Showing posts with label john-bipasa. Show all posts
Showing posts with label john-bipasa. Show all posts

Friday, October 23, 2009

एंथनी की अगली फिल्म में जॉन

John Abrahim

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम निर्देशक एंथनी डीसूजा की अगली फिल्म "एरियल" में नजर आएंगे। फिल्म "ब्लू" को मिली बॉक्स ऑफिस की कामयाबी से निर्देशक एंथनी डीसूजा काफी उत्साहित हैं।
डीसूजा ने अपनी अगली फिल्म की प्लानिंग भी कर ली हैं। ये फिल्म एक्शन-थ्रिलर होगी और इसमें तीन हीरो होंगे। इसमें जॉन अब्राहम का नाम जहां सामने आ रहा हैं, वहीं बतौर एक्ट्रेस जन्नत गर्ल सोनल चौहान को लिए जाने की बात चल रही हैं। "ब्लू" की तरह इसमें भी कई एडवेंचरस सीन होंगे। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के बारे में अभी तय किया जाना बाकी हैं।

Wednesday, September 23, 2009

जॉन के बाइक प्रेम से परेशान बिपाशा

Bipasa Basu

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जॉन अब्राहम के बाइक प्रेम से काफी परेशान है। दरअसल बिपाशा और जॉन लंबे समय से एक दूसरे से रिलेशनशिप में है। मगर एक तरफ जॉन की गर्लफ्रेंड बिपाशा है तो दूसरी तरफ है उनका बाइक प्रेम।

जॉन बाइक के इस कदर दीवानें है कि जब भी बिपाशा उनकी बाइक पर बैठती है तो वह उन्हें हिदायत देते रहते है कि उनकी बाइक पर कोई खंरोच न आ जाए। उनकी इस बात से परेशान होकर बिपासा ने उनके साथ बाइक पर बैठना ही छोड दिया है।
हाल ही में एक बाइक लॉन्च के फंक्शन में जॉन यहां तक कह चुके है कि वह अपनी बाइक से अपनी बीवी की तरह प्यार करते है और उसे कोई टच करें तो उन्हें अच्छा नही लगता। अब बिपाशा की परेशानी भी ठीक ही है आखिर वो अपने अघिकार किसी और को कैसे दे सकती है, फिर चाहे कोई लडकी हो या जॉन की बाइक।

Monday, August 3, 2009

जॉन-बिपाशा के रिश्ते को किसी की नजर लगी

John-Bipasa

बॉलीवुड के हॉट अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री बिपाशा बसु की प्यारी से जोडी को किसी की नजर लग गई है। इनके बीच में कोई तीसरा आ गया है। इसलिए इन दोनों के बीच में अब दूरियां बढने लगी है। गौरतलब है कि इन दोनों को जो चीज जोडती है, वो है मोहब्बत।

दिल का ये रिश्ता इन दोनों को पिछले 7 साल से एक साथ मजबूती से बांधे हुए है। लेकिन पिछले कुछ समय से इनका लव, आजकल कुछ उतार चढाव से गुजर रहा है। इस कश्मकश की शुरूआत हुई फिल्म "न्यूयॉर्क" के प्रमोशन के दौरान जब जॉन और कैटरीना के नजदीकियो की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी।
मामला यहां तक पहुंच गया कि जैसे ही सल्लू मियां के हाथ कैटरीना का मोबाइल लगा तो पता चला कि कैटरीना और जॉन के बीच तो बेघडक एसएमएस की बौछार हो रही है।
समय के साथ जैसे-तैसे मामला शांत हुआ था ही कि अब नई चिंगारी लौ पकड रही है। खबर है कि जॉन, आजकल पुलोमी साघवी से काफी दोस्ताना बढा रहे है। पुलोमी एक जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर है। बताया जा रहा है कि किसी कॉमन दोस्त के जरिए पुलोमी और जॉन की मुलाकात हुई। फिर दोनों की दोस्ती घीरे-घीरे परवान चढने लगी। अब आलम ये है कि दोनों में बहुत गहरा दोस्ताना हो गया है। इस कारण जॉन व बिपाशा के बीच में दूरिया बढने लगी है, और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है।