बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी आगामी फिल्म शॉर्ट टर्म शादी हॉलीवुड फिल्म व्हाट हैपंस इन वेगास का हिंदी रूपांतरण नहीं है।
करण ने स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म किसी फिल्म का हिंदी रूपांतरण नहीं है । करण ने अपनी आगामी फिल्म शार्ट टर्म शादी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म की कहानी निर्देशक शकुन बत्रा ने लिखी है। इसकी मूल कहानी फिल्म के कहानीकार ने ही लिखी है। इसमें इमरान और करीना को लिया गया है। गौरतलब है कि करण जौहर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वी आर फैमिली हॉलीवुड फिल्म स्टेप मदर का हिंदी रूपांतरण है।
Wednesday, September 8, 2010
शार्ट टर्म शादी किसी भी हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित नहीं: करण जौहर
Wednesday, October 21, 2009
सैफ-बेबो का सबसे लंबा किस !
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के ऑनस्क्रीन प्यार की पहली झलक जल्द ही बडे पर्दे पर दिखाई देगी। ये सीन करण जौहर की फिल्म कुर्बान में नजर आएगी। जिसमें सैफ और करीना के बीच फिल्माया गया है। बॉलीवुड के इतिहास को सबसे लंबा किस। और अब आप इसकी झलक देखेंगे तो मान जाएंगे इस जोडी का जवाब नहीं। सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन फिल्म कुर्बान से बॉलीवुड की हॉट जोडी पर्दे पर अपने जलवा दिखाने को तैयार है। ऎसा लग रहा है कि जैसै बेबो फिल्म में एक्टिंग नहीं बल्कि असल जिंदगी में सैफ के साथ इश्क फरमा रही है।
बेबाक और बिंदास करीना को लगता है अब किसिंग सीन देने में कोई ऎतराज नहीं है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सैफ और करीना का यह किसिंग सीन अब तक का सबसे लम्बा किसिंग सीन होगा। जो कहीं न कहीं राजा हिन्दुस्तानी के करिश्मा और आमिर के किसिंग सीन के रिकॉर्ड को तोड देगे।
फिल्म कुर्बान में सैफ और करीना पर कई हॉट सीन्स फिल्माए गए है जिसके लिए करीना पहले राजी नहीं थी लेकिन निर्माता करण जौहर के मनाने पर करीना ने इस फिल्म में ऎसे सीन करने के लिए हामी भर दी। यू तो करीना और सैफ के प्यार को तो आपने इन दोनों की जुबानी सुना ही होगा। लेकिन अब पहली बार कैमरे पर इन दोनों के प्यार की कहानी साफ-साफ दिखाई देगी।
Friday, October 9, 2009
नीलाम होंगे "वेक अप सिड" के कप़डे
फिल्म "वेक अप सिड" में सिड के कप़डे की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म के निर्माता करन जौहर और निर्देशक अयान मुखर्जी ने सिड के कप़डों की नीलामी करने का फैसला किया है। युवाओं के बीच सिड को बेहद पसंद किया जा रहा है। कॉलेज छात्रो के बीच सिड के कप़डो को लेकर काफी उत्साह है।
बताया जा रहा है कि सिड के कप़डो के बारे में पता करने के लिए ढेर सारे फोन भी आ रहे है। फिल्म निर्माता करन जौहर ने कहा कि ये नीलामी इसी हफ्ते होगी। नीलामी से जमा की गई रकम को किसी "ओल्ड एज होम" को दान की जाएगी। रणबीर यानी सिड इस खबर से इतने खुश है कि उन्हें यकीन ही नहीं आ रहा कि उनके कप़डों को इतना पसंद किया जाएगा।
Saturday, October 3, 2009
करन जौहर ने राज ठाकरे से माफी मांगी
फिल्म निर्देशक करन जौहर की फिल्म "वेक अप सिड" रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। मराठी मानुस की बात करने वाली एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) ने फिल्म का मुंबई में विरोध करना शुरू कर दिया है।
एमएनएस कार्यकर्ताओं ने दादर इलाके में मौजूद नक्षत्र सिनेमा हॉल में इस फिल्म का शो रोक दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में मुंबई को बॉम्बे कहा गया है, जिसपर एमएनएस को ऎतराज है। इस मामले में करन जौहर ने एमएनएस चीफ राज ठाकरे से मुलाकात कर माफी मांग ली है। करन ने कहा उन्हें इस तरह की पब्लिसिटी की कोई जरूरत नही है। वह 3-4 दिनों में बॉम्बे शब्द को फिल्म से हटा लेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 13 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऎसे में एमएनएस मराठी मानुस से जुडे किसी भी मुद्दे को हवा देने में पीछे नहीं रहना चाहती है।
Thursday, August 27, 2009
अगि्नपथ रीमेक: कौन बनेगा विजय दीनानाथ चौहान
निर्देशक करण जौहर फिल्म "अगि्नपथ" का रीमेक बनाने जा रहे है। लेकिन उनको अपनी रीमेक "अगि्नपथ" के लिए अमिताभ बच्चन जैसा कलाकार नजर नही आ रहा है, जो फिल्म में विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभा सके। कभी अभिषेक बच्चन का नाम लिया जाता है तो कभी रितिक रोशन का। इस बारे में करण ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अभी तक किसी के भी नाम पर विचार नही किया है। करण ने कहा कि यह फिल्म वर्ष 1990 में प्रदर्शित हिट फिल्म "अगि्नपथ" की रीमेक होगी। कहानी में कोई बदलाव नही होगा, लेकिन प्रस्तुतिकरण में नयापन होगा। फिल्म का निर्माण घर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले होगा। उन्होंने कहा कि आगामी फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा कर सकते है।
मल्होत्रा ने जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म "माई नेम इज खान" में सह निर्देशक का काम किया है। गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि इस किरदार को अभिषेक बच्चान या रितिक रोशन निभांएगे।
Wednesday, July 8, 2009
"माई नेम इज खान" कुछ अलग: करण
निर्देशक करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म "माई नेम इज खान" को लेकर खासे उत्साहित है। इस फिल्म में लंबे समय बाद शाहरूख खान और काजोल एक साथ नजर आने वाले है। करण का कहना है कि "माई नेम इज खान" उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है। कैमरामैन रवि चंद्रन ने भी मुझे शूटिंग के पहले दिन कहा कि मैंने इस फिल्म को कुछ अलग तरह से फिल्माया है। शाहरूख इस फिल्म में एक अलग भूमिका में नजर आएंगे। करण ने कहा कि इस फिल्म को लेकर कुछ कानूनी पैचीदगी थी, जिसे दूर कर लिया गया है। इस फिल्म की कहानी शिबानी बथीजा ने लिखी है।