फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर सुंदरी भले ही वो विरोधी खेमे की ही क्यों ना हो, बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का नाम आते ही उनके दिल में प्यार उमड आता है। अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी चालाकी के लिए इंडस्ट्री में मशहूर हैं, लिहाजा उन्होंने अपना पलडा मजबूत करने के लिए गौरी की तारीफों के पुल भी बांधने शुरू कर दिए हैं।
बिपाशा का कहना है कि शाहरूख जैसे ऊर्जावान कलाकार कम ही होते हैं और उनकी प्रतिभा का कोई सानी नहीं है। शाहरूख की सबसे मजबूत पक्ष गौरी खान हैं और वे उन्हें बहुत पसंद करती हैं। बिपाशा की नजर में गौरी एक शानदार व्यक्तित्व वाली महिला हैं, जो पूर्ण हैं। बिपाशा ने बताया कि सितारों की पत्नियों में सबसे शानदार गौरी ही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों पहले बिपाशा ने शाहरूख से अपने फिटनेस डीवीडी वीडियो के लिए एक साक्षात्कार का अनुरोध किया था। गौरी और शाहरूख की ओर से जिस तरह की गर्मजोशी दिखाई गई उससे बिपाशा बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।
Showing posts with label shahrukh khan wife. Show all posts
Showing posts with label shahrukh khan wife. Show all posts
Monday, March 22, 2010
बहुत अच्छे हैं गौरी-शाहरूख: बिपाशा बसु
Saturday, March 13, 2010
नाराज हैं शाहरूख-गौरी
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान और उनकी पत्नी गौरी खान इन दिनों काफी नाराज हैं। उनकी नाराजगी की वजह यह है कि पिछले दिनों उनके घर मन्नत में हुई प्राइवेट पार्टी की तस्वीरें किसी ने सोशल नेटवर्किग साइट पर डाल दीं।
शाहरूख और गौरी ये कतई नहीं चाहते थे कि उनकी प्राइवेट पार्टी की तस्वीरें सार्वजनिक हों। हालांकि उन्हें घर की बाहर की तस्वीरों से कोई परेशानी नहीं थीं लेकिन घर के अंदर की तस्वीरों के सार्वजनिक होने से वो काफी खफा हैं। ये तस्वीरें कैसे ली गई और किसने इन्हें साइट पर डाला उन्हें नहीं पता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)