Showing posts with label Kareena Wallpapers. Show all posts
Showing posts with label Kareena Wallpapers. Show all posts

Monday, June 29, 2009

करीना के नाम से दीपिका चिढी

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म "लव आज कल" में अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री दीपिका पादूकोण साथ काम कर रहे है। इस फिल्म में काम करने के बाद दीपिका के तेवर बढ गए है। तभी तो वह इन दिनों करीना कपूर को ताना मारने लगी है। दरअसल "लव आज कल" बतौर निर्माता सैफ की पहली फिल्म है, और निर्देशक इम्तियाज की "जब वी मेट" के बाद यह दूसरी फिल्म है।

तो लोगों को लगा कि इसमें सैफ की प्रेमिका करीना जरूर होगी, लेकिन करीना की जगह दीपिका को लिया गया। जब दीपिका से इस बारे में पूछा गया तो वह चिढ गई और कहने लगी कि इम्तियाज अली जानते है कि उनकी फिल्म के लिए उनकी पसंद कौन है, और जरूरी नही की करीना हर किरदार के लिए सही हो।

Thursday, June 25, 2009

फैशन वेबसाइट शुरू करना चाहती है करीना

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर भी पॉप गायिका मैडोना की राह पर चलने की सोच रही है। सुनने में आया है कि मैडोना की तरह करीना भी एक फैशन वेबसाइट शुरू करने वाली है। करीना चाहती है, कि इस वेबसाइट के जरिये वह अपने प्रशंसकों के करीब रह सकें। करीना की यह खास वेबसाइट उनके अपनाए गए ताजे फैशन को आप तक पहुंचाएगा। बताया जा रहा है कि करीना अपनी इस खास वेबसाइट को खुद अपडेट करेंगी। करीना चाहती है कि जब वे किसी फिल्म के लिए पर्दे पर कुछ अलग किरदार में दिखे तो उनके प्रशंसक उनके इस परंपरा के बारे में उनकी वेबसाइट के जरिए जा सके।