Tuesday, January 31, 2012
Jacqueline Fernandez's Photos- Bollywood Actress
Monday, January 23, 2012
Monday, January 16, 2012
Sunday, January 15, 2012
Tuesday, December 20, 2011
Friday, December 16, 2011
Saturday, July 23, 2011
Monday, June 27, 2011
Friday, June 10, 2011
Sunday, December 12, 2010
Monday, September 6, 2010
अभय संग काम करना चाहती हैं जैक्लीन
अपनी पहली दो फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के साथ काम कर चुकीं श्रीलंकाई अभिनेत्री जैक्लीन फर्नाडीज अब अभिनेता अभय देओल के साथ काम करना चाहती हैं।
उनके पसंदीदा अभिनेता के विषय में पूछने पर जैक्लीन ने कहा, ""मैं ऎश्वर्या राय की खूबसूरती और आत्मविश्वास के लिए उनके जैसी बनना चाहती हूं। मैं अभिनेता अभय देओल के साथ जो़डी बनाकर काम करना चाहती हूं। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और निजीतौर पर मुझे उनका काम बहुत पसंद है।"" अब तक फंतासीपूर्ण भूमिकाएं करती रहीं जैक्लीन अब फिल्मकार मिलाप जवेरी की अगली फिल्म में एक वास्तविक भूमिका कर रही हैं और कहती हैं कि फंतासी भूमिकाओं की अपेक्षा इस तरह की भूमिकाएं करना ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।
जैक्लीन ने कहा, ""मैं अपनी दूसरी परियोजना के लिए एक बार फिर मिलाप जवेरी के साथ काम करना शुरू कर रही हूं। अभी इसकी पटकथा लिखी जा रही है। मेरा किरदार बहुत वास्तविक है और यह भूमिका "अलादीन" या "जाने कहां से आई है" जैसी फिल्मों के काल्पनिक किरदारों जैसी नहीं होगी।""
उन्होंने कहा, ""लेकिन मैं यह जरूर स्वीकार करती हूं कि किस्से-कहानी के किरदारों की भूमिकाओं की अपेक्षा वास्तविक भूमिका ज्यादा कठिन होती है। इसमें दर्शकों के साथ तारतम्य स्थापित कर उन्हें वास्तविकता पर भरोसा करा पाना बहुत मुश्किल होता है। आपको इसके लिए काफी शोध करना प़डता है। इसके लिए आपको किरदार में घुस जाना प़डता है और मैंने इससे पहले ऎसा नहीं किया है।"" छब्बीस वर्षीय जैक्लीन वैवाहिक वस्त्रों की एक प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए राजधानी आई थीं।
Wednesday, December 9, 2009
ऎश दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला: जैकलीन
फिल्म "अलादीन" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है। उनके मुताबिक ऎश्वर्या को दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर देना चाहिए।
ऎश की शान में यह वक्तव्य जैकलीन ने उन्हें "पा" के प्रीमियर में देखने के बाद दिया। जैकलीन ऎश को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उन्होंने जब से ऎश को देखा हैं, उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। ऎश से मिलने के बाद जैकलीन ने अपनी मां से फोन पर कहा कि ऎश को तो दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर देना चाहिए। जैकलीन का कहना है कि ऎश दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।
Thursday, July 16, 2009
श्रीलंकाई बाला बॉलीवुड पहली पसंद बनी
बालीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों का गंगासागर है। अगर आप में प्रतिभा है तो चाहे आप किसी भी देश के रहने वाले या वाली हो आपको बालीवुड सिर आखों पर रख लेगा। श्रीलंका की अभिनेत्री जैकलीन फर्नान्र्डज की पहली बॉलीवुड फिल्म "अलादीन" अभी रिजीज भी नहीं हुई है लेकिन वह यहां के निर्देशकों की पसंद बनती जा रही है।













