कि सलमान के ऎश्वर्या राय,संगीता बिजलानी और साथ रिश्ते रहे है। दरअसल सलामन अपनी आने वाली फिल्म वीर को प्रमोट करने के लिए दिल्ली में मौजूद थे। इस फिल्म की कहानी खुद सलमान ने लिखी है। इस फिल्म में सलमान के साथ मिथुन चुक्रवती, सोहेल खान और जैकी श्राफ भी नजर आएंगे। फिल्म में लीड रोल में जरीन खान नजर आएंगेी जो वीर फिल्म से ही अपने करियर की शुरूआत कर रही है।

Tuesday, January 19, 2010

ऎतिहासिक फिल्मों की ओर लौटे सलमान

Salman Khan

बॉलीवुड में 1992 में फिल्म सूर्यवंशी में एक राजकुमार का किरदार कर चुके अभिनेता सलमान खान शुक्रवार को प्रदर्शत होने जा रही फिल्म वीर के साथ एक बार फिर ऎतिहासिक फिल्मी की ओर लौटे है। सलमान ने 20 वर्ष पहले इस फिल्म को लिखा था। यह फिल्म इरोज इंटरनेशनल मीडियां लिमिटेड की प्रस्तुति और विजय जालानी मूवीज का निर्माण है।
सलमान ने कहा कि मैने 20 वर्ष पहले यह कहानी लिखी थी लेकिन उस समय इस पर फिल्म बनाई, जब मैने यह कहानी अपने पिता को दिखाई थी उस वक्त सबसे बडा डर यह था कि वह कहानी पढकर क्या कहते है लेकिन उन्होने कहा कि यह अच्छी कहानी है।
इस फिल्म का निर्माण करीब 44 करोड रूपये की लागत से हुआ है। अनिल शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है और नवोदित अभिनेत्री जरीन खान इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत कर रही है। जरीन कहती है कि यह प्रेम कहानी है जो आजादी की लडाई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मैने एक राजस्थानी राजकुमारी की भूमिका की है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा राजस्थान में फिल्माया गया है। यह बहादुरी, छलकपट और प्रेम की दास्तान है।

Wednesday, January 6, 2010

वीर का प्रचार बच्चों के बीच

Veer

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म वीर का नए अदाज में प्रचार कर रहे है। इसके लिए वे बच्चो से मुलाकात कर उन्हें आत्मविश्वासी और बहादुर बनने के लिए प्रेरित कर रहे है।
रविवार को जमनाबाई स्कूल में सलमान का बच्चों के प्रति प्रेम देखा गया। यहां एक कार्यक्रम कास्केड आयोजित किया गया था, जिसमें 19 स्कूलां ने भागीदारी की थी। एक सूत्र के मुताबिक सलमान ने बच्चों में आत्मविश्वास को बढावा देने का प्रयास करते हुए उनसे कहा कि सभी बच्चों के अंदर एक वीर है, जो उन्हें मंच पर आकर बोलने का विश्वास देता है। सलमान ने यहां म्यूजिक सीडी भी वितरित कीं और बच्चों के साथ नृत्य किया। उन्होने वहां से रवाना होने से पहले प्रत्येक बच्चो को ऑटोग्राफ दिए।

Friday, December 18, 2009

जब आमने-सामने आए ऎश-सलमान

Salman-Aishwarya

दुनिया बहुत बडी है, और न चाहते हुए भी रास्ते में उन लोगों से आमना-सामना हो जाता है, जिनसे हम बचना चाहते हैं। ऎसा ही किस्सा पिछले दिनों बॉलीवुड में दो जोडियों के बीच हुआ। बात शुरू करते है एक्स लवर्स सलमान खान और ऎश्वर्या राय बच्चन से। दोनों कलाकार है इसलिए स्टूडियों में आना-जाना लगा रहता हैं।

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों सलमान अपनी कार से उतरकर स्टुडियों में प्रवेश कर रहे थे और उधर ऎश्वर्या स्टूडियों से बाहर निकल कर अपनी वैन की ओर जा रही थीं। दोनों अचानक एक-दूसरे को आमने-सामने पाकर हतप्रभ रह गए और चुपचाप अपने-अपने रास्ते चले गए। न हाय-हैलो हुई और न ही मुस्कराहट का आदान-प्रदान हुआ।

उधर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपडा ने अपनी अचानक हुई मुलाकात में अजनबियों की तरह व्यवहार नहीं किया। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा कुछ वर्ष पूर्व हुई थीं और टि्वंकल के कहने पर अक्षय ने प्रियंका के साथ फिल्म करना बंद कर दी। पिछले दिनों रिहर्सल के दौरान एक होटल में अक्षय-प्रियंका आमने-सामने आ गए। दोनों ने तुरंत स्थिति को संभाला और एक-दूसरे के हालचाल जाने। कुछ मिनट तक बात भी की।

Tuesday, December 15, 2009

वीर का निर्माण काफी तनाव भरा: सलमान

Salman Khan

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट और 22 जनवरी 2010 को रिलीज होने जा रही फिल्म "वीर" के लिए पटकथा लिखने वाले बॉलीवुड स्टार सलमान खान का कहना है कि बतौर अभिनेता और पटकथा लेखक इस फिल्म का निर्माण काफी तनाव से भरा था।
वीर के म्यूजिक लांच के मौके पर सलमान ने कल रात संवाददाताओं से कहा कि यह मेरे लिए तनाव से भरा एक अनुभव रहा हैं। लेकिन, "वीर" अच्छी बनी है और मैं फाइनल प्रॉडक्ट से काफी खुश हूं। अपनी नई को-स्टार जरीन खान के बारे में सलमान का कहना है कि वह एक बेहतरीन उभरती अदाकारा हैं, क्योंकि वह नई पीढी की नुमाइंदगी करती हैं।
म्यूजिक लांच के मौके पर "वीर" के निर्देशक अनिल शर्मा ने कैटरीना कैफ और जरीन खान के बीच तुलना से इंकार किया और कहा कि एक न्यूकमर की किसी के साथ तुलना करना सही नहीं हैं। ऎसा करके आप एक अभिनेत्री की कोशिशों और कडी मेहनत को कम कर आंक रहे हैं।

Wednesday, November 25, 2009

22 जनवरी को प्रदर्शित होगी वीर

Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा अभिनीत 1875 की पृष्ठभूमि पर बनी प्रेम कहानी "वीर" 22 जनवरी को प्रदर्शित होगी। सलमान ने पिंडारी के सैनिकों के शोषण पर फिल्म बनाने की कल्पना 20 वर्ष पूर्व की थीं। सलमान ने इसके लिए अपनी बॉडी को बहुत संवारा हैं।
सलमान ने अपने ब्लॉग पर लिखा है मैंने 20 साल पूर्व "वीर" के बारे में सोचा था। इसे मेरी सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म कहा जा सकता हैं। मैं 1990 में जब "बागी" की शूटिंग कर रहा था, तब मैंने इसकी कहानी लिखी थीं। अभिनेता ने कहा कि वह पहले निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत शायद अभिनेता बनने की थीं, लेकिन उन्होंने इस विचार को नहीं छोडा।
सलमान ने लिखा है 1875 की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म एक सैनिक वीर की प्रेम कथा हैं। वीर निडर पिंडारी सैनिकों के वंश का एक युवक हैं। सलमान की प्रेमिका के रूप में नवोदित अभिनेत्री जरीन खान दिखाई देंगी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और सोहेल खान ने भी भूमिकाएं निभाई हैं।