Showing posts with label Imran Khan Stunt scene. Show all posts
Showing posts with label Imran Khan Stunt scene. Show all posts

Friday, July 17, 2009

इमरान कॉमेडी फिल्म करना चाहते है

Imran Khan

मामा आमिर खान भले ही फिल्म प्रोजेक्ट शुरू करने के पहले गंभीर शोघ के लिए जाने जाते हो लेकिन भांजे इमरान खान का कहना है कि किस फिल्म में काम करना है किसमे नहीं इस बात का फैसला वह अपने मूड के हिसाब से करते है। कालेज रोमांस पर बनी फिल्म "जाने तू या जाने ना" में भूमिका के बाद 25 वर्षीय अभिनेता अपने रोमांटिक छवि के लिए चर्चित हो गए थे। खान ने कहा फिल्मों में काम करना या ना करना मेरे मूड पर निर्भर करता है। अलग-अलग भूमिकाएं करने से मेरे भीतर के अभिनेता को चुनौती मिलती है। इमरान ने कहा कि लगातार "किडनैप" और "लक" जैसी एक्शन फिल्में करने के बाद वह किसी हल्की-फुल्की फिल्म में काम करना पसंद करेंगे।

Friday, July 10, 2009

देसी जैक्सन बने इमरान खान

Imran Khan

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान अपनी आने वाली फिल्म "लक" के एक गाने में दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन जैसी वेशभूषा पहने थिरकते हुए नजर आएंगे। सोहम शाह निर्देशित फिल्म "लक" में इमरान और अभिनेत्री श्रुति हसन पर फिल्माया गया गाना "जी ले" में काफी हद तक माइकल जैक्सन के सुपरहिट गाने "बिट इट" के वीडियों की झलक मिल रही है। इतना ही नही इस गाने में इमरान ने भी वैसी ही काली जींस और लाल जैकेट पहनी है जैसी जैक्सन ने अपनी एलबम "बिट इट" में पहनी थी। इस पर इमरान का कहना है कि ये सब एक इत्तेफाक है उनका इरादा जैक्सन की असमय हुई मौत को भुनाना नही था। क्योंकि ये वीडियों तो महीनो पहले ही बन चुका था।

Wednesday, July 1, 2009

"लक" में स्टंट सीन करने के दौरान झुलसे इमरान

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान अपनी आने वाली फिल्म "लक" के स्टंट सीन के दौरान आग की चपेट में आ गए जिस कारण उनकी आंख के नीचे की त्वचा झुलस गई। दरअसल इमरान को फिल्म की शूटिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से ट्रेन पर कूदने का स्टंट करना था और इसी दौरान वह आग की लपटों की चपेट में आ गए। इस बारे में इमरान ने कहा कि किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान आपको बहुत सारी चोट लग सकती है।

हां यह सच है कि "लक" में ट्रेन के दृश्य फिल्माने के दौरान मैं झुलस गया। फिल्म का निर्देशन सोहम शाह कर रहे है। फिल्म में इमरान के अलावा संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और श्रुति हसन भी मुख्य भूमिकाओं में है।