भले ही बॉलीवुड प्रियंका चोपडा की आगामी फिल्म का नाम प्यार इंपोसिबल हो, लेकिन इन दिनों वे प्रेम में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। जी नहीं, प्रियंका के किसी नए बॉय फ्रेंड से दिल लगाने की बात नहीं हो रही है, बल्कि उनके किरदार अलीशा के बारे में यह कहा जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका ने एक चुलबुली और बिंदास लडकी की भूमिका निभाई है। ऎसा किरदार अभी तक उन्होंने किसी फिल्म में नहीं निभाया था।
प्रियंका के अपोजिट इसमें उदय चोपडा हैं, जिन्होंने कॉलेज में पढने वाले उनके प्रेमी की भूमिका निभाई हैं। वैसे सूत्रों की मानें तो शूटिंग करते हुए प्रियंका और उदय अपने इन किरदारों की ही तरह एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। रील के अलावा रियल में भी दोनों का एक दूसरे के प्रति काफी झुकाव देखा गया। हालांकि कुछ का कहना है कि इन बातों में दम नहीं है। फिल्म को चर्चा में लाने के लिए ही यशराज प्रोडक्शन ने इस तरह की खबरे उडानी शुरू की हैं। अब सच क्या है, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
Showing posts with label udai chopra. Show all posts
Showing posts with label udai chopra. Show all posts
Wednesday, December 23, 2009
प्रेम में डूबी प्रियंका
Wednesday, October 14, 2009
2010 में प्रदर्शित होगी "प्यार इम्पॉसीबल"
यशराज बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा व अभिनेता उदय चोपडा अभिनीत रोमांस से भरपूर हास्य फिल्म "प्यार इम्पॉसीबल" अब 2010 में प्रदर्शित होगी।
यशराज फिल्म्स की एक प्रेस विज्ञप्त में कहा गया है कि कूटनीतिक व तार्किक वजहों से अब "प्यार इम्पॉसीबल" नए साल में प्रदर्शित होगी। इस साल के अंत में एक साथ प्रदर्शित हो रही कई फिल्मों की वजह से यह समझदारी भरा फैसला किया गया है। फिल्म के प्रदर्शन की तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी। "प्यार इम्पॉसीबल" की पटकथा मशहूर फिल्मकार यश चोप़डा के छोटे पुत्र उदय चोपडा ने लिखी है और इसके निर्देशक है जुगल हंसराज। यह फिल्म एक खूबसूरत लडकी (प्रियंका) और एक बेवकूफ लडके (उदय) के बीच प्यार की कहानी पर आधारित है।
Subscribe to:
Posts (Atom)