Showing posts with label Hot Bipasa Basu. Show all posts
Showing posts with label Hot Bipasa Basu. Show all posts

Tuesday, August 16, 2011

मॉडलिंग से बॉलीवुड पहुंची सुन्दरियाँ

बॉलीवुड का मॉडलों से रिश्ता काफी पुराना है। बॉलीवुड में ऎसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने मॉडलिंग के जरिए भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई और उसके बाद फिल्म परदे पर आकर उन्होंने अपने अभिनय से न सिर्फ भारतीयों को बल्कि हॉलीवुड तक को प्रभावित किया है। वर्तमान समय में ऎश्वर्या राय, प्रियंका चोपडा, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, दीया मिर्जा जैसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी सुन्दरता के साथ अभिनय क्षमता से बॉलीवुड-हॉलीवुड को प्रभावित किया है।

पूनम ढिल्लो

जीनत अमान के बाद बॉलीवुड में मॉडलिंग के जरिए आने वाली दूसरी बेहद खूबसूरत रही पूनम ढिल्लो ने प्रवेश किया। 1977 में 16 वर्ष की आयु में मिस इंडिया के खिताब को जीतने के बाद उन्होंने यश चोपडा की फिल्म त्रिशूल से अपने करियर की शुरूआत की। अपनी प्रथम फिल्म में उन्होंने संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और राखी जैसे मंझे हुए अदाकारों के साथ अभिनय किया। उनको पहचान मिली यश चोपडा की ही फिल्म नूरी से जिसमें उन्होंने फारूख शेख के साथ नायिका का किरदार निभाया था। 1979 में आई इस फिल्म के बाद पूनम बॉलीवुड की सर्वाधिक चर्चित नायिकाओं में शुमार हुई।

जीनत अमान

सबसे पहले चर्चा करना चाहेंगे भारतीय सुन्दरी जीनत अमान का जिन्होंने 1970 में मॉडलिंग करते हुए सिल्वर स्Rीन की ओर रूख किया। ग्लैमर गर्ल के नाम से विख्यात जीनत अमान को सदाबहार अभिनेता देवानन्द ने अपनी फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के जरिए बॉलीवुड से परिचित कराया। जीनत अमान ने राजकपूर की सत्यम शिवम सुंदरम और फिरोज खान की कुर्बानी में खुलकर अपनी शारीरिक सुन्दरता का प्रदर्शन किया था और इसके लिए वह काफी चर्चित रहीं।

सुष्मिता सेन

पहला ताज मिस यूनिवर्स के रूप में भारत को सुष्मिता सेन ने दिलवाया था 1994 ऎसा वर्ष रहा जहां से पूरे विश्व में भारत की सुन्दरता के चर्चे आम होने लगे। मिस यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड में सुष्मिता सेन को लेने की होड मच गई थी। हर निर्माता निर्देशक यह चाहता था कि उनकी फिल्म से सुष्मिता सेन बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करें लेकिन सफलता मिली निर्माता निर्देशक महेश भट्ट को जिन्होंने सुष्मिता सेन को अपनी फिल्म दस्तक के जरिए बॉलीवुड से परिचित कराया।

ऎश्वर्या राय बच्चन

भारत की खूबसूरती को विश्व मंच पर प्रसिद्ध करने में दो सुन्दरियों का अहम योगदान रहा है। वर्ष 1994 में भारत ने लगातार विश्व सुन्दरियों के दो ताज अपने खाते में जमा किए। पहला ताज मिस यूनिवर्स के रूप में भारत को सुष्मिता सेन ने दिलवाया था और दूसरा ताज मिस वल्र्ड के रूप में ऎश्वर्या राय ने भारत की झोली में डाला था। 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऎश्वर्या राय बच्चन की मांग बॉलीवुड में काफी बढी और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले। उन्होंने बॉलीवुड में और प्यार हो गया के जरिए प्रवेश किया था। ऎश्वर्या राय बच्चन ने हिन्दी के अलावा तेलुगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। आज ऎश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने साल 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है।

प्रियंका चोप़डा

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोप़डा अब तक कई फिल्में कर चुकी है। इसके अलावा प्रियंका चोपडा ने मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त किया है। प्रियंका चोप़डा ने 2002 में तमिल फिल्म थमीजान के साथ अपने अभिनय की शुरूआत की। हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरूआत उन्होंने सन्नी देओल के साथ निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से की थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा और कबीर बेदी ने भी काम किया था।

दीपिका पादुकोण

मॉडलिंग में एक सफल करियर बनाने के बाद बैडमिन्टन के अन्तरराष्ट्रीय सितारे रहे प्रकाश पादुकोण की पुत्री दीपिका पादुकोण संगीतकार हिमेश रेशमिया के एल्बम आप का सुरूर से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। इस एल्बम के गीत ने नाम है तेरा में उन्होंने पहली बार अभिनय किया था। साल 2007 में उन्होंने शाहरूख खान के बैनर रेडचिल्ली के जरिए फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनके नायक स्वयं शाहरूख खान थे जिसे फराह खान ने निर्देशित किया था। यह दीपिका के साथ-साथ फराह की भी पहली निर्देशित फिल्म थी।

बिपाशा बसु

सन् 1996 में फोर्ड गोदरेज सिंथौल सुपरमॉडल प्रतियोगिता जीतने से चर्चा में आई अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपना फिल्मी करियर थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने वाले निर्देशक अब्बास मस्तान की फिल्म अजनबी से शुरू किया था। इस फिल्म में उनके साथ थे बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार, बॉबी देओल, और करीना कपूर। अजनबी से लेकर दम मारो दम तक बिपाशा बसु जिस्म, राज, कार्पोरेट, नो एंट्री, धूम-2, रेस जैसी कई हिट फिल्में कर चुकी हैं।

लारा दत्ता

सुप्रसिद्ध टेनिस सितारे महेश भूपति से फरवरी 2011 में विवाह करने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता, जो इन दिनों मां बनने के कारण मीडिया में सुर्खियां पा रही हैं, ने साल 2000 में मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता जीती थी। सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली वे दूसरी भारतीय नवयुवती थी, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से पूरे विश्व को आकर्षित किया था। लारा दत्ता ने अपना फिल्मी करियर 2003 में राजकंवर के निर्देशन में शुरू किया था। अंदाज उनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ-साथ प्रियंका चोपडा के साथ परदे को शेयर किया था। अंदाज के लिए लारा दत्ता ने फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।

Thursday, August 5, 2010

वर्क प्रेशर में ज्यादा बेहतर कार्य करती है: बिपाशा

Bipasa Basu

बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु कहती है कि वह वर्क प्रेशर में ज्यादा बेहतर काम करती है। बिपाशा का कहना है कि बॉलीवुड में वर्क प्रेशर झेलना आसान नही है। इस लिए वह खुद पर यकीन करती हैं, क्योंकि ये सोच हमेशा आपकों याद दिलाती है कि आप कौन हैं। यह मेंटेलिटी खुद को समझने में मदद करती है और आप दिन के अंत में खुद को संपूर्ण पाते हैं।

Monday, March 22, 2010

बहुत अच्छे हैं गौरी-शाहरूख: बिपाशा बसु

Bipasa Basu

फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर सुंदरी भले ही वो विरोधी खेमे की ही क्यों ना हो, बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का नाम आते ही उनके दिल में प्यार उमड आता है। अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी चालाकी के लिए इंडस्ट्री में मशहूर हैं, लिहाजा उन्होंने अपना पलडा मजबूत करने के लिए गौरी की तारीफों के पुल भी बांधने शुरू कर दिए हैं।
बिपाशा का कहना है कि शाहरूख जैसे ऊर्जावान कलाकार कम ही होते हैं और उनकी प्रतिभा का कोई सानी नहीं है। शाहरूख की सबसे मजबूत पक्ष गौरी खान हैं और वे उन्हें बहुत पसंद करती हैं। बिपाशा की नजर में गौरी एक शानदार व्यक्तित्व वाली महिला हैं, जो पूर्ण हैं। बिपाशा ने बताया कि सितारों की पत्नियों में सबसे शानदार गौरी ही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों पहले बिपाशा ने शाहरूख से अपने फिटनेस डीवीडी वीडियो के लिए एक साक्षात्कार का अनुरोध किया था। गौरी और शाहरूख की ओर से जिस तरह की गर्मजोशी दिखाई गई उससे बिपाशा बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।

Sunday, November 8, 2009

अब डिफरेंट रोल करूंगी: बिपाशा

Bipasa

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि ग्लैमरस रोल मुझे पसंद है, लेकिन रियलिस्टिक और कुछ हटकर हो.. यानि हर तरह के रोल करने में मुझे मजा आता हैं। जैसे मैंने "पंख" में एक डिफरेंट रोल प्ले किया है। यह एक बिलकुल अलग तरह का किरदार हैं।

इस रोल को निभाने के लिए कहीं से और किसी से इंस्पीरेशन नहीं मिल सकती हैं, लेकिन फिर भी इस रोल को करने में बहुत मजा आया और अब ऎसे ही डिफरेंट रोल की तलाश है। इसी तरह की एक और फिल्म हैं "लम्हा"। "लम्हा" मेरे लिए वाकई एक बहुत बडा तोहफा है। इस फिल्म की बदौलत मुझे काफी समय बाद कश्मीर देखने का मौका मिला और यह मेरे लिए वाकई एक बहुत खूबसूरत एक्सपीरियंस था। वहां के लोग बहुत अच्छे हैं। शूटिंग के दौरान वहां एक दिन बर्फबारी हुई और हम बर्फबारी देखने भाग गए।

Monday, October 26, 2009

पंख में बिपाशा के छह रूप

Bipasa basu

जहां बॉलीवुड के कई सितारे अपनी आने वाली फिल्मों में नये रूपों के माध्यम से चर्चा में हैं। वहीं बिंदास बंगाली बाला बिपाशा बसु ने अपनी आने वाली फिल्म "पंख" के लिए कई चेहरे बदले है और इन रूपों में सेक्सी दिखने के लिए बिपाशा ने कई किलो वजन भी कम किया हैं। लेकिन जिम जाकर नहीं, बल्कि डाइट के माध्यम से।
इस फिल्म में बिपाशा ड्रीमगर्ल के रूप में नजर आएंगी, जो सिर्फ फिल्म के अभिनेता के सपनों में दिखेगी। बिपाशा इस फिल्म में परी, राजकुमारी और सेक्सी गर्ल आदि के रूपों में नजर आएंगी।

Thursday, October 22, 2009

बिपाशा-मुग्धा की दोस्ती

Bipasa-Mugdha

बॉलीवुड में दो अभिनेत्रियों के बीच दोस्ती की खबरें कम ही सुनने में आती हैं। इन दिनों बंगाली बाला बिपाशा बसु और मराठी मुल्गी मुग्धा गोडसे की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में इन दोनों स्टार्स ने अजय देवगन की फिल्म "ऑल द बेस्ट" में साथ काम किया हैं।
सूत्रों की मानें तो दोनों अभिनेत्रियां सेट पर एक दूसरे के साथ काफी समय बितातीं थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों को एक दूसरे की तारीफ करते हुए सुना गया था। हालांकि इंडस्ट्री में बिपाशा मुग्धा से काफी सीनियर हैं, मगर उन्होंने कभी मुग्धा को यह अहसास नहीं होने दिया। इसके अलावा, मुग्धा का यह भी कहना है कि उनको बिपाशा से काफी कुछ सीखने को भी मिला हैं।

Thursday, October 8, 2009

"रावण" से बाहर हुई बिपाशा

Bipasa Basu

निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म "रावण" में मंदोदरी के किरदार के लिए चुनी गई बिपाशा बसु अब इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई है।
सूत्रों के अनुसार बिपाशा ने इस किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी थीं, लेकिन अफसोस कि कॉस्टच्यूम की फिटिंग, रिहर्सल, डेट्स का बंदोबस्त जैसी कई बातों से सामंजस्य बैठाने के बाद वह इस फिल्म का हिस्सा बनने से वंचित रहे गई हैं। यूनिट से जुडे एक सूत्र के अनुसार, मणिरत्नम सर को लगा कि बिपाशा का किरदार फिल्म की लंबाई के लिए समस्या बन सकता हैं, इसलिए उन्होंने पूरे किरदार को ही खत्म करना बेहतर समझा। यह भी सुनने में आ रहा हैं कि उनका किरदार फिल्म की दूसरी हीरोइन ऎश्वर्या राय और प्रिया मणि के लिए भी खतरा बनता नजर आ रहा था।

Thursday, October 1, 2009

कैटरीना से दोस्ती करना चाहती है बिपाशा

Bipasa-Katrina

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु अब नंबर वन की कुर्सी संभाल रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ से दोस्ती करना चाहती है। यह वहीं बिपाशा है जिन्होंने कभी कैटरीना को काफी भला-बुरा कहा था।

अंग्रेजी की एक वेबसाइट के अनुसार एक साक्षात्कार में बिपाशा ने कहा कि वे कैटरीना के बारे में कही गई बातों के लिए माफी मांगती है। यह ब्लैक ब्यूटी अब चाहती है कि कैटरीना उनको लेकर कोई गिला-शिकवा न रखें। बिपाशा चाहती है कि कैटरीना उनके साथ काम करें।

गौरतलब है कि फिल्म "रेस" में बिपाशा व कैटरीना ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म में कैटरीना के काम की काफी प्रशंसा की गई थी। इस फिल्म में कैट के काम की प्रशंसा के बाद से बिपाशा उनके खिलाफ बोलने लगी थीं।

Monday, September 28, 2009

बिपाशा के साथ छे़डछ़ाड

Bipasa Basu

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ मुंबई के एक दुर्गा पूजा के पंडाल में एक मनचले ने छे़डछ़ाड की।

इस घटना के बाद बिपाशा का पारा चढ़ गया। उनके साथ मौजूद अभिनेता जॉन अब्राहम और लोगों ने किसी तरह उन्हें शांत किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिपाशा बसु अपने ब्यॉवफे्रड जॉन अब्राहम के साथ सांताकू्रज में दुर्गा पूजा के पंडाल में गई थी। पंडाल में भी़ड काफी थी। इसी का फायदा उठाकर एक मनचले ने उनके साथ छे़डछ़ाड की। मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि जॉन और बिपाशा शनिवार शाम को दुर्गा पूजा के लिए आए थे। बिपाशा काफी खुश नजर आ रही थी। दर्शन के बाद जैसे ही वह स्टेज के पास पहुंची, एक मनचले ने उनके बे्रस्ट पर हाथ फेर दिया।

इस वाकये से बिपाशा हक्की-बक्की रह गई और उनका पारा चढ़ गया उनके आसपास मौजूद लोगों ने उनका गुस्सा शांत किया। जॉन ने भी उन्हें किसी तरह शांत किया। इस घटना से बिपाशा इतनी आहत थी कि वह पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराने का मन बना चुकी थी। दिलचस्प बात यह है कि इस पंडाल को रानी मुखर्जी की फैमिली मैनिज करती है। उघर, इस पर कॉमेंट के लिए जॉन और बिपाशा उपलब्घ नही थे।

Wednesday, September 23, 2009

जॉन के बाइक प्रेम से परेशान बिपाशा

Bipasa Basu

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जॉन अब्राहम के बाइक प्रेम से काफी परेशान है। दरअसल बिपाशा और जॉन लंबे समय से एक दूसरे से रिलेशनशिप में है। मगर एक तरफ जॉन की गर्लफ्रेंड बिपाशा है तो दूसरी तरफ है उनका बाइक प्रेम।

जॉन बाइक के इस कदर दीवानें है कि जब भी बिपाशा उनकी बाइक पर बैठती है तो वह उन्हें हिदायत देते रहते है कि उनकी बाइक पर कोई खंरोच न आ जाए। उनकी इस बात से परेशान होकर बिपासा ने उनके साथ बाइक पर बैठना ही छोड दिया है।
हाल ही में एक बाइक लॉन्च के फंक्शन में जॉन यहां तक कह चुके है कि वह अपनी बाइक से अपनी बीवी की तरह प्यार करते है और उसे कोई टच करें तो उन्हें अच्छा नही लगता। अब बिपाशा की परेशानी भी ठीक ही है आखिर वो अपने अघिकार किसी और को कैसे दे सकती है, फिर चाहे कोई लडकी हो या जॉन की बाइक।

Wednesday, September 9, 2009

एलर्जी से परेशान बिपाशा

Bipasa Basu

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु कुछ दिनों पहले प्रियदर्शन की एक अनाम फिल्म की काडइकुडी में शूटिंग के दौरान फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थी। वे इससे पूरी तरह उबर भी नही पाई थी कि उनकी आंखों में एलर्जी की वजह से कुछ सीजन आ गई।

बिपाशा ने बताया कि पिछले कुछ सालों से मेरी आंखों को घूल-मिट्टी, फूलों और यहां तक की ज्यादा मेक-अप से भी एलर्जी हो गई है। इसी वजह से मैं अपनी आंखों पर मेक-अप करने से पहले पूरी सावघानी बरतती हूं। कुछ दिनों पहले फूड पॉइजनिंग की वजह से मैं बीमार पड गई थी, और मुझे दो-तीन दिनों तक बिस्तर पर रहना पडा था। उसी दौरान मेरे योगा टीचर मेरा हाल-चाल पूछने आएं। वे अपने साथ फूलों से सजा एक गुलदस्ता भी लाए थे।
संभवत: उन्ही फूलों को अपने करीब रखने से मेरी आंखों में संक्रमण हो गया और अगले दिन तक इनमें काफी सूजन आ गई। उन्हें चार-पांच दिनों तक एंटीबॉयोटिक लेनी पडी, तब जाकर वे ठीक हो पाई।

Friday, September 4, 2009

अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी बिपाशा

Bipasa Basu

बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु की आने वाले दिनों में कुछ फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें बिपाशा अलग-अलग किस्म के किरदार निभाते हुए दिखाई देगी। सबसे पहले प्रदर्शित होगी "पंख"। यह फिल्म ऎसे बच्चो की कहानी है जो लडका है, लेकिन फिल्मों में उसे मौका मिलता रहे इसलिए उसकी मां उसे लडकी बनाकर पेश करती है। बिपाशा उसके सपनों में आने वाली अभिनेत्री के रूप में दिखाई देगी।

दिवाली पर बिपाशा की "ऑल द बेस्ट" प्रदर्शित होगी। यह शुद्ध कमर्शियल फिल्म है, और बिपाशा जिम ट्रेनर बनी है। बिपाशा दर्शकों को हंसाने की कोशिश करेगी और उन्हें यह भूमिका निभाने में बडा मजा आया है। कश्मीर पृष्ठभूमि पर आघारित "लम्हा" में बिपाशा का रोल गंभीर और वास्तविकता के निकट है। इसके अलावा उनकी एक बंगला भाषा में भी फिल्म प्रदर्शित होेने वाली है, जिससे बिपाशा को उम्मीद है कि कोई बडा अवॉर्ड उन्हें मिल सकता है।

Monday, August 31, 2009

बिपाशा ने स्मोकिंग करने से इंकार किया

Bipasa Basu

बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु को स्मोकिंग बिल्कुल पसंद नही। इसी कारण बिपाशा ने फिल्म "पंख" में स्मोकिंग करने से इंकार कर दिया।

दरअसल फिल्म "पंख" के एक खास सीन के लिए बिपाशा को स्मोक करना था। लेकिन बिपाशा ने सिगरेट पीने से इंकार कर दिया। इतना ही नही उन्होंने हाथ में सिगरेट पकडने से भी मना कर दिया। उघर निर्देशक ने सिर्फ एक इसी शॉट के बल पर पूरा गाना प्लान कर रखा था, और निर्देशक का यह प्लान बिपाशा के इंकार से घुएं में उड गया। इसके बाद निर्देशक सुदिप्तो चट्टोपाघ्याय को बिपाशा के सामने एक घुआं छोडने वाला कैनिस्टर जार करना पडा। इससे लगा जैसे घुआं बिपाशा के मुंह से निकल रहा है, और तब जाकर गाने की शूटिंग पूरी हो सकी।

बिपाशा को सेक्सी कहलाना पसंद है

Bipasa Basu

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु अपनी पहली बांग्ला फिल्म में भले ही एक साघारण पत्नी की भूमिका में नजर आई थी। लेकिन उन्हें तो सेक्सी कहलाना ही पंसद है। एशिया की सबसे सेक्सी सुंदरियों में शुमार बिपाशा का कहना है कि अगर सौ वर्ष की आयु में भी लोग मुझे सेक्सी कहे तो मुझे खुशी होगी। मै सेक्सी दादी कहलाना पसंद करूंगी।

फिल्म "जिस्म" और "राज" में अपने बोल्ड किरदारों से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली अदाकारा ने एक साक्षात्कार में कहा कि कोई महिला अगर यह कहती है कि उसे आकर्षक कहलाना पसंद नहीं तो वह बेवकूफ है। घरेलू लडकी होना कितना बोरिंग है, मै कभी भी यह कहलाना नहीं चाहती। वैसे तो सेक्सी होने का मतलब केवल अच्छी देहयष्टि होना नहीं है।
उनका कहना है कि सेक्सी का मतलब केवल बदन से नहीं होता है। इसका अर्थ है कि आप खुद को कैसे देखते है। आपका आत्मविश्वास, आपका आत्मसम्मान आपको आकर्षक बनाने में आपकी मदद करते है। मैं तो दिमाग से सेक्सी हूं।

सुष्मिता-बिपाशा के बीच तनाव

Sushmita-Bipasa

निर्माता अनिल कपूर की फिल्म "नो प्रॉब्लम" में दो बंगाली बालाओं में ऎसी प्रॉब्लम हो गई है कि अनिल कपूर को सुलह-सफाई करनी पड रही है। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, कंगना राणावत के अलावा खुद अनिल कपूर भी अहम भूमिका में दिखेंगे। अनीस बज्मी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है।

अब अनिल को अनीस पर तो भरोसा है, लेकिन फिल्म की हीरोइनों सुष्मिता और बिपाशा के बीच बढ रहे तनाव ने उनकी नींद उडा दी है। दरअसल फिल्म में पहले तो सुष्मिता की भूमिका काफी स्ट्रॉन्ग थी, लेकिन उसे छोटा करके अब ज्यादा तवज्जों बिपाशा को दी जा रही है। सूत्रो के अनुसार सुष्मिता ने अनिल के मान-मनौवल के बाद साउथ अफ्रीका में शूटिंग छोड भारत लौटने का इरादा तो बदल दिया, लेकिन राख के अंदर दबी चिंगारी कभी भी शोले के रूप में उठ सकती है।

Monday, August 3, 2009

जॉन-बिपाशा के रिश्ते को किसी की नजर लगी

John-Bipasa

बॉलीवुड के हॉट अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री बिपाशा बसु की प्यारी से जोडी को किसी की नजर लग गई है। इनके बीच में कोई तीसरा आ गया है। इसलिए इन दोनों के बीच में अब दूरियां बढने लगी है। गौरतलब है कि इन दोनों को जो चीज जोडती है, वो है मोहब्बत।

दिल का ये रिश्ता इन दोनों को पिछले 7 साल से एक साथ मजबूती से बांधे हुए है। लेकिन पिछले कुछ समय से इनका लव, आजकल कुछ उतार चढाव से गुजर रहा है। इस कश्मकश की शुरूआत हुई फिल्म "न्यूयॉर्क" के प्रमोशन के दौरान जब जॉन और कैटरीना के नजदीकियो की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी।
मामला यहां तक पहुंच गया कि जैसे ही सल्लू मियां के हाथ कैटरीना का मोबाइल लगा तो पता चला कि कैटरीना और जॉन के बीच तो बेघडक एसएमएस की बौछार हो रही है।
समय के साथ जैसे-तैसे मामला शांत हुआ था ही कि अब नई चिंगारी लौ पकड रही है। खबर है कि जॉन, आजकल पुलोमी साघवी से काफी दोस्ताना बढा रहे है। पुलोमी एक जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर है। बताया जा रहा है कि किसी कॉमन दोस्त के जरिए पुलोमी और जॉन की मुलाकात हुई। फिर दोनों की दोस्ती घीरे-घीरे परवान चढने लगी। अब आलम ये है कि दोनों में बहुत गहरा दोस्ताना हो गया है। इस कारण जॉन व बिपाशा के बीच में दूरिया बढने लगी है, और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है।

Monday, July 27, 2009

और ज्यादा सेक्सी दिखेंगी बिपाशा

बॉलीवुड की हॉट, सेक्सी और ब्लैक ब्यूटी, अभिनेत्री बिपाशा बसु के लिए ये शब्द भी कम पड जाएंगे, क्योकि वह एक ऎसे प्रॉजेस्ट में काम करने जा रही है। जिसमें उनका रोल और भी ज्यादा सेक्सी है। दरअसल उनका यह रोल ऎंजलिना जोली से काफी प्रभावित है। जोली ने फिल्म "टॉम्ब रैडर" में जो रोल किया था ठीक वैसा ही रोल बिपाशा भी करने वाली है। सबसे बडी बात यह कि बिपाशा के को स्टार बिल्ली जैन है।

बिल्ली ने ऑस्कर विनिंग फिल्म "टाइटैनिक" में विलन का रोल किया था। इसके अलावा फिल्स ठाकरे ने प्रड्यूस किया है और इस डेविस सिल्वरमैन डायरेक्ट करेंगे। बिपाशा के कई मायने में यह रोल चैलेंजिग है। पहला तो यह जोली जैसा रोल करने वाली है। इसलिए उन्हें उसी रूप में देखा जाएगा। इसके अलावा इंटरनेशनल ऎक्टर और डायरेक्टर के साथ भी वह काम कर रही है। इस फिल्म की प्लांनिग काफी पहले हो चुकी थी, लेकिन आघिकारियों घोषणा नहीं की गई थी।

Tuesday, July 21, 2009

"ऑल द बेस्ट" में अजय-बिपाशा की बढी नजदीकियां

Ajay-Bipasa

बॉलीवुड की सबसे हॉट और सेक्सी हसीना बिपाशा बसु और एक्शन हीरो अजय देवगन अपनी नजदीकियों के चलते सुर्खियों में बने हुए है। खबर है कि आज बिपाशा और अजय के बीच अच्छा ताल मेल बैठ रहा है। बिपाशा और अजय गोवा में एक फिल्म "ऑल द बेस्ट" की शूटिंग दौरान अच्छे दोस्त बन गये है।

बताया जा रहा है कि इनकी दोस्त की वजह दोनों का अपनी फिटनेस को लेकर रूझान है। अजय का पर्सलन टे्रनर शेरू (शेयवीर वकील) हर वक्त उनके साथ उनकी देखभाल के लिए रहता है। उसके बावजूद वह बिपाशा से फिटनेस टिप्स ले रहे है। बिपाशा आज कल योग और तैराकी पर घ्यान दे रही है। शूटिंग के बाद वह ज्यादा से ज्यादा समय अजय के साथ बिताती है। यही कारण है कि दोनों कि दोस्ती परवान चढ रही है

Thursday, July 16, 2009

बिपाशा बसु का सेक्सी रहने का राज

Bipasa basuयह फिल्म इंड्स्ट्र्री है इसमें अपने आप को फिट रखना ही पडेगा। अगर बात नायिकाओ की हो तो अपने आप को फिट रखना और भी जरूरी हो जाता है। यह बात भले ही देर से पर हमारी बिल्लो रानी यानि बिपाशा बसु को समझ तो आयी। वो भी उनके ब्रॉयफ्रेड जॉन अब्राहम ने समझायी। इससे यह साबित हो गया कि ब्रॉयफे्रड हो तो ऎसा।
बात कुछ ऎसी है कि बिपाशा बसु अब अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग है। वे चाहे कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन जिम जाना नहीं भूलती है। रोजाना जिम जाना उनकी दिनचर्या में शामिल है। पिछले दिनों बिपाशा निर्माता अजय देवगन की फिल्म "ऑल द बेस्ट" की शूटिंग में व्यस्त थी। वे सुबह से लेकर रात तक शुटिंग में व्यस्त रहने के बावजूद भी जिम जरूर जाती थी।

अब रात ज्यादा हो जाती थी तो वे स्विमिंग कर अपने आपको फिट रखने की कोशिश करती थी। बिपाशा की इस आदत की अजय देवगन और संजय दत्त दोनों ने तारीफ की थी। अब तो आप को सेक्सी बिपाशा के फिट रहने का राज पता चल गया होगा।

Friday, July 10, 2009

"न्यूयार्क" देखकर रोने लगी बिपाशा

Bipasa Basu

कबीर खान निर्देशित फिल्म "न्यूयार्क" में अभिनेता जॉन अब्राहम को काफी सराहना मिल रही है। यहां तक की फिल्म को देखकर उनकी प्रेमिका बिपाशा बसु भी खुद को रोने से रोक नही पाई। जॉन ने बताया कि बिपाशा फिल्मों को लेकर मेरी काफी आलोचना करती है। किसी भी फिल्म में मेरे लुक को लेकर पहले से ही बता देती है, कि फिल्म चलेगी या नही। "न्यूयार्क" के लिए उसका कहना था कि जॉन प्रशंसा के लिए तैयार रहो और सच में वही हुआ। सभी लोग मेरे अभिनय की तारीफ कर रहे है। जब बिपाशा ने फिल्म को देखा तो मेेरे टार्चर वाले सीन को देखकर वो रोने लगी।