Thursday, December 15, 2011
Thursday, December 1, 2011
Friday, August 6, 2010
कैटरीना के साथ रोमांस करते दिखेंगे इमरान
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को आखिरकार यशराज बैनर की फिल्म मिल गई। वह इस बैनर की आगामी फिल्म में आज की सबसे सफल अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह पहला मौका है जब इमरान और कैटरीना किसी फिल्म में साथ-साथ दिखेंगे।
इस फिल्म का नामकरण अभी किया जाना बाकी है। प्रेम पर आधारित इस हास्य फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे। बतौर निर्देशक जफर की यह पहली फिल्म होगी। जैसा कि बैनर से पता चलता है आदित्य चोप़डा इस फिल्म के निर्माता हैं। सितंबर के मध्य में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है और इसका प्रदर्शन 2011 में होगा।
Thursday, June 24, 2010
इमरान को पसंद है रोमांस से भरपूर फिल्में
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत में "जाने तू..या जाने ना" जैसी रोमांस से भरी हास्यप्रधान फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा चुके अभिनेता इमरान खान की अगली फिल्म "आई हेट लव स्टोरीज" भी ऎसी ही फिल्म है।
इमरान कहते हैं कि उन्हें प्रेम कहानी पर आधारित फिल्में करना पसंद हैं क्योंकि ये मजेदार होती हैं और इनमें अभिनय क्षमता दिखाने के अच्छे अवसर होते हैं। इमरान ने एक साक्षात्कार में कहा, ""एक अभिनेता के बतौर जब आप रोमांसप्रधान फिल्में करते हैं तो यह बहुत मजेदार होता है। मार-ध़ाड से भरपूर फिल्मों में अभिनय बहुत कम होता है। ऎसी फिल्मों में हम अक्सर भागते-दौ़डते, ल़डते, कूदते या गिरते हैं.. इसलिए अभिनय के लिए बहुत कम जगह रह जाती है।"" उन्होंने कहा, ""लेकिन रोमांसप्रधान और हास्यप्रधान फिल्में कलाकारों पर बहुत निर्भर होती हैं, यहां यह बहुत महत्वपूर्ण होता है कि एक खास संवाद को सही भावों के साथ बोला जाए। इसलिए इसमें अभिनय की गुंजायश ज्यादा होती है।""
"जाने तू..या जाने ना" में प्रेमी, "किडनैप" में अपहरणकर्ता और "लक" में जुआरी की भूमिका निभा चुके 27 वर्षीय इमरान "आई हेट लव स्टोरीज" में एक अलग तरह की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह महिलाओं के प्रति आकर्षित होंगे। करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के निर्माण में बनी "आई हेट लव स्टोरीज" का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है। इमरान अपनी निजी जिंदगी में एक ही महिला से संबंध रखने में विश्वास रखते हैं लेकिन फिर भी उन्हें इस फिल्म में अभिनय करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
लंबे समय से अवंतिका मलिक से जु़डे इमरान कहते हैं, ""यह मुश्किल नहीं था क्योंकि पटकथा बहुत अच्छी है और पुनीत मल्होत्रा ने किरदार के विषय में मुझे विस्तार से समझा दिया था। इसलिए मेरे लिए यह कठिन भूमिका नहीं थी। फिल्म में जबरदस्त हास्य है।"" "आई हेट लव स्टोरीज" दो जुलाई को प्रदर्शित होगी। फिल्म में इमरान के अलावा सोनम कपूर और समीर सोनी ने अभिनय किया है।
Friday, July 17, 2009
इमरान कॉमेडी फिल्म करना चाहते है
मामा आमिर खान भले ही फिल्म प्रोजेक्ट शुरू करने के पहले गंभीर शोघ के लिए जाने जाते हो लेकिन भांजे इमरान खान का कहना है कि किस फिल्म में काम करना है किसमे नहीं इस बात का फैसला वह अपने मूड के हिसाब से करते है। कालेज रोमांस पर बनी फिल्म "जाने तू या जाने ना" में भूमिका के बाद 25 वर्षीय अभिनेता अपने रोमांटिक छवि के लिए चर्चित हो गए थे। खान ने कहा फिल्मों में काम करना या ना करना मेरे मूड पर निर्भर करता है। अलग-अलग भूमिकाएं करने से मेरे भीतर के अभिनेता को चुनौती मिलती है। इमरान ने कहा कि लगातार "किडनैप" और "लक" जैसी एक्शन फिल्में करने के बाद वह किसी हल्की-फुल्की फिल्म में काम करना पसंद करेंगे।
Friday, July 10, 2009
देसी जैक्सन बने इमरान खान
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान अपनी आने वाली फिल्म "लक" के एक गाने में दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन जैसी वेशभूषा पहने थिरकते हुए नजर आएंगे। सोहम शाह निर्देशित फिल्म "लक" में इमरान और अभिनेत्री श्रुति हसन पर फिल्माया गया गाना "जी ले" में काफी हद तक माइकल जैक्सन के सुपरहिट गाने "बिट इट" के वीडियों की झलक मिल रही है। इतना ही नही इस गाने में इमरान ने भी वैसी ही काली जींस और लाल जैकेट पहनी है जैसी जैक्सन ने अपनी एलबम "बिट इट" में पहनी थी। इस पर इमरान का कहना है कि ये सब एक इत्तेफाक है उनका इरादा जैक्सन की असमय हुई मौत को भुनाना नही था। क्योंकि ये वीडियों तो महीनो पहले ही बन चुका था।
Wednesday, July 1, 2009
"लक" में स्टंट सीन करने के दौरान झुलसे इमरान
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान अपनी आने वाली फिल्म "लक" के स्टंट सीन के दौरान आग की चपेट में आ गए जिस कारण उनकी आंख के नीचे की त्वचा झुलस गई। दरअसल इमरान को फिल्म की शूटिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से ट्रेन पर कूदने का स्टंट करना था और इसी दौरान वह आग की लपटों की चपेट में आ गए। इस बारे में इमरान ने कहा कि किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान आपको बहुत सारी चोट लग सकती है।
हां यह सच है कि "लक" में ट्रेन के दृश्य फिल्माने के दौरान मैं झुलस गया। फिल्म का निर्देशन सोहम शाह कर रहे है। फिल्म में इमरान के अलावा संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और श्रुति हसन भी मुख्य भूमिकाओं में है।
Monday, June 29, 2009
हाथ व आंखों पर पट्टी बांघ चलती ट्रेन से कूदे संजय दत्त
उन्होंने बताया कि ट्रेन से कूदने से पहले वह थोडा घबराए जरूर थे, लेकिन सभी चीजें ठीक तरह से हो गई। शाह ने बताया कि इस दृश्य को मुंबई में फिल्माना संभव नही था, इसलिए हमने गोआ में इसे फिल्माया। पांच दिनों में पांच ट्रेनों के उपयोग के साथ यह मंहगा दृश्य फिल्माया गया। पांच दिनों में पांच ट्रेनों के उपयोग के साथ यह मंहगा दृश्य फिल्माया गया। डेढ करोड रूपए सिर्फ इसी दृश्य को फिल्माने में खर्च हुआ। लक में इमरान खान, श्रुति हसन और मिथुन चक्रवर्ती की भी भूमिकाएं है। यह फिल्म 24 जुलाई को प्रदर्शित होगी।

