बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि रक्षाबंधन सभी भाइयों के लिए खासा तनाव का समय होता है क्योंकि उन्हें इस बारे में सोचना प़डता है कि अपनी बहनों को रिटर्न गिफ्ट क्या दिया जाए।
अभिषेक की बडी बहन श्वेता दिल्ली में हैं, जो अपने ब्रदर अभिषेक के लिए हाथ से राखी बना रही हैं। अभिषक ने टि्वटर पर लिखा है, राखी आने वाली है। सभी भाइयों के लिए सबसे ज्यादा तनावपूर्ण समय। हम अपनी बहनों के लिए क्या लें। इस भौतिकवादी दुनिया में ऎसा क्या है जिससे हम उनके प्रति अपना प्यार प्रदर्शित कर सकें। अभिषेक ने कहा, मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं दीदी। श्वेता ने भी हाल ही कहा था कि वह हर साल अपने हाथ से राखी बनाती है और उस राखी को उनका भाई पूरे साल अपने हाथ में बांधे रहता है।
Wednesday, August 25, 2010
भाइयों के लिए तनाव का समय है रक्षाबंधन: अभिषेक
Friday, June 18, 2010
रावण के प्रीमियर में उतरे सितारे
मणिरत्रम की नई फिल्म रावण के लंदन में आयोजित वल्र्ड प्रीमियर शो में फिल्मी सितारों की खूब मौजूगी रही।
बुधवार रात आयोजित हुए इस शो के दौरान अमिताभ बच्चान और शाहरूख खान जैसे ब़डे नाम भी मौजूद रहे। लंदन के बीएफआई साउथबैंक में आयोजित प्रीमियर शो में फिल्मी दुनिया की ब़डी शख्सियतों ने शिरकत की और फिल्म में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रहे सितारों की हौसला अफजाई की। रावण में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिषेक बच्चान ऎpर्या रॉय और विक्रम ने भी निर्देशक मणिरत्रम के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर शो में चार चांद लगा दिए। तीन भाषाओं में बनी यह फिल्म तमिल और हिन्दी में शुक्रवार को एक साथ ही रिलीज होगी। शाहरूख खान और उनके परिवार को बिग बी ने प्रीमियर शो के लिए आमंत्रित किया था। प्रीमियर में शाहरूख के आने पर जूनियर बच्चन ने उनका शुक्रिया अदा किया। अभिषेक ने टि्वटर पर अपने ट्वीट में किंग खान का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा आने के लिए शुक्रिया। लव यू। प्रीमियर शो में रावण के संगीतकार एआर रहमान के अलावा गोविंदा और रवि किशन भी मौजूद थे।
Tuesday, April 20, 2010
18 जून को रिलीज होगी रावण
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन अभिनीत मणिरत्नम की फिल्म रावण 18 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के फस्र्ट लुक में अभिषेक खतरनाक अपराधी की तरह दिखते है।
अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्होंने शायद ही पहले किसी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की हो। इस फिल्म को बनने में लंबा समय लगा है और दुर्गम स्थानों पर मणिरत्नम ने इसे शूट किया है। रावण की ज्यादातर शूटिंग केरल के जंगलों में हुई है। कई दुर्घटनाएं इस फिल्म के सेट के दौरान घटी। रावण फिल्म की कहानी को रामायण से प्रेरित बताया जा रहा है।
इसमें अभिषेक और ऎश के अलावा निखिल द्विवेदी, गोविंदा, बिपाशा बसु, मनीषा कोइराला, रवि किशन और विक्रम जैसे कलाकार है। फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे है, जबकि संगीत ए.आर.रहमान ने दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में मणि ने दो से तीन अंत शूट किए है और किसे उन्होंने चुना है इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है।
Monday, March 29, 2010
अभिषेक अर्थ ऑवर 2010 का हिस्सा नहीं बन पाए
अर्थ ऑवर 2010 के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता अभिषेक बच्चन शनिवार को इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए। उन्होंने सोशल नेटवर्किग वेबसाइट टि्वटर पर टिप्पणी की है कि शूटिंग की व्यस्तता की वजह से वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए।
अभिषेक ने टि्वटर पर पहले टिप्पणी की, मुझे एंबेसडर के तौर पर इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहना था लेकिन फिल्म की शूटिंग को लेकर पहले किए गए वादे की वजह से मैं इसमें शामिल नहीं हो सका। मुझे गोवा जाना पडा। पर्यावरण को बचाने के लिए अर्थ ऑवर की अवधारणा वर्ष 2007 में सिडनी में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने दी थी। दुनियाभर में 27 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच लोगों ने बत्तियां बंद रखी थी।
Friday, March 5, 2010
अभिषेक ने स्वर्ण मंदिर में साफ किए बर्तन
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने स्वर्ण मंदिर में कारसेवा करते हुए बर्तन साफ किए। वह अमृतसर के तीन प्रमुख गुरूद्वारों में अपनी बहन श्वेता नंदा के साथ गए। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, अभिषेक ने स्वर्ण मंदिर में लंगर के बर्तन साफ किए और वह दो अन्य प्रमुख गुरूद्वारों में भी गया।
अमिताभ की मां तेजी बच्चान सिख परिवार से थीं। अपने बच्चों में धार्मिक प्रवृत्ति को देखकर अमिताभ बेहद खुश है। अपने रियलिटी शो बिंगो की शूटिंग के सिलसिले में अमृतसर की यात्रा करने वाले अभिषेक ने टि्वटर पर लिखा है कि वह तीन मार्च की सुबह स्वर्ण मंदिर में गए। वहां घंटों सेवा की और बैठकर कीर्तन सुना।
Thursday, December 3, 2009
अभिषेक-जॉन फिर एक साथ
अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म "आशाएं" के रिलीज होने की कोई आशा नजर नहीं आ रही। निर्देशक नागेश कुकनूर को भी फिल्मी बाजार पर भरोसा नहीं रह गया है। वैसे, फिल्म की रिलीज रूक जाने से निराश जॉन के लिए एक अच्छी खबर भी हैं।
खबर है कि जॉन जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ रोहन सिप्पी की एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में पहले फरहान अख्तर को लेने की योजना थीं। बीच में प्रतीक बब्बर का नाम भी सामने आया, उस समय लगा कि फरहान की भूमिका प्रतीक निभाएंगे। लेकिन रोहन ने बताया कि प्रतीक को फरहान की जगह नहीं लिया गया हैं। बल्कि फरहान की जगह जॉन को लेने की बात चल रही हैं। जॉन और अभिषेक की "दोस्ताना" दर्शकों को पसंद आई थीं। उनके बीच अच्छी दोस्ती भी हैं। वैसे भी जॉन को इस बात से फर्क नहीं पडता कि उन्हें किसी और का छोडा रोल मिल रहा हैं। उन्हें तो फिलहाल फिल्में चाहिए ताकि नई प्रोपर्टी को बंगले में बदलने के लिए धन जुटा सकें।
Tuesday, December 1, 2009
विद्या की तारीफ कर रहे अभिषेक
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म "पा" में साथ काम किया हैं, और जहां देखो, अभिषेक विद्या की तारीफ करते नजर आते हैं। अभिषेक का कहना है कि विद्या की पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस दोनों ही गजब की हैं और उनमें कुछ ऎसा हैं, जो पहली ही नजर में प्रभावित करता हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक विद्या को बेहतरीन अभिनेत्री बताते है और उनका दावा है कि आने वाले लंबे समय तक इंडस्ट्री को ऎसी क्लास की एक्ट्रेस नहीं मिलेगी।
वैसे, इससे पहले ये दोनों "गुरू" में साथ आए थे, जहां उनके बीच कुछ ही सीन फिल्माए गए थे। उस शूटिंग को याद करते हुए अभिषेक कहते है कि विद्या की एक्टिंग देखकर मैं भूल गया था कि मैं भी उस सीन का हिस्सा हूं और बहुत देर तक बस विद्या के चेहरे को ही देखता रहा। वैसे, विद्या भी बदले में अभिषेक की कम तारीफ नहीं करती हैं। वह अभिषेक की आंखों की खासतौर पर दीवानी हैं। उनका कहना है कि अभिषेक एक ड्रीम को-स्टार हैं और जब भी वह उनकी आंखों में देखती है, तो कुछ अजीब-सा महसूस करती हैं।
Friday, November 6, 2009
अमिताभ ने की पिता अभिषेक की सवारी
फिल्म "पा" के निर्देशक आर.बाल्की के लिए यह बहुत राहत वाली बात रही कि अभिनेता अभिषेक बच्चन ने फिल्म के लिए वास्तविक जीवन के उलट अपने पिता अमिताभ बच्चन को पीठ पर उठाकर एक विस्तृत क्षेत्र में चलने का दृश्य सहजता से पूरा कर लिया।
बाल्की ने कहा, अभिषेक ने एक बार में ही यह दृश्य पूरा कर लिया था। वह अपने पिता को बिना किसी खास प्रयास के विस्तृत क्षेत्र में एक जगह से दूसरी जगह ले गए। हमने यह दृश्य इंग्लैंड में कैम्ब्रिज के निकट बरी सेंट एडमंड्स से फिल्माया था। अभिषेक अपने लोगों की भीड से दूर रहना भी एक कारण था। जब अभिषेक, अमिताभ को अपनी पीठ पर उठाकर चल रहे थे तो अमिताभ ने कैसा महसूस किया पूछने पर अमिताभ ने चुटकी लेते हुए कहा, मुझे पीठ पर उठाकर चलना अभिषेक का काम था। जया और मैंने एक मजबूत बेटे को पैदा किया हैं।
अमिताभ ने कहा, फिल्म में 12 वर्षीय बच्चे का किरदार करने में सबसे थका देने वाला हिस्सा मेकअप वाला था। मुझे हर सुबह बिना हिलेडुले, कुछ खाए बिना और यहां तक कि पानी पिए बिना चार-पांच घंटे तक एक स्थान पर बैठे रहना पडता था। सुबह का दृश्य फिल्माने के लिए मुझे पिछली रात के 11 बजे से ही तैयार रहना पडता था ताकि अगले दिन शूटिंग का समय होने तक मेकअप पूरा हो जाए।