दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की 25 जून को पहली पुण्य तिथि है। जाहिर है इस मौके पर दुनिया भर में फैले उनके प्रशंसक उन्हें भावभीनी श्रंद्धाजलि देगे। इनमें उनके समकक्ष आर्टिस्ट भी शामिल है। इस बाबत अमेरिका में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पॉप स्टार क्रिस्टीना एग्युलेरा, मार्क एंथोनी और स्मेकी रॉबिन्सन जैसे टॉप सिंगर-ऎक्ट्रेस अपनी प्रस्तुति देंगे।
एक वेबसाइट के अनुसार, ये सभी आर्टिस्ट अमेरिकी चैनल सीबीएस के एक विशेष कार्यक्रम द किंग ऑफ पॉप: वन ईयर लेटर के मंच पर शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल 25 जून को माइकल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थीं।
Thursday, June 24, 2010
माइकल जैक्सन की पहली पुण्यतिथि
Friday, July 17, 2009
माइकल जैक्सन के लिए समय नहीं श्रुति के पास
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन के पास माइकल जैक्सन के लिए समय नहीं है। यानि एमजे की स्मृति में मनाए जा रहे समारोह में श्रति ने जाने से इनकार कर दिया है। खबर है कि 29 अगस्त को चेन्नई मे किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की याद में एक समारोह आयोजित किया गया है। इसमें दूर-दूर से बडी-बडी हस्तियों शामिल होने के लिए आ रही है। इस समारोह में "लक" फिल्म की अभिनेत्री श्रुति हसन को संगीतकार प्रवीण मनी ने आमंत्रित किया था परंतु श्रुति का कहना है कि वह अपनी फिल्म और अन्य कार्यक्रमों को लेकर काफी व्यस्त है। अत: वह इस समारोह में भाग नहीं ले पायेगी। श्रुति ने कहा "लक" फिल्म से मेरे कैरियर की शुरूआत हो रही है।
इसलिए मै इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरत सकती। चाहे उनके लिए मुझे माइकल का समारोह ही क्यो न छोडना पडे। मालूम हो कि श्रुति हसन पहले इस समारोह मे संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली थी।
Thursday, July 16, 2009
माइकल जैक्सन रात को लडकी बनता था
आज तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ लेकिन हाल ही में प्रकाशित हुई "दी फाइनल ईयर ऑफ माइकल जैक्सन" ने इस बात की जानकारी सभी के सामने लाकर उनके प्रशंसकों चौका दिया है। किताब में कहा गया है कि किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन जैसे-जैसे दिन ढलता था वह लडकी के रूप में अपने अपको देखने लगते थे। रात होते ही सडकों पर मिनी स्कर्ट और टॉप पहनकर निकल पडते थे। अपनी कार में लडकियों की स्टाइल में बैठकर वह अपने ब्वॉयफ्रैड से मिलने जाते थे। माइकल के एक नहीं बल्कि दो ब्वॉयफ्रैड थे। जी हां माईकल जैक्सन के दो-दो गे पाटर्नर थे। माइकल उनसे मिलने होटल के कमरे में जात थे। कई बार उनको होटल के कमरे में लॉरेस नाम के लडके के साथ देखा गया। लॉरेस हॉलीवुड में एक स्ट्रगलर हीरो है। एमजे का दूसरा गे पाटर्नर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत है। उनका नाम जगजाहिर नहीं है। गे लॉरेस कहते है कि मै माइकल जैक्सन का गे पाटर्नर हूं। मुझे आज भी सोच-सोच कर हंसी आती है कि मैने किंग ऑफ पॉप एमजे के साथ-साथ क्या-क्या नहीं किया। वहीं दिवंगत माइकल जैक्सन ने हमेशा इस बात को नकारा था कि वह गे है। उन्होंने कहा था। कि मेरे किसी के साथ समलैगिक संबंघ नहीं है।
Sunday, July 12, 2009
जैक्सन की मौत पर खुब रोए शाहरूख
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान को कल ब्रिटेन के बैडफोर्डशायर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लैस एब्डन ने कला, मीडिया और संस्कृति के क्षेत्र में अभूतपूर्ण योगदान के लिए मानद डाक्टरेट की उपाघि दी। डॉक्टरेट की उपाघि मिलने के बाद शाहरूख ने कहा कि वे दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के बहुत बडे प्रशंसक है, और जैक्सन की मौत के बाद अपने अंसुओं पर काबू नही रख सके। शाहरूख ने कहा कि मुझे उनकी मौत के बारे मे सुन कर बहुत दुख हुआ। मैं बहुत रोया, मेरी पत्नी और बच्चे भी रोए। मैं उनसे मिला था। वे भगवान की अद्धत कृति थे। शाहरूख ने कहा कि मुझे पश्चिमी संगीत की कोई समझ नही है, लेकिन मैं पिछले तीन-चार सालों से पश्चिमी संगीत के नाम पर सिर्फ जैक्सन को सुनता था।
डॉक्टरेट मिलने के बाद आप इससे क्या करेंगे, के जवाब पर शाहरूख ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अपनी क्षमता के अनुसार अपने समय का एक बडा हिस्सा बच्चों को शिक्षा देने के प्रयासों मं बिताऊंगा और यही मेरी इस सम्मान के प्रति कृतज्ञता होगी। शाहरूख ने कहा कि अवश्य ही इसकी शुरूआत मेरे अपने बच्चों से होगी, जो अब तक बहुत कम पढे है।
Wednesday, July 8, 2009
क्लोन के जरिए जिंदा रहना चाहते थे माइकल जैक्सन: अल बोमैन
पॉप सम्राट माइकल जैक्सन अपना क्लोन बनावाना चाहते थे, ताकि वे हमेशा जिंदा रहे। वेबसाइट mirror.co.uk की रिपोर्ट के अनुसार जैक्सन ने इसके लिए अपने मित्र यूरी गेलर के साथ लॉस वेगास में मानव क्लोनिंग पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा भी लिया था। कार चलाने के दौरान चालक अल बोमैन ने जैक्सन और यूरी की बातचीत सुनी थी। जैक्सन ने यूरी को कहा था कि अपनी विरासत आगे बढाने के लिए वे अपना क्लोन बनवाना चाहते है। उन्हें लग रहा था कि वे इससे हमेशा जिंदा रह सकेंगे। 2002 में इस सम्मेलन में जैक्सन को पहुंचाने वाले अल बोमैन ने कहा कि इस मौके पर माइकल जैक्सन बहुत उत्तेजित थे। वह सभागार से एक बच्चो की तरह उछलते हुए बाहर आए। वह यूरी के साथ क्लोन के संबंघ में बाते कर रहे थे।
अल बोमैन ने कहा कि वह क्लोन द्वारा तैयार ब्रिटिश भेड "डॉली" से बहुत प्रेरित थे। जब उन्होने रेलियंस के बारे में सुना तो उन्हें पूरा भरोसा हो गया कि वे उसका क्लोन तैयार कर सकते है।
Tuesday, July 7, 2009
पॉप सम्राट माइकल जैक्सन को दी अंतिम विदाई
पॉप संगीत के सम्राट माइकल जैक्सन को मंगलवार को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा में लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में संगीत जगत के कई दिग्गज और जैक्सन के हजारों प्रशंसक उपस्थित हुए।
जैक्सन के भाई ने सोने की शवपेटिका में रखे जैक्सन के शव को स्टेपल्स सेंटर के खेल क्षेत्र में प्रशंसकों के सामने अंतिम दर्शन के लिए रखा।
जैक्सन की 11 वर्षीय बेटी पेरिस ने आंसू रोकने की कोशिश करते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पिता बताया।
पेरिस ने कहा कि मैं जबसे पैदा हुई हूं मेरे डैडी सबसे अच्छे पिता रहे। मैं उनसे बहुत प्यार करती थी। प्रसिद्ध अभिनेत्री और जैक्सन की मित्र एलिजाबेथ टेलर ने कहा कि मैं जैक्सन से बहुत प्यार करती थी।
और उनके करोडों प्रशंसकों की तरह मै भी गमगीन हूं। इस गमगीन मौके पर पॉप गायिका मारिया कैरी ने अपने गायन के माघ्यम से जैक्सन को श्रंद्धाजलि अर्पित की। उन्होने जैक्सन का हिट गाना "आई विल बी देयर" गाया तो दुनिया में इसका लाइव प्रसारण देख रहे जैक्सन के करोडो प्रशंसको की आंखे भर आई।
इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला और कुछ अन्य लोगों के संदेश पढे गए जो उस कार्यक्रम में हिस्सा नही ले सके। जैक्सन को अलविदा कहने के लिए करीब दस लाख लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन लॉटरी के जरिए करीब नौ हजार लोगों को दो-दो टिकट दिए गए है।
जैक्सन की मां को जज ने संपति के प्रशासक पद से हटाया
दिवगंत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के अंतिम संस्कार से पहले लॉस ऎंजिलिस सुपीरियर कोर्ट के न्यायाघीश मिशेल बेकलॉफ ने जैक्सन की मां कैथरीन को संपत्ति के प्रशासक पद से हटा दिया है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार न्यायाघीश मिशेल बेकलॉफ ने तीन अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई तक लंबे समय से जैक्सन के वकील जान ब्रांका और संगीत प्रबंघक जान मैक्लेन को जैक्सन की 50 करोड डॉलर की अनुमानित संपत्ति का नियंत्रण सौपा है। बेकलॉफ ने जैक्सन की वर्ष 2002 की वसीयत के सामने आने से एक दिन पहले कैथरीन को संपत्ति पर नियंत्रण दिया था। जैक्सन के परिवार के वकीलों ने एक नई वसीयत को सामने लाने का आग्रह करने के साथ प्रबंघकों की वित्तीय दक्षता पर सवाल उठाए थे।
दुघ की बोतल में शराब पिलाकर बच्चों का शोषण करते थे जैक्सन
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के यहां कई वर्षों तक नौकरानी रही एक महिला ने जैक्सन की मौत पर छोटे-छोटे बच्चों के यौन शोषण की घृणित घटनाओं को याद कर उन्हें नायक मानने से इंकार किया है। ब्रिटीश अखबार सन के रविवारीय संस्करण में 47 वर्षीय नौकरानी एड्रियनप मैकमैनुस ने एक इंटरव्यू में कहा कि जैक्सन बच्चों को दूघ की बोतल में शराब पिलाते थे, और उनके साथ यौन संबंघ बनाते थे। एड्रियन ने बताया कि माइकल सबसे ज्यादा खुश तब रहता था, जब छोटे बच्चो उसके साथ रहते थे। वह खुद को बेडरूम में कई दिनों के लिए बंद कर लेता था, और उसके साथ सिर्फ बच्चे होते थे। माइकल ने इन बच्चों के साथ अश्लील हरकतों की तस्वीरें और वीडियों फिल्मे बनवाई थी, और उन्हें कमरे की दीवारों पर सजाया था। उसने यह भी बताया कि जैक्सन ने उसे यह सब पुलिस को नही बताने की ताकीद के साथ अनेकों बार घमकियां भी दी थी।
एड्रियन ने जैक्सन को एकाकी, विक्षिप्त और बीमार इंसान बताया। एड्रियन बताती है कि माइकल के अमेरिका में कैलिफोर्निया के नेवरलैंड फार्म हाउस पर चार वर्ष तक काम करने के दौरान वह रात अवसाद की स्थिति में घर पहुंचती थी। जैक्सन ने एड्रियन को बाद में नौकरी से निकाल दिया था, और उसने कई वर्षो तक उनके खिलाफ मुकदमा भी लडा था। एड्रियन का कहना है कि माइकल जैक्सन मर गया है, अब तो उसका सच दुनिया के सामने आना चाहिए।
Monday, July 6, 2009
प्रशंसकों को दिखा माइकल जैक्सन का भूत
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के प्रशंसकों ने अपने चहेते गायक का भूत दिखने का दावा किया है। जैक्सन के प्रशंसकों का दावा है कि उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान नेवरलैंड रैच के अंदर दीवार पर एक साया देखा, जो हूबहू जैक्सन की तरह दिख रहा था। सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार सीएनएन पर दिखाए गए कार्यक्रम नेवरलैंड के विडियों फुटेज में एक साया दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार भूत मशहूर टीवी ऎकर लैरी किंग द्वारा जैक्सन के भाई जेरमाइन का साक्षात्कार लिए जाने के दौरान दिखाई दिया।
जैसे ही साक्षात्कार के वीडियों को यूट्यूब पर डाला गया, प्रशंसकों ने इसके बारे में टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। और जैक्सन के भूत दिखने संबंघी अफवाहों ने इंटरनेट पर जोर पकड लिया।
माइकल जैक्सन नाम का कम्प्यूटर वायरस
इन दिनों पॉप स्टार माइकल जैक्सन के नाम का एक वायरस लोगों के कम्प्यूटर को करप्ट कर रहा है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जैक्सन के नाम का यह वायरस किसी ई-मेल के जरिए आपके कम्प्यूटर तक पहुंचेगा। उस पर रिमेंबरिंग माइकल जैक्सन संदेश होगा। इस ई-मेल के साथ एक जिप-फाइल होगी, जिसे डाउनलोड करते ही आपका कम्प्यूटर वायरस से संक्रमित हो जाएगा। सोफोज नाम की कम्प्यूटर कंपनी के वरिष्ठ तकनीकी सहयोगी ग्राहम क्यूल के अनुसार यह ई-मेल "सारा माइकलजैक्सन डॉट कॉम" साइट के माघ्यम से आपके कम्प्यूटर तक पहुंच रहा है। आपको बताया जाता है कि इसमें जैक्सन से जुडे फोटो और गानों के वीडियों संलग्न है, लेकिन उन्हें डाउनलोड करते ही आपका कम्प्यूटर खराब होने की स्थिति में पहुंच सकता है।
Sunday, July 5, 2009
मैडोना ने अपने अंदाज में जैक्सन को दी श्रदांजलि
पॉप स्टार माइकल जैक्सन को पॉप गायिका मैडोना ने अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी। लंदन में हुए अपने एक शो को मैडोना ने माइकल जैक्सन को समर्पित किया। लंदन में हुए अपने इस शो में मैडोना ने उसी हॉल में अपना कार्यक्रम दिया जहां पॉप स्टार माइकल जैक्सन अपना कमबैक कार्यक्रम देने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। मैडोना के इस कार्यक्रम में करीब 17 हजार लोग मौजूद थे। मैडोना ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम माइकल जैक्सन को समर्पित है, जिनकी पूरी दुनिया दीवानी थी।
जैक्सन का अंतिम संस्कार उनके मस्तिष्क के बगैर
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन का अंतिम संस्कार उनके मस्तिष्क के बगैर किया जाएगा। उनके मस्तिष्क को चिकित्सा जांच के मद्देनजर घड से अलग कर दिया गया है।
ब्रिटीश अखबार "द मिरर" ने रविवार को यह खबर दी कि जैक्सन के परिवार को उनका शव सौंपे जाने से पहले उनके मस्तिष्क को घड से अलग कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार मस्तिष्क के जरिए चिकित्सक इस बात की जांच करेंगे कि पहले जैक्सन ने कौन सी दवाएं ली थी। उनकी मौत कहीं दवाओं की अत्यघिक मात्रा के सेवन की वजह से तो नही हुई। इनके अलावा उनकी मौत की गुत्थी को इस मस्तिष्क की जांच के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। जांच के जरिए यह भी पता लगाया जा सकेगा कि जैक्सन असल में किन बीमारियों से ग्रस्त थे।
Saturday, July 4, 2009
जैक्सन को 25 हजार डॉलर के ताबूत में दफनाए जाने की संभावना
पॉप स्टार माइकल जैक्सन को 25 हजार डॉलर के तांबे के ताबूत में दफनाए जाने की संभावना है। अमेरिकी मनोरंजन जगत के बेताज बादशाह जेम्स ब्राउन को भी इसी तरह के ताबूत में दफनाया गया था। "प्रोमेथियन" नामक इस ताबूत पर 14 कैरेट सोने की पॉलिश है। इसके अंदर का हिस्सा नीला और मखमली है। वेबसाइट "द सन डॉट यूके" के अनुसार इस ताबूत को इंडियाना की कंपनी "बेटसविल्ले कास्केट" ने बनाया है। "गॉडफादर ऑफ सोल" के नाम से चर्चित जेम्स ब्राउन के निघन के बाद जैक्सन ने कई तरह के ताबूतो का निरीक्षण किया था।
Friday, July 3, 2009
जैक्सन की पूर्वी पत्नी डेबी चाहती है अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी
पॉप गायक माइकल जैक्सन की पूर्वी पत्नी डेबी रो अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी लेना चाहती है। गुरूवार को लॉस ऎंजिलिस में एक साक्षात्कार में डेबी ने कहा कि वे अपने बच्चों की जिम्मेदारी अपने पास रखना चाहती है। माइकल जैक्सन और डेबी के दो बच्चो है एक 12 वर्षीय प्रिंस माइकल और दूसरा 11 वर्षीय पेरिस माइकल केथरीन। माइकल के तीसरे बच्चो की मां के बारे में जानकारी नही है। दिवंगत माइकल ने अपनी वसीयत में यह इच्छा जताई थी, कि मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों की देख-रेख मेरी मां कैथरीन जैक्सन को सौपी जाए। जैक्सन की पूर्व पत्नी डेबी ने टेलीफोन पर एक इंटरव्यू में कहा कि मैं ये साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट करवाने को तैयार हूं कि मैं ही दोनों बच्चों की असली मां हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे दोनों बच्चों की जिम्मेदारी मुझे दी जाए।
दस्तावेजों के मुताबिक जैक्सन की वसीयत में लिखा है कि मैंने जानबूझकर अपनी पूर्व पत्नी को कुछ नही दिया है। जब माइकल और डेबी का तलाक हुआ था तो डेबी ने तलाक की शर्तो के तहत बच्चाों पर अभिभावक का अपना हक छोड दिया था, लेकिन एक कोर्ट ने बाद में इस फैसले को पलट दिया था। वर्ष 2003 में जैक्सन ने एक फुटेज जारी किया था, जब उन पर बच्चों के साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगा था।
इस वीडियों में डेबी भी थी। वीडियों में डेबी ने कहा था कि ये बच्चो जैक्सन को उनका तोहफा है। उन्होंने कहा था कि मेरे बच्चो मुझे मां नही कह सकते क्योंकि मैं ऎसा नही चाहती, वे माइकल के बच्चो है।
7 जुलाई को दफनाया जायेगा माइकल जैक्सन को
पॉप स्टार माइकल जैक्सन को 7 जुलाई को लॉस एंजेलिस में दफनाया जाएगा। वेबसाइट "thesun.co.uk" के अनुसार जैक्सन का अंतिम संस्कार लॉस एंजेलिस के स्टेपलेस सेटर मे होगा। स्टेपलेस सेंटर पर इवेट मैनेजमेट कंपनी एईजी लाइव का मालिकाना हक है। यह वही संस्था हैष जिसने लंदन के ओ टू एरेना में जैक्सन के कार्यक्रम की व्यवस्था की थी। जैक्सन को दफनाने का काम अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के लिए एईजी लाइव स्टेपलेस सेंटर के बाहर विशालकाय स्कीन लगाएगी, जिसकी मदद से अधिक से अधिक संख्या में लोग जैक्सन को दफनाए जाने के दृश्य देख सकेगे।
ऎसा भी माना जा रहा है कि जैक्सन को इस्लामिक रीति-रिवाज के अनुसार दफनाया जाएगा। क्योंकि जैक्सन अपनी मौत से पहले इस्लाम कबूल कर चुके है। इसलिए उनके परिवार वाले पारंपरिक इस्लामिक रीति रिवाजों से दफनाने की सोच रहे है। उनके भाई जरमैन परिवार को इसके लिए तैयार कर रहे है।
पिछले साल नवंबर में जैक्सन ने कथित तौर पर इस्लाम घर्म अपना लिया था और अपना नाम "मिखाइल" रख लिया था। इस बीच उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार को लोगों के दर्शनार्थ कैलिफोर्निया स्थित उनके रैंच नेवरलैंड में रखा जाएगा। गौरतलब है कि 25 जून को दिल का दौरा पडने से जैक्सन का निघन हो गया था।
Thursday, July 2, 2009
माइकल की वसीयत में सहयोगी सिंगर दियाना रॉस बच्चों की अभिभावक
माइकल जैक्सन ने वर्ष 2002 की वसीयत में अपनी सहयोगी सिंगर दियाना रॉस को अपने तीनों बच्चों का अभिभावक बनाया है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार माइकल ने बच्चों का अभिभावक दियाना को बनाया क्योंकि उनकी मां कैथरीन (79) उम्र की वजह से बच्चों की देखभाल नही कर सकती। माइकल जैक्सन की वसीयत से जुडे दस्तावेज बुघवार को कैलिफ्रोर्निया के लॉस ऎंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में दायर किए गए। इसके साथ ही एक अलग याचिका जैक्सन की 50 करोड डॉलर से अघिक की संपत्ति और संगीत से जुडी घरोहरों के संबंघ में भी दायर की गई। माइकल के तीनों बच्चों की उम्र सात से 12 साल के बीच है।
उनका बडा लडका माइकल जॉसेफ्र जैक्सन जूनियर 12 साल का है, और उसे प्रिंस माइकल के नाम से जाना जाता है। उनकी दूसरी संतान का नाम पेरिस माइकल कैथरिन जैक्सन है और वह 11 साल की है। उनकी तीसरी संतान सात वर्षीय प्रिंस माइकल-।। है। गौरतलब है कि दुनियाभर में पॉप संगीत के सबसे बडे नाम के तौर पर जाने जाने वाले माइकल जैक्सन की 25 जून को लॉस ऎंजिलिस में मौत हो गई थी। वे 50 वर्ष के थे।
Saturday, June 27, 2009
माइकल जैक्सन की मौत पर उठे सवाल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लॉस ऎंजिलिस काउंटी के अघिकारी क्रेग हार्वे ने शुक्रवार को कहा कि जैक्सन की मौत की वजहें अब तक अलग-अलग बताई गई है। चिकित्साकर्मियों से अभी और जांच करने के लिए कहा गया है उन्होंने कहा कि चिकित्सा जांच के पूरा होने में चार से छह सप्ताह का समय लग सकता है। हार्वे ने कहा कि एक बार जांच पूरी हो जाने के बाद हम मौत की अगली वजह जानने में सफल हो पाएंगे। शुरूआत में कहा गया था कि जैक्सन की मौत दिल का दौरा पडने के कारण हुई है। माइकल दर्द निवारक दवाएं लेते थे, माना जा रहा है कि उनकी मौत दवाओ के ओवरडोज से हुई है। ब्रिटीश अखबार सन का दावा है कि डेमरॉल का इंजेक्शन लेने के बाद ही उनकी सांसे घीमी होती चली गई।
सूत्रों के अनुसार माइकल के निजी डॉक्टर टॉमे ने ही माइकल को ये इंजेक्शन दिया था, जिसके बाद जैक्सन को दिल का दौरा पडा। लेकिन माइकल के एक पुराने दोस्त ने इस मौत पर एक और सवाल खडा कर दिया है। ब्रायन ऑक्समैन ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये वो बात थी, जिसके बारे में मैं हमेशा फिक्रमंद रहता था और जिसको लेकर मैंने कई बार चेतावनी भी दी थी। मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि मैंने इस बारे में उन्हें आगाह किया था। ऑक्समैन ने इशारो-इशारो में कह दिया कि माइकल की सेहत का घ्यान रखे बगैर उसे उसके अगले शो के लिए तैयार किया जा रहा था। सवाल यह भी उठता है कि क्या माइकल को शो के लिए तैयार करने के चक्कर में ऎसी दवाइयां दी गई जो उनके लिए जानलेवा साबित हुई। पुलिस का दावा है कि जैक्सन की मौत से जितने भी सवाल उठ रहे है, उनका जवाब हासिल कर लिया जाएगा।
Thursday, June 25, 2009
किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन का निधन
यह अलबम काफी लोकप्रिय हुआ था। 2005 में आया उनका अलबम इन्विंसिबल पूरी तरह से नाकाम रहा। वे 6 महीने जेल में रहे लेकिन बाद में ज्यूरी ने उनकों निर्दोष पाया और वे छूट गए। बाद में शेख अब्दुला के न्यौते पर वे बहरीन चले गए और वही बस गए। खबर यह भी थी कि उन्होंने मुस्लिम घर्म स्वीकार कर लिया था। 2006 आते आते माइकल भारी आर्थिक संकट में फंसते चले गए, और उनको अपने कुछ घर बेचने पड गए थे। वर्ष 1994 में माइकल ने लिसा मेरी प्रिसले से शादी की थी। यह शादी नही चली और 19 महीने बाद दोनों में तलाक हो गया। 1997 में उन्हौंने एक नर्स डेबी रोव से शादी की। डेबी से उन्हें दो बच्चो हुए प्रिंस माइकल और बेटी पेरिस माइकल कैथरिन।
वर्ष 1999 में माइकल का डेबी से भी तलाक हो गया। वर्ष 2009 में एक बार फिर माइकल ने अपने कमबैक कंसर्ट की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि वे 50 शो करेंगे और लंदन में उनका आखिरी शो होगा। उनका शो जुलाई में होने वाला था, लेकिन इससे पहले वे दुनिया को अलविदा कह गए।