Showing posts with label sri lanka Jacqueline Fernandez. Show all posts
Showing posts with label sri lanka Jacqueline Fernandez. Show all posts

Wednesday, December 9, 2009

ऎश दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला: जैकलीन

Jacqueline Fernandez

फिल्म "अलादीन" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है। उनके मुताबिक ऎश्वर्या को दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर देना चाहिए।
ऎश की शान में यह वक्तव्य जैकलीन ने उन्हें "पा" के प्रीमियर में देखने के बाद दिया। जैकलीन ऎश को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उन्होंने जब से ऎश को देखा हैं, उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। ऎश से मिलने के बाद जैकलीन ने अपनी मां से फोन पर कहा कि ऎश को तो दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर देना चाहिए। जैकलीन का कहना है कि ऎश दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।

Thursday, July 16, 2009

श्रीलंकाई बाला बॉलीवुड पहली पसंद बनी

Jacqueline Fernandezबालीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों का गंगासागर है। अगर आप में प्रतिभा है तो चाहे आप किसी भी देश के रहने वाले या वाली हो आपको बालीवुड सिर आखों पर रख लेगा। श्रीलंका की अभिनेत्री जैकलीन फर्नान्र्डज की पहली बॉलीवुड फिल्म "अलादीन" अभी रिजीज भी नहीं हुई है लेकिन वह यहां के निर्देशकों की पसंद बनती जा रही है।

"सलाम नमस्ते" जैसी कामयाब फिल्म बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने बताया हां, जैकलीन बेहत प्रतिभावन दिखती है। फिल्म में उनके कुछ दृश्य मैने देखे है जिनमें वह काफी अच्छी दिखी है। करण जौहर की फिल्म "दोस्ताना" के निर्देशक तरूण मंसुखानी का कहना है कि "जैकलीन की पर्दे पर मौजूदगी अच्छी लगी। उनके लुक में भारत और पश्चिम दोनों का मिश्रण है। यही उनका सबसे मजबूत पहलू भी है। गौरतलब है कि यहां जैकलीन की पहली फिल्म "अलादीन" दीपावली मे रिलीज होगी। इसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे है।