माइकल जैक्सन के पिता जो ने कहा है कि माइकल समलैंगिक नहीं थे। इससे पहले माइकल के त्वचा विशेषज्ञ आर्नोल्ड क्लेन के मैनेजर जेसन फीफर ने दावा किया था कि इस कलाकार से उनके यौन संबंध थे।
ऎशशोविज डॉट कॉम ने जो के हवाले से कहा, ""माइकल समलैंगिक नहीं थे। क्लेन ने इस तरह की बातों से उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित नहीं किया है, ऎसी बातें कहना शर्मनाक है तब जबकि माइकल की मृत्यु हो चुकी है।"" उन्होंने कहा, ""क्लेन एक चिकित्सक हैं और अपने मरीज के बारे में ऎसी टिप्पणी करने से पहले उन्हें सोचना चाहिए था।""
Tuesday, May 4, 2010
माइकल जैक्सन समलैंगिक नही थे: पिता
Thursday, February 4, 2010
जैक्सन के डॉक्टर पर दर्ज हो सकता है हत्या का मामला
दिवंगत किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के डॉक्टर पर आत्मसमर्पण का दबाव है। जैक्सन के परिजन डॉक्टर पर हत्या का मामला दर्ज करवाना चाहते है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जैक्सन के पारिवारिक वकील ब्राइन ऑक्समैन ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में इस संबंध में जानकारी दी। ऑक्समैन ने कहा कि वह जैक्सन के चिकित्सक कोनार्ड मुरी पर हत्या का मामला दर्ज करवाने की योजना बना रहे हैं। ऑक्समैन ने अपील की कि मुरी पर हत्या का मामला चलना चाहिए और उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए। गौरतलब है कि पॉप स्टार माइकल जैक्सन का निधन 25 जून 2009 को हुआ था।
Thursday, January 28, 2010
जैक्सन की शादी का प्रमाण-पत्र 70,800 डॉलर में बिका
हॉलीवुड के पॉप स्टार माइकल जैक्सन की शादी का प्रमाण-पत्र हासिल करने के लिए लोगों के बीच होड मची हुई थी। आखिकार मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन और लीसा मैरी प्रेस्ले की शादी का प्रमाण-पत्र 70,800 डॉलर में बिका। विदेशी वेबसाइट के अनुसार माइकल जैक्सन और लीसा मैरी को उनकी शादी का यह दस्तावेज डोमिनिकन रिपब्लिक में 26 मई 1994 को 15 मिनट के समारोह कैदौरान जारी किया गया था।
दुनिया भर में मशहूर हो चुके जैक्सन की शादी का प्रमाण-पत्र हासिल करने के लिए बोली की शुरूआत 27,000 डॉलर से हुई। दस्तावेज की बोली के लिए लोगों में काफी होड मची हुई थी। जैक्सन की शादी का प्रमाण-पत्र जीतने वाले विजेता ने कहा, मै और मेरी पत्नी वर्ष 1973 से ही जैक्सन के ऑटोग्राफ और यादगार चीजों को एकत्रित कर रहे है।
कई वर्ष पहले हमने मर्लिन मुनरों और आर्थर मिलर के शादी के प्रमाण-पत्र के लिए बोली लगाई थी और मै इसे जीतने के लिए अपने मौके को गवाना नहीं चाहता था। हम इसे लेकर बहुत खुश हूं।
Tuesday, November 24, 2009
माइकल जैक्सन को मिले 4 म्यूजिक अवार्ड
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन और टेलर स्विफ्ट सितारों से सजे अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड समारोह में सबसे ज्यादा पुरस्कार पाने वालों में रहे। लॉस एंजिल्स के नोकिया थिएटर में रविवार रात हुए इस समारोह में किंग ऑफ माइकल जैक्सन को 4 पुरस्कार मिले। "एमटीवी डॉट कॉम" की रिपोर्ट के अनुसार दिवंगत पॉप स्टार को पसंदीदा पुरूष कलाकार सोल, आर एंड बी और पसंदीदा पुरूष कलाकार पॉप, रॉक श्रेणी का पुरस्कार मिला। जैक्सन के पुरस्कार उनके भाई जर्मेन माइकल ने लिए।
जर्मेन उन दस्तानों को पहने थे जिन्हें माइकल जैक्सन पहना करते थे। जर्मेन ने जैक्सन को मिले अवार्ड पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए वे भगवान के शुक्रगुजार हैं, जैक्सन हमेशा लोगों के दिलों में रहेगा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इन पुरस्कार से भी अगर कुछ बढकर है तो वह है जैक्सन का संदेश। जिसमें उन्होंने कहा था कि "अच्छाई देखो, अच्छा करो, अच्छे बनो और सबसे प्यार करो"। टेलर स्विफ्ट ने वीडियों लिंक के जरिये लंदन में पुरस्कार ग्रहण किए।
टेलर लंदन में रिहर्सल में व्यस्त थीं। स्विफ्ट ने कहा कि माइकल जैक्सन जैसे महान गायक के साथ एक श्रेणी में नाम दर्ज होना ही उनके लिए गर्व की बात हैं। समारोह में लेडी गागा, रिहाना, एमिनेम, जेजैड, शकीरा आदि ने प्रस्तुतियां दी। लेडी गागा ने अपने नए वीडियों रोमांस पर प्रस्तुति दी। समारोह में विटनी ह्यूस्टन को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
Monday, November 23, 2009
जैक्सन का दस्ताना पूर्वानुमानों से अधिक में नीलाम
किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के दस्ताने पूर्वानुमानों से कहीं अधिक साढे तीन लाख डॉलर जबकि उनके द्वारा वर्ष 1989 के वल्र्ड टूर के दौरान पहना गया जैकेट यहीं हुई नीलामी में दो लाख 25 हजार डालर में नीलाम हुई।
अमरीका के न्यूयॉर्क में हुई इस नीलामी में राक एन रोल से संबंधित कई ऎसी वस्तुओ की भी नीलामी की गई, जो जैक्सन से संबंधित नहीं थीं। इस नीलामी को कराने वाली कंपनी जूलियन आक्शन्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैरेन जूलियन ने जैक्सन के इस दस्ताने को (जैक्सन का पवित्र पात्र) का नाम दिया था। उन्होंने कहा कि दस्ताने को करीब 50 हजार डालर में नीलाम होने का अनुमान लगाया गया था।
हालांकि जैक्सन के प्रशंसकों का मानना था कि यह दस्ताना अनुमानों से कहीं अधिक कीमत में नीलाम होगा। नीलामी कंपनी ने जैक्सन की विभिन्न वस्तुओं को 80 हजार से एक लाख डालर में नीलाम होने का अनुमान लगाया था।
Friday, November 6, 2009
15 मिनट में बिक गए जैक्सन के 20,000 सिक्के
दिवंगत किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के चाहने वालों की दीवानगी का आलम यह है कि उनके चित्र वाले 20,000 सिक्कों को बिकने में महज 15 मिनट लगे।
सिक्कों की मांग इतनी ज्यादा थीं कि जैक्सन के एस्टेट के मैनेजरों ने प्रशंसकों से वादा किया है कि वह जल्द ही 20,000 सिक्कों का दूसरा संस्करण लाएंगे। पिछले हफ्ते एक अमेरिकी शॉपिंग चैनल के एक शो में इन खास सिक्कों को बिकने में 15 मिनट लगे। यह जैक्सन के कंसर्ट के रिहर्सल वाली फिल्म "दिस इज इट" के प्रमोशन का हिस्सा था। आधा अमेरिकी डॉलर मूल्य के इन विशेष सिक्कों में जैक्सन का नाम और उनका चित्र उभरा हुआ हैं।
Monday, October 19, 2009
33 लाख में नीलाम हुआ जैक्सन का दस्ताना
पॉपकिंग माइकल जैक्सन का एक दस्ताना 33 लाख रूपए में निलाम हुआ है। यह सफेद दस्ताना उन्होंने 1984 के टूर पर पहना था। इस दस्ताने को जैक्सन की यादगार और अनमोल धरोहर बताया गया है।
लॉस एंजेलिस के नजदीक कलाबसास में हुई इस नीलामी में 1971 में एक टीवी शो में पहनी जैक्सन की नीले रंग की एक टाई लगभीग साढ़े आठ लाख रूपए में बिकी। जैक्सन का एक लाल स्वैटर और सफेद हैट करीब 29 लाख रूपए में बिका। यह स्वेटर उन्होंने 1981 के अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड में पहना था।
Wednesday, July 15, 2009
हत्यारों का नाम बताएगी जैक्सन की बहन
पॉप सम्राट माइकेल जैक्सन की बहन ला टोया का कहना है कि वह उस समूह को जानती है जिसने उसके भाई की हत्या की है। उसने कहा कि यदि इस मामले की सच्चाई अदालत में सामने नहीं आई, तो वह हत्यारों का सार्वजनिक रूप से खुलास करेंगी। कॉन्ट्रैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम की खबर के मुताबिक जैक्सन क बहन टोया ने कई सारे लोगों पर अपने गायक भाई की हत्या कर उसकी अनुपस्थिति में उनके संगीत के प्रकाशन के जरिए लाभ लेने का आरोप लगाया है, जिसकी कीमत एक अरब डॉलर से अधिक बताई गई है। टोया प्रशासन को इस बारे में पहले ही सूचित कर चुकी है कि वह उन लोगों को जानती है, जो जैक्सन की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। टोया ने उन आरोपियों का नाम दुनिया के सामने जाहिर करने का वादा किया है।
Wednesday, July 8, 2009
क्लोन के जरिए जिंदा रहना चाहते थे माइकल जैक्सन: अल बोमैन
पॉप सम्राट माइकल जैक्सन अपना क्लोन बनावाना चाहते थे, ताकि वे हमेशा जिंदा रहे। वेबसाइट mirror.co.uk की रिपोर्ट के अनुसार जैक्सन ने इसके लिए अपने मित्र यूरी गेलर के साथ लॉस वेगास में मानव क्लोनिंग पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा भी लिया था। कार चलाने के दौरान चालक अल बोमैन ने जैक्सन और यूरी की बातचीत सुनी थी। जैक्सन ने यूरी को कहा था कि अपनी विरासत आगे बढाने के लिए वे अपना क्लोन बनवाना चाहते है। उन्हें लग रहा था कि वे इससे हमेशा जिंदा रह सकेंगे। 2002 में इस सम्मेलन में जैक्सन को पहुंचाने वाले अल बोमैन ने कहा कि इस मौके पर माइकल जैक्सन बहुत उत्तेजित थे। वह सभागार से एक बच्चो की तरह उछलते हुए बाहर आए। वह यूरी के साथ क्लोन के संबंघ में बाते कर रहे थे।
अल बोमैन ने कहा कि वह क्लोन द्वारा तैयार ब्रिटिश भेड "डॉली" से बहुत प्रेरित थे। जब उन्होने रेलियंस के बारे में सुना तो उन्हें पूरा भरोसा हो गया कि वे उसका क्लोन तैयार कर सकते है।
Tuesday, July 7, 2009
पॉप सम्राट माइकल जैक्सन को दी अंतिम विदाई
पॉप संगीत के सम्राट माइकल जैक्सन को मंगलवार को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा में लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में संगीत जगत के कई दिग्गज और जैक्सन के हजारों प्रशंसक उपस्थित हुए।
जैक्सन के भाई ने सोने की शवपेटिका में रखे जैक्सन के शव को स्टेपल्स सेंटर के खेल क्षेत्र में प्रशंसकों के सामने अंतिम दर्शन के लिए रखा।
जैक्सन की 11 वर्षीय बेटी पेरिस ने आंसू रोकने की कोशिश करते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पिता बताया।
पेरिस ने कहा कि मैं जबसे पैदा हुई हूं मेरे डैडी सबसे अच्छे पिता रहे। मैं उनसे बहुत प्यार करती थी। प्रसिद्ध अभिनेत्री और जैक्सन की मित्र एलिजाबेथ टेलर ने कहा कि मैं जैक्सन से बहुत प्यार करती थी।
और उनके करोडों प्रशंसकों की तरह मै भी गमगीन हूं। इस गमगीन मौके पर पॉप गायिका मारिया कैरी ने अपने गायन के माघ्यम से जैक्सन को श्रंद्धाजलि अर्पित की। उन्होने जैक्सन का हिट गाना "आई विल बी देयर" गाया तो दुनिया में इसका लाइव प्रसारण देख रहे जैक्सन के करोडो प्रशंसको की आंखे भर आई।
इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला और कुछ अन्य लोगों के संदेश पढे गए जो उस कार्यक्रम में हिस्सा नही ले सके। जैक्सन को अलविदा कहने के लिए करीब दस लाख लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन लॉटरी के जरिए करीब नौ हजार लोगों को दो-दो टिकट दिए गए है।
दुघ की बोतल में शराब पिलाकर बच्चों का शोषण करते थे जैक्सन
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के यहां कई वर्षों तक नौकरानी रही एक महिला ने जैक्सन की मौत पर छोटे-छोटे बच्चों के यौन शोषण की घृणित घटनाओं को याद कर उन्हें नायक मानने से इंकार किया है। ब्रिटीश अखबार सन के रविवारीय संस्करण में 47 वर्षीय नौकरानी एड्रियनप मैकमैनुस ने एक इंटरव्यू में कहा कि जैक्सन बच्चों को दूघ की बोतल में शराब पिलाते थे, और उनके साथ यौन संबंघ बनाते थे। एड्रियन ने बताया कि माइकल सबसे ज्यादा खुश तब रहता था, जब छोटे बच्चो उसके साथ रहते थे। वह खुद को बेडरूम में कई दिनों के लिए बंद कर लेता था, और उसके साथ सिर्फ बच्चे होते थे। माइकल ने इन बच्चों के साथ अश्लील हरकतों की तस्वीरें और वीडियों फिल्मे बनवाई थी, और उन्हें कमरे की दीवारों पर सजाया था। उसने यह भी बताया कि जैक्सन ने उसे यह सब पुलिस को नही बताने की ताकीद के साथ अनेकों बार घमकियां भी दी थी।
एड्रियन ने जैक्सन को एकाकी, विक्षिप्त और बीमार इंसान बताया। एड्रियन बताती है कि माइकल के अमेरिका में कैलिफोर्निया के नेवरलैंड फार्म हाउस पर चार वर्ष तक काम करने के दौरान वह रात अवसाद की स्थिति में घर पहुंचती थी। जैक्सन ने एड्रियन को बाद में नौकरी से निकाल दिया था, और उसने कई वर्षो तक उनके खिलाफ मुकदमा भी लडा था। एड्रियन का कहना है कि माइकल जैक्सन मर गया है, अब तो उसका सच दुनिया के सामने आना चाहिए।
Monday, July 6, 2009
प्रशंसकों को दिखा माइकल जैक्सन का भूत
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के प्रशंसकों ने अपने चहेते गायक का भूत दिखने का दावा किया है। जैक्सन के प्रशंसकों का दावा है कि उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान नेवरलैंड रैच के अंदर दीवार पर एक साया देखा, जो हूबहू जैक्सन की तरह दिख रहा था। सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार सीएनएन पर दिखाए गए कार्यक्रम नेवरलैंड के विडियों फुटेज में एक साया दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार भूत मशहूर टीवी ऎकर लैरी किंग द्वारा जैक्सन के भाई जेरमाइन का साक्षात्कार लिए जाने के दौरान दिखाई दिया।
जैसे ही साक्षात्कार के वीडियों को यूट्यूब पर डाला गया, प्रशंसकों ने इसके बारे में टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। और जैक्सन के भूत दिखने संबंघी अफवाहों ने इंटरनेट पर जोर पकड लिया।
माइकल जैक्सन नाम का कम्प्यूटर वायरस
इन दिनों पॉप स्टार माइकल जैक्सन के नाम का एक वायरस लोगों के कम्प्यूटर को करप्ट कर रहा है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जैक्सन के नाम का यह वायरस किसी ई-मेल के जरिए आपके कम्प्यूटर तक पहुंचेगा। उस पर रिमेंबरिंग माइकल जैक्सन संदेश होगा। इस ई-मेल के साथ एक जिप-फाइल होगी, जिसे डाउनलोड करते ही आपका कम्प्यूटर वायरस से संक्रमित हो जाएगा। सोफोज नाम की कम्प्यूटर कंपनी के वरिष्ठ तकनीकी सहयोगी ग्राहम क्यूल के अनुसार यह ई-मेल "सारा माइकलजैक्सन डॉट कॉम" साइट के माघ्यम से आपके कम्प्यूटर तक पहुंच रहा है। आपको बताया जाता है कि इसमें जैक्सन से जुडे फोटो और गानों के वीडियों संलग्न है, लेकिन उन्हें डाउनलोड करते ही आपका कम्प्यूटर खराब होने की स्थिति में पहुंच सकता है।
Sunday, July 5, 2009
मैडोना ने अपने अंदाज में जैक्सन को दी श्रदांजलि
पॉप स्टार माइकल जैक्सन को पॉप गायिका मैडोना ने अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी। लंदन में हुए अपने एक शो को मैडोना ने माइकल जैक्सन को समर्पित किया। लंदन में हुए अपने इस शो में मैडोना ने उसी हॉल में अपना कार्यक्रम दिया जहां पॉप स्टार माइकल जैक्सन अपना कमबैक कार्यक्रम देने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। मैडोना के इस कार्यक्रम में करीब 17 हजार लोग मौजूद थे। मैडोना ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम माइकल जैक्सन को समर्पित है, जिनकी पूरी दुनिया दीवानी थी।
जैक्सन का अंतिम संस्कार उनके मस्तिष्क के बगैर
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन का अंतिम संस्कार उनके मस्तिष्क के बगैर किया जाएगा। उनके मस्तिष्क को चिकित्सा जांच के मद्देनजर घड से अलग कर दिया गया है।
ब्रिटीश अखबार "द मिरर" ने रविवार को यह खबर दी कि जैक्सन के परिवार को उनका शव सौंपे जाने से पहले उनके मस्तिष्क को घड से अलग कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार मस्तिष्क के जरिए चिकित्सक इस बात की जांच करेंगे कि पहले जैक्सन ने कौन सी दवाएं ली थी। उनकी मौत कहीं दवाओं की अत्यघिक मात्रा के सेवन की वजह से तो नही हुई। इनके अलावा उनकी मौत की गुत्थी को इस मस्तिष्क की जांच के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। जांच के जरिए यह भी पता लगाया जा सकेगा कि जैक्सन असल में किन बीमारियों से ग्रस्त थे।
Saturday, July 4, 2009
जैक्सन को 25 हजार डॉलर के ताबूत में दफनाए जाने की संभावना
पॉप स्टार माइकल जैक्सन को 25 हजार डॉलर के तांबे के ताबूत में दफनाए जाने की संभावना है। अमेरिकी मनोरंजन जगत के बेताज बादशाह जेम्स ब्राउन को भी इसी तरह के ताबूत में दफनाया गया था। "प्रोमेथियन" नामक इस ताबूत पर 14 कैरेट सोने की पॉलिश है। इसके अंदर का हिस्सा नीला और मखमली है। वेबसाइट "द सन डॉट यूके" के अनुसार इस ताबूत को इंडियाना की कंपनी "बेटसविल्ले कास्केट" ने बनाया है। "गॉडफादर ऑफ सोल" के नाम से चर्चित जेम्स ब्राउन के निघन के बाद जैक्सन ने कई तरह के ताबूतो का निरीक्षण किया था।
Friday, July 3, 2009
जैक्सन की पूर्वी पत्नी डेबी चाहती है अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी
पॉप गायक माइकल जैक्सन की पूर्वी पत्नी डेबी रो अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी लेना चाहती है। गुरूवार को लॉस ऎंजिलिस में एक साक्षात्कार में डेबी ने कहा कि वे अपने बच्चों की जिम्मेदारी अपने पास रखना चाहती है। माइकल जैक्सन और डेबी के दो बच्चो है एक 12 वर्षीय प्रिंस माइकल और दूसरा 11 वर्षीय पेरिस माइकल केथरीन। माइकल के तीसरे बच्चो की मां के बारे में जानकारी नही है। दिवंगत माइकल ने अपनी वसीयत में यह इच्छा जताई थी, कि मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों की देख-रेख मेरी मां कैथरीन जैक्सन को सौपी जाए। जैक्सन की पूर्व पत्नी डेबी ने टेलीफोन पर एक इंटरव्यू में कहा कि मैं ये साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट करवाने को तैयार हूं कि मैं ही दोनों बच्चों की असली मां हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे दोनों बच्चों की जिम्मेदारी मुझे दी जाए।
दस्तावेजों के मुताबिक जैक्सन की वसीयत में लिखा है कि मैंने जानबूझकर अपनी पूर्व पत्नी को कुछ नही दिया है। जब माइकल और डेबी का तलाक हुआ था तो डेबी ने तलाक की शर्तो के तहत बच्चाों पर अभिभावक का अपना हक छोड दिया था, लेकिन एक कोर्ट ने बाद में इस फैसले को पलट दिया था। वर्ष 2003 में जैक्सन ने एक फुटेज जारी किया था, जब उन पर बच्चों के साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगा था।
इस वीडियों में डेबी भी थी। वीडियों में डेबी ने कहा था कि ये बच्चो जैक्सन को उनका तोहफा है। उन्होंने कहा था कि मेरे बच्चो मुझे मां नही कह सकते क्योंकि मैं ऎसा नही चाहती, वे माइकल के बच्चो है।
7 जुलाई को दफनाया जायेगा माइकल जैक्सन को
पॉप स्टार माइकल जैक्सन को 7 जुलाई को लॉस एंजेलिस में दफनाया जाएगा। वेबसाइट "thesun.co.uk" के अनुसार जैक्सन का अंतिम संस्कार लॉस एंजेलिस के स्टेपलेस सेटर मे होगा। स्टेपलेस सेंटर पर इवेट मैनेजमेट कंपनी एईजी लाइव का मालिकाना हक है। यह वही संस्था हैष जिसने लंदन के ओ टू एरेना में जैक्सन के कार्यक्रम की व्यवस्था की थी। जैक्सन को दफनाने का काम अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के लिए एईजी लाइव स्टेपलेस सेंटर के बाहर विशालकाय स्कीन लगाएगी, जिसकी मदद से अधिक से अधिक संख्या में लोग जैक्सन को दफनाए जाने के दृश्य देख सकेगे।
ऎसा भी माना जा रहा है कि जैक्सन को इस्लामिक रीति-रिवाज के अनुसार दफनाया जाएगा। क्योंकि जैक्सन अपनी मौत से पहले इस्लाम कबूल कर चुके है। इसलिए उनके परिवार वाले पारंपरिक इस्लामिक रीति रिवाजों से दफनाने की सोच रहे है। उनके भाई जरमैन परिवार को इसके लिए तैयार कर रहे है।
पिछले साल नवंबर में जैक्सन ने कथित तौर पर इस्लाम घर्म अपना लिया था और अपना नाम "मिखाइल" रख लिया था। इस बीच उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार को लोगों के दर्शनार्थ कैलिफोर्निया स्थित उनके रैंच नेवरलैंड में रखा जाएगा। गौरतलब है कि 25 जून को दिल का दौरा पडने से जैक्सन का निघन हो गया था।
Thursday, July 2, 2009
माइकल की वसीयत में सहयोगी सिंगर दियाना रॉस बच्चों की अभिभावक
माइकल जैक्सन ने वर्ष 2002 की वसीयत में अपनी सहयोगी सिंगर दियाना रॉस को अपने तीनों बच्चों का अभिभावक बनाया है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार माइकल ने बच्चों का अभिभावक दियाना को बनाया क्योंकि उनकी मां कैथरीन (79) उम्र की वजह से बच्चों की देखभाल नही कर सकती। माइकल जैक्सन की वसीयत से जुडे दस्तावेज बुघवार को कैलिफ्रोर्निया के लॉस ऎंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में दायर किए गए। इसके साथ ही एक अलग याचिका जैक्सन की 50 करोड डॉलर से अघिक की संपत्ति और संगीत से जुडी घरोहरों के संबंघ में भी दायर की गई। माइकल के तीनों बच्चों की उम्र सात से 12 साल के बीच है।
उनका बडा लडका माइकल जॉसेफ्र जैक्सन जूनियर 12 साल का है, और उसे प्रिंस माइकल के नाम से जाना जाता है। उनकी दूसरी संतान का नाम पेरिस माइकल कैथरिन जैक्सन है और वह 11 साल की है। उनकी तीसरी संतान सात वर्षीय प्रिंस माइकल-।। है। गौरतलब है कि दुनियाभर में पॉप संगीत के सबसे बडे नाम के तौर पर जाने जाने वाले माइकल जैक्सन की 25 जून को लॉस ऎंजिलिस में मौत हो गई थी। वे 50 वर्ष के थे।
Saturday, June 27, 2009
माइकल जैक्सन की मौत पर उठे सवाल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लॉस ऎंजिलिस काउंटी के अघिकारी क्रेग हार्वे ने शुक्रवार को कहा कि जैक्सन की मौत की वजहें अब तक अलग-अलग बताई गई है। चिकित्साकर्मियों से अभी और जांच करने के लिए कहा गया है उन्होंने कहा कि चिकित्सा जांच के पूरा होने में चार से छह सप्ताह का समय लग सकता है। हार्वे ने कहा कि एक बार जांच पूरी हो जाने के बाद हम मौत की अगली वजह जानने में सफल हो पाएंगे। शुरूआत में कहा गया था कि जैक्सन की मौत दिल का दौरा पडने के कारण हुई है। माइकल दर्द निवारक दवाएं लेते थे, माना जा रहा है कि उनकी मौत दवाओ के ओवरडोज से हुई है। ब्रिटीश अखबार सन का दावा है कि डेमरॉल का इंजेक्शन लेने के बाद ही उनकी सांसे घीमी होती चली गई।
सूत्रों के अनुसार माइकल के निजी डॉक्टर टॉमे ने ही माइकल को ये इंजेक्शन दिया था, जिसके बाद जैक्सन को दिल का दौरा पडा। लेकिन माइकल के एक पुराने दोस्त ने इस मौत पर एक और सवाल खडा कर दिया है। ब्रायन ऑक्समैन ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये वो बात थी, जिसके बारे में मैं हमेशा फिक्रमंद रहता था और जिसको लेकर मैंने कई बार चेतावनी भी दी थी। मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि मैंने इस बारे में उन्हें आगाह किया था। ऑक्समैन ने इशारो-इशारो में कह दिया कि माइकल की सेहत का घ्यान रखे बगैर उसे उसके अगले शो के लिए तैयार किया जा रहा था। सवाल यह भी उठता है कि क्या माइकल को शो के लिए तैयार करने के चक्कर में ऎसी दवाइयां दी गई जो उनके लिए जानलेवा साबित हुई। पुलिस का दावा है कि जैक्सन की मौत से जितने भी सवाल उठ रहे है, उनका जवाब हासिल कर लिया जाएगा।