Showing posts with label chunky pandey. Show all posts
Showing posts with label chunky pandey. Show all posts

Thursday, August 27, 2009

हास्य से भरपूर "डैडी कूल"

Dady Cool निर्माता: अशोक ठाकरिया, इंद्र कुमार
निर्देशक: के मुरली मोहन राव
कलाकार: सुनील शेट्टी, आरती छाबडिया, आशीष चौघरी, ट्यूलिप जोशी, आफताब शिवदासानी, जावेद जाफरी, किम शर्मा, सोफिया चौघरी, राजपाल यादव, चंकी पांडे, सुहासिनी मुल्ले, प्रेम चोपडा, वृजेश हीरजी, शरद सक्सेना।

निर्देशक के मुरली मोहन राव की फिल्म "डैडी कूल" में स्टीवन लैजारस(सुनील शेट्टी) लेखक बनना चाहता है, और अपने पिताजी को उसी शैली में विदा करना चाहता है। वह अपने पिता की शान में कसीदा पढ श्रद्धांजलि देना चाहता है। परिवार के गुणगान करना चाहता है। उसकी सारी तैयारियां उस समय गडबडा जाती है, जब अंतिम यात्रा के लिए ताबूत बनाने वाले ने उसके पिता की जगह किसी और का शव भेज दिया। ट्रेजेडी अचानक कॉमेडी में बदल जाती है। इस अंत्येष्टि में कई किरदार इकठ्ठा है, और हर किरदार की अपनी कहानी है। स्टीवन का छोटा ब्रायन(आशीष चौघरी)की कमाई कम है, और वह अपनी मां को नही रखना चाहता है। उसका कहना है कि इस कमाई में वह अपनी मां और उनके कुत्तों को नही पाल सकता।
स्टीवन की पत्नी नैसी(आरती छाबडिया)अपनी सास (सुहासिनी मुल्ले)के साथ नही रहना चाहती है, और ससुराल की प्रॉपर्टी एक एजेंट पिंटो(विजय पाटकर)की मदद से बेचना चाहती है। माइकल(आफताब शिवदासानी)मारिया (ट्यूलिप जोशी)को बेहद चाहता है, लेकिन अपने होने वाले ससुर से मिलने में घबराता है। मारिया का जिम (वृजेश हीरजी) भी मरता है, और इस दु:खद मौके पर भी वह मारिया को प्रभावित करने की यथासंभव कोशिश करता है।
जेनी (किम शर्मा)को अपने पति कार्लोस(जावेद जाफरी)पर शक है, कि उसका हॉट मॉडल आयशा (सोफी चौघरी)से अफेयर है। ब्लैकमेलर एंड्रयू (राजपाल यादव)मृत लैजारस(शरत सक्सेना)के कुछ राज जानता है, और उसके जरिये पैसा कमाना चाहता है। इन सारे पात्रों के जरिये हास्य से भरी कई परिस्थितियां अन्त्येष्टि के दौरान पैदा होती है।

Monday, June 29, 2009

"संकट सिटी" में दोहरी भूमिका में चंकी

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे पहली बार दोहरी भूमिका निभाते दिखाई देंगे। अपने दो दशक पुराने फिल्मी करियर में चंकी फिल्म "संकट सिटी" में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को ब्लैक कॉमेडी करार दिया जा रहा है, जिसमें मुंबई महानगर के अनछुए पहलुओं को सामने लाया जाएगा। फिल्म में केंद्रीय भूमिका केके मेनन और रिमी सेन की है। अपनी भूमिका के बारे में चंकी बताते है कि इस फिल्म में अपने लुक्स को लेकर मुझे खासी मशक्कत करनी पडी। यह अलग बात है कि बाद में मैं स्वयं को देखकर चौक गया। अभी तक तमाम फिल्मों में मुंबई को पृष्ठभूमि के तौर पर दिखाया गया है, लेकिन "संकट सिटी" में मुंबई थोडी अलग सी होगी।

पहली बार निर्देशन का जिम्मा संभाल रहे पंकज आडवाणी ने कमाल का काम किया है। गौरतलब है कि फिल्मों के लिहाज से चंकी के लिए यह वर्ष काफी गहमा-गहमी भरा साबित होने वाला है। उनकी "पेइंग गेस्ट" फिल्म प्रदर्शित हो चुकी है, जबकि "शॉर्टकट- द कॉन इज ऑन" समेत "दे दनादन", "डैडी कूल", "क्लिक मोनोपली", "हैलो डार्लिग" और "खलबली-द फन अनलिमिटेड" प्रदर्शन की कतार में है। इस क्रम में अब "संकट सिटी" तो प्रदर्शित होने वाली है।