Showing posts with label Raj Thakre. Show all posts
Showing posts with label Raj Thakre. Show all posts

Saturday, October 3, 2009

करन जौहर ने राज ठाकरे से माफी मांगी

Karan Johar

फिल्म निर्देशक करन जौहर की फिल्म "वेक अप सिड" रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। मराठी मानुस की बात करने वाली एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) ने फिल्म का मुंबई में विरोध करना शुरू कर दिया है।
एमएनएस कार्यकर्ताओं ने दादर इलाके में मौजूद नक्षत्र सिनेमा हॉल में इस फिल्म का शो रोक दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में मुंबई को बॉम्बे कहा गया है, जिसपर एमएनएस को ऎतराज है। इस मामले में करन जौहर ने एमएनएस चीफ राज ठाकरे से मुलाकात कर माफी मांग ली है। करन ने कहा उन्हें इस तरह की पब्लिसिटी की कोई जरूरत नही है। वह 3-4 दिनों में बॉम्बे शब्द को फिल्म से हटा लेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 13 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऎसे में एमएनएस मराठी मानुस से जुडे किसी भी मुद्दे को हवा देने में पीछे नहीं रहना चाहती है।

Thursday, June 25, 2009

राज ठाकरे बनने से इंकार किया शाहरूख ने

अभिनेता शाहरूख खान ने फिल्म में राज ठाकरे बनने से इंकार कर दिया है, क्योंकि वे खुद को लेकर किसी भी तरह का विवाद नही चाहते। शाहरूख को ये ऑफर राजू कोकटे ने अपनी आने वाली फिल्म "मुंबई टाइगर" के लिए दिया था। लेकिन शाहरूख ने राज ठाकरे का रोल करने से मना कर दिया। शाहरूख ने शायद अमिताभ के इक्सपीरियंस से ही सबक लेकर ये फैसला लिया होगा। "सरकार" में बाला साहब का रोल करने के बाद बिग बी मुश्किल में फंस गए थे। कुछ दिनों पहले ही शाहरूख ने रानी मुखर्जी के ऑपोजिट आशुतोष गोवारिकर की फिल्म भी ठुकरा दी थी। शाहरूख ने कहा था कि वो आशुतोष के साथ कोई फिल्म नही करना चाहते। आशुतोष के साथ शाहरूख की फिल्म "स्वदेश" बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। आशुतोष ने शाहरूख को कमिशन का भी ऑफर दिया लेकिन शाहरूख नही माने।