Showing posts with label shahrukh khan wallpaper. Show all posts
Showing posts with label shahrukh khan wallpaper. Show all posts

Sunday, November 8, 2009

आज भी मैं खुद को यंग महसूस करता हूं : शाहरूख

Shahrukh

काम करते रहने की आदत की वजह से मैं अपनी जिंदगी के 44 साल पूरे करने के बावजूद खुद को बीत दिनों के मुकाबले ज्याद यंग और फ्रेश महसूस कर रहा हूं। हालांकि तमाम लोग यह भी कहते है कि एसआरके ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है, जिस वजह से वह यंग दिखता है, लेकिन ऎसा बिल्कुल नहीं है। आपको बता दूं कि यह मेरा काम ही है, जो इन ऊंचाईयों तक मुझे लाया है। हर साल जब मेरे बर्थडे के मौके पर फैंस मुझे विश करते है, तो खुद को मैं बेहद खुशनसीब महसूस करता हूं। इस साल भी बर्थडे पर काफी लोग मेरे घर के पास पटाखे छुटा रहे थे।

जाहिर है, अपने फैंस की वजह से भी खुद को मैं हमेशा नई ऊर्जा से भरपूर पाता हूं। उस वक्त मुझे बेहद खुशी होती है, जब मेरी वजह से लोगों के चेहरे पर खुशी आती है। मुझे कहते हुए शर्म आ रही है, लेकिन मैं आपको बता दूं की मैं आज भी खुद को 25 साल का महसूस करता हूं। हालांकि कुछ फिजिकल इंजरीज ने जरूर मुझे थो़डा डाउन कर दिया है।
इस वजह से मुझे कई फिल्मों और एंडोर्समेंट्स से हाथ धोना प़डा। हमेशा खुश रहना एक मात्र वह मंत्र है, जिसकी वजह से मैं खुद को अपनी उम्र से कम का महसूस करता हूं। खुशी की बात यह है कि मैं अपनी उम्र के साथ-साथ आगे बढ़ता जा रहा हूं। मेरी हर फिल्म अच्छा नहीं करती, बावजूद इसके मैं खुश रहता हू। वैसे तो इंजरी की वजह से मैं काफी परेशान रहा हूं, लेकिन एक वजह से खुश भी हूं। दरअसल, इस वजह से मुझे अपने बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिल गया। अब मेरा कंधा ठीक काम रहा रहा है, जिससे मैं अपने आने वाले रोल्स पर अच्छा काम कर सकता हूं।

Tuesday, June 30, 2009

नई फिल्म के लिए प्रियंका ने पांच करोड रूपए मांगे

बॉलीवुड का सबसे महंगा स्टार शाहरूख, अमिर या किसी और का नाम माना जाता है। लेकिन आपको चौक्काने वाली खबर है कि प्रियंका चौपडा ने एक फिल्म के लिए पांच रूपए करोड मांगे है। यह सुनकर आपको झटका लगा होगा। यही झटका संजय गढवी को भी लगा, जिसने प्रियंका ने एक फिल्म के लिए इतनी बडी रकम मांगी। ऎसा हुआ कि संजय प्रियंका के पास अपनी फिल्म "7 डेज इन पैरिस" का ऑफर लेकर पहुंचे थे, जिसके लिए उन्होंने इमरान खान को पहले ही साइन कर रखा है। वैसे प्रियंका की भी गलती नहीं है। यशराज फिल्म्स से फिल्म "प्यार इंपॉसिबल" के लिए तीन करोड रूपये पाने के लिए प्रियंका ने अगर दांव पेश किया तो यह स्वाभाविक भी है। सूत्रों की माने तो संभव है प्रियंका ने अपना लक ट्राई करने के लिए भी इतने पैसे मांगे हो।

Thursday, June 25, 2009

राज ठाकरे बनने से इंकार किया शाहरूख ने

अभिनेता शाहरूख खान ने फिल्म में राज ठाकरे बनने से इंकार कर दिया है, क्योंकि वे खुद को लेकर किसी भी तरह का विवाद नही चाहते। शाहरूख को ये ऑफर राजू कोकटे ने अपनी आने वाली फिल्म "मुंबई टाइगर" के लिए दिया था। लेकिन शाहरूख ने राज ठाकरे का रोल करने से मना कर दिया। शाहरूख ने शायद अमिताभ के इक्सपीरियंस से ही सबक लेकर ये फैसला लिया होगा। "सरकार" में बाला साहब का रोल करने के बाद बिग बी मुश्किल में फंस गए थे। कुछ दिनों पहले ही शाहरूख ने रानी मुखर्जी के ऑपोजिट आशुतोष गोवारिकर की फिल्म भी ठुकरा दी थी। शाहरूख ने कहा था कि वो आशुतोष के साथ कोई फिल्म नही करना चाहते। आशुतोष के साथ शाहरूख की फिल्म "स्वदेश" बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। आशुतोष ने शाहरूख को कमिशन का भी ऑफर दिया लेकिन शाहरूख नही माने।