Showing posts with label shiney ahuja. Show all posts
Showing posts with label shiney ahuja. Show all posts

Wednesday, September 8, 2010

शाइन ने मेरे साथ बलात्कार नही किया था

Shiney Ahuja

फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा पर गए साल बलात्कार का आरोप लगाने वाली नौकरानी ने अपना बयान पलटते हुए कहा कि उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था।
गौरतलब है कि 20 वर्षीय नौकरानी ने शाइनी आहूजा पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस पर शाइनी लंबे समय तक जेल में भी रहे।
शाइनी को 15 जून को गिरफ्तार किया गया था। इसमें खास बात यह भी मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि भी हुई थी। अभी शाइनी जमानत पर बाहर है। शाइनी ने कहा था कि दोनों की आपसी सहमति से यह सम्बन्ध कायम हुए थे। नौकरानी उडीसा की रहने वाली है।

Thursday, July 16, 2009

कोर्ट ने शाइनी की न्यायिक हिरासत 30 जुलाई तक बढाई

Shiney Ahujaनौकरानी के साथ बलात्कार के मामले में कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता शाइनी की न्यायिक हिरासत 30 जुलाई तक बढा दी है। शाइनी की न्यायिक हिरासत आज ही खत्म होने वाली थी। सेशन कोर्ट शाइनी की जमानत अर्जी पहले ही खारिज कर चुका है, शाइनी 18 जून से न्यायिक हिरासत में है और उन्हें तब से आर्थर जेल में रखा गया है। 36 वर्षीय अभिनेता शाइनी को 18 वर्षीय नौकरानी से अपने ओशीवरा स्थित मकान में कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में गत 15 जून को गिरफ्तार किया गया था। शाइनी के वकील का कहना है कि इस मामले को लेकर बंबई उच्चा न्यायालय में अपील की जा सकती है।

Sunday, July 12, 2009

मैं अपने जीवनसाथी से कैसे अलग हो सकती हूं: अनुपमा आहूजा

Anupama Ahuja

नौकरानी के साथ बलात्कार के आरोप में फंसे अभिनेता शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपमा आहूजा ने एक साक्षात्कार में उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि वह अपने पति से अलग हो गई है। फिल्म जगत से जुडे कुछ लोगो का मानना है कि अनुपमा का अपने पति से अलगाव हो गया है, इसलिए वह उनसे जेल में मिलने नही जाती। इस पर अनुपमा ने कहा कि यह बकवास है। भला मैं अपने जीवनसाथी से कैसे अलग हो सकती हूं। मैं कई वर्षा तक उनके साथ रही हूं। मैं उनसे अलग कैसे हो सकती हूं। वह ने केवल मेरे पति है, बल्कि मेरी बच्ची के पिता भी है। हम दोनों एक-दूसरे को पिछले 15 वषो से जानते है।

अनुपमा ने कहा कि शाइनी और मैंने चकाचौंघ से दूर रहने का फैसला लिया था, ताकि हमारी बच्ची एक सामान्य वातावरण में पल-बढ सके। उन्होंने कहा कि मैं चाहती थी कि शाइनी एक नौकरी पेशा व्यक्ति की तरह रोज घर से बाहर जाएं और शाम को घर वापस आ जाए। मैं नही चाहती थी कि उनकी प्रसिद्ध भी उनके साथ घर वापस आए। गौरतलब है कि शाइनी को अपनी घरेलू नौकरानी के साथ बलात्कार के आरोप में 14 जून को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुंबई की एक अदालत ने शाइनी की जमानत याचिका ठुकरा दी, और अब उसे 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहना है। वह फिलहाल आर्थर रोड जेल में बंद है। लेकिन पत्नी अनुपमा ने पति में अपना भरोसा नही छोडा है। यहां तक कि उन्होंने अपने पति के दोष को भी कबूल नही किया और इस मुश्किल की घडी में उसके साथ पूरी ताकत के साथ खडी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या आप शाइनी से मिल पाती है, तो अनुपमा ने कहा कि सप्ताह में एक बार। अनुपमा ने कहा कि मैंने और शाइनी ने अब सब कुछ ईश्वर की इच्छा पर छोड दिया है। हम दोनों जानते है कि अंतिम फैसला ईश्वर के यहां से ही आएगा। हम दोनों को यह भी भरोसा है कि हम दोनों एक दूसरे के और ज्यादा करीब आएंगे। अनुपमा ने कहा कि हम जमानत के लिए दोबारा कोशिश करेंगे। हम कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढेंगे और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा करेंगे।

Friday, July 3, 2009

नौकरानी की मर्जी से यह सब कुछ हुआ: शाइनी आहूजा

अपनी नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में ऑर्थर रोड जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा की जमानत अर्जी पर सुनवाई 7 जुलाई तक टल गई है। पुलिस ने शाइनी की रिहाई का विरोघ किया, जिसके बाद सेशन कोर्ट ने सुनवाई 7 जुलाई तक के लिए टाल दी। शुक्रवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान शाइनी के वकील श्रीकांत शिवडे ने सरकारी वकील के आरोपों का जवाब देने और पुलिस की जांच रिपोर्ट के अघ्ययन के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी।

शाइनी ने अपने वकील के जरिए कहा कि वह छवि को दागदार करने और घन उगाही के सोचे-समझे षडयंत्र का शिकार बने है। 36 वर्षीय शाइनी ने इस बात से फिर इंकार किया है कि उसने अपनी 20 वर्षीय नौकरानी के साथ रेप किया है। शाइनी का कहना है कि जो कुछ भी हुआ है, उसकी मर्जी से ही हुआ है।
सरकारी वकील आर.वी.किनी ने कहा कि शाइनी को इस समय जमानत देने से जांच प्रभावित होगी क्योंकि वह प्रभावशाली व्यक्ति है, और सबूतों के साथ छेडछाड कर सकते है या पीडित को डरा-घमका सकते है। उन्होंने कहा कि डीएनए और डॉक्टरी रिपोर्ट के आघार पर शाइनी के खिलाफ मजबूत मामला है।
किनी ने कहा कि जब तक चार्जशीट दाखिल नही हो जाती तब तक उन्हें जमानत पर रिहा नही किया जाना चाहिए। शाइनी 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में है।