अभिनेत्री दीपिका को अपने हालत में छोड दो। यानि दीपिका से ये सवाल करना छोड दो कि उनकी जिंदगी में कोर्ठ नया बयॉयफ्रेड है या नहीं। क्योंकि दीपिका अपने रिलेशनशिप को लेकर पूरी तरह कंफ्यूलड हो चुकी है। और अगर ये कंफ्यूजन यूं चलता रहा तो कहीं ऎसा ना हो कि दीपिका की हालत भी सलमान खान जैसी हो जाए। जिनसे बार-बार सिर्फ एक ही सवाल किया जाता है आप शादी कब करेगे।
करण जौहर के एक शो पर जब सलमान से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होने सारा हिसाब एक झटके में रफा-दफा कर दिया। सलमान ने कहा कि मेरी शादी हो चुकी है, उक बार नहीं तीन-तीन बार। अब कौन चाहेगा कि दीपिका भी सलमान जैसे बहकी-बहकी बातें करे।
Friday, January 22, 2010
सबसे एक गुजारिश, अब दीपिका को छोड दो
Thursday, July 16, 2009
दीपिका का एक शॉट के लिए 45 टेक लेने पडे
फिल्मी पर्दे पर बिंदास दिखने वाली दीपिका को शर्माना भी आता है। दरअसल पिछले दिनों दीपिका चेन्नई में एक साबुन के विज्ञापन की शूटिंग कर रही थी। सूत्रों की माने तो दीपिका एक अंजान मॉडल के साथ इस दृश्य को फिल्माते समय घबरा गई और दृश्य का पूरा करने के लिए उन्हें 45 टेक लेने पडे। आखिर हारकर निर्देशक प्रदीप सरकार को तरीका सूझा। उन्होेने दीपिका केा सामान्य करने के लिए सेट पर दीपिका-रणबीर का गाना बजाना शुरू किया। इस गाने के बजते ही दीपिका सामान्य हो गई और इसके बाद उन्होंने शॉट दे दिया।
Wednesday, July 8, 2009
खेलों ने मेरी बहुत मदद की: दीपिका
"बॉलीवुड की शांति" दीपिका पादुकोण ने टाटा ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता से पहले अभिनेता आमिर खान और बैडमिंटन खिलाडी अपर्णा पोपट के खिलाफ अपने पिता के साथ बनाकर डबल्स मैच खेला। इस चैपियन पिता-पुत्री की जोडी को आमिर की टीम ने हरा दिया। दीपिका को लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और विफलता के बीच संतुलन बनाने में खेलो ने उनकी बहुत मदद की है। जाने-माने बैडमिंटन खिलाडी प्रकाश पादुकोण की पुत्री दीपिका ने कहा कि मैं सफलता और विफलता से निपटना जानती हूं। "ओम शांति ओम" की सफलता और "चांदनी चौक टू चाइना" की विफलता से मुझे कोई फर्क नही पडा। मैंने यह एक खिलाडी रहते हुए और अपने पिता से बचपन में सीखा है। इन दो सालों में मैं एक नवागंतुक होने के बाद भी यहां तक पहुंची हूं। इससे अच्छा लगता है। लेकिन मैं निश्चित तौर पर इससे संतुष्ठ नही हूं। मैं अभी भी बहुत कुछ सीख रही हूं। दीपिका को बहुत बेसब्री से अपनी आने वाली फिल्म "लव आज कल" के रिलीज होने का इंतजार है।
Thursday, July 2, 2009
रणबीर के साथ रिश्ते को लेकर परेशान है दीपिका
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिश्ते को सार्वजनिक करने से काफी परेशान है। दीपिका अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई शीर्ष सितारों के साथ और बडे बैनर की फिल्मों में काम कर चुकी है। दीपिका ने बताया कि हम अपने रिश्ते के बारे में स्पष्ठ कर चुके है।
हम अपने संबंघों को लेकर कुछ भी छिपाकर नही रखना चाहते। दरअसल इन दिनों दीपिका रणबीर के साथ खिंचवाई गई अपनी तस्वीरों को लेकर परेशान है। दीपिका का कहना है कि मैं और रणबीर दोनों सम्मानजनक परिवारों से है। हम दोनों के बीच क्या संबंघ है यह परिवार वालों को मालूम है। इस वजह से हम दोनों ने अब अपनी दोस्ती के बारे में जिक्र नही करने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि दीपिका और रणबीर ने 2008 में फिल्म "बचना ए हसीनों" में साथ-साथ काम किया था। दीपिका एक बार फिर से रणबीर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर रही है, और इसके लिए वह एक अच्छी पटकथा का इंतजार कर रही है।
Monday, June 29, 2009
करीना के नाम से दीपिका चिढी
तो लोगों को लगा कि इसमें सैफ की प्रेमिका करीना जरूर होगी, लेकिन करीना की जगह दीपिका को लिया गया। जब दीपिका से इस बारे में पूछा गया तो वह चिढ गई और कहने लगी कि इम्तियाज अली जानते है कि उनकी फिल्म के लिए उनकी पसंद कौन है, और जरूरी नही की करीना हर किरदार के लिए सही हो।