बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म "पा" में साथ काम किया हैं, और जहां देखो, अभिषेक विद्या की तारीफ करते नजर आते हैं। अभिषेक का कहना है कि विद्या की पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस दोनों ही गजब की हैं और उनमें कुछ ऎसा हैं, जो पहली ही नजर में प्रभावित करता हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक विद्या को बेहतरीन अभिनेत्री बताते है और उनका दावा है कि आने वाले लंबे समय तक इंडस्ट्री को ऎसी क्लास की एक्ट्रेस नहीं मिलेगी।
वैसे, इससे पहले ये दोनों "गुरू" में साथ आए थे, जहां उनके बीच कुछ ही सीन फिल्माए गए थे। उस शूटिंग को याद करते हुए अभिषेक कहते है कि विद्या की एक्टिंग देखकर मैं भूल गया था कि मैं भी उस सीन का हिस्सा हूं और बहुत देर तक बस विद्या के चेहरे को ही देखता रहा। वैसे, विद्या भी बदले में अभिषेक की कम तारीफ नहीं करती हैं। वह अभिषेक की आंखों की खासतौर पर दीवानी हैं। उनका कहना है कि अभिषेक एक ड्रीम को-स्टार हैं और जब भी वह उनकी आंखों में देखती है, तो कुछ अजीब-सा महसूस करती हैं।
Tuesday, December 1, 2009
विद्या की तारीफ कर रहे अभिषेक
Thursday, November 12, 2009
बाल दिवस पर टीवी पर ओरो के रूप में दिखेंगे अमिताभ
फिल्म "पा" के प्रदर्शन से पहले बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन बाल दिवस के अवसर पर टेलीविजन पर "ओरो" के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ ने प्रोगेरिया बीमारी से पीडित 13 साल के बच्चे "ओरो" का किरदार निभाया हैं। ओरो के रूप में अमिताभ बच्चों के लिए एक बहुत विशेष संदेश देंगे। फिल्म की निर्माण कंपनी एबी कोर्प लिमिटेड की पहल पर विश्वभर के बच्चों को अमिताभ के किरदार से जोडने के लिए ऎसा किया जा रहा हैं। अमिताभ के प्रशंसकों को फिल्म में खेलने के लिए इस्तेमाल की गई गुडियाओं सहित उनके द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुएं भी मिलेगी। निर्देशक आर. बालकृष्णन ने बताया, फिल्म "पा" मुख्य रूप से बच्चों और अभिभावकों दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। बच्चन का किरदार ओरो उम्र बढने संबंधी दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं।
ओरो आसानी से अकेला हो सकता हैं, उसे अलग किया या छोडा जा सकता हैं। प्रोगेरिया रिसर्च फांउडेशन के लिए कोष इकट्ठा करने के लिए "पा" के विशेष शो करने की योजना हैं। बालकृष्णन ने कहा, हमारे पास प्रोगेरिया फाउंडेशन के साथ सहयोग की वास्तव में कोई ठोस योजना नहीं हैं। यद्यपि हमारा नाटक इस बीमारी से ग्रस्त हैं लेकिन फिल्म प्रोगेरिया के संबंध में नहीं हैं। यह फिल्म बताती हैं कि कैसे ऎसे विशेष बच्चे आपके जीवन को विशेष प्रकाश से भर देते हैं।