Showing posts with label Katrina in bikini. Show all posts
Showing posts with label Katrina in bikini. Show all posts

Tuesday, April 20, 2010

कैटरीना नहीं जा सकीं लंदन

Katrina Kaif

अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने परिवार के पास लंदन जाना चाहती थीं लेकिन आयरलैंड में ज्वालामुखी से उठती राख के चलते प्रभावित हुए यूरोप के वायु संपर्क के बाद उनकी यह योजना धरी की धरी रह गई और उन्हें मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से ही लौटना प़डा।
कैटरीना ने कहा, ""यह परिवार का एक बेहद महत्वपूर्ण समारोह था और मुझे इसमें शामिल होना था। मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं वहां नहीं जा सकूंगी। जब मैं मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंची तो मुझे इस संबंध में पता चाला। मैंने अब भी उम्मीद नहीं खोई है क्योंकि मुझे लगता है कि देर से ही सही लेकिन मैं वहां पहुंच सकूंगी। जब यात्रा की बात हो तो लोगों को हवाईअड्डे पर धीरज से काम लेना चाहिए।""

Friday, April 9, 2010

दो साल में मेरा विवाह हो जाएगा: कैटरीना

Katrina Kaif

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी नई फिल्म "राजनीति" के प्रचार में व्यस्त हैं। वे कहती हैं कि अगले दो सालों में उनका विवाह हो सकता है। कैटरीना ने पत्रकारों से कहा, ""मुझे लगता है कि दो साल के अंदर मेरा विवाह हो जाएगा लेकिन दो साल भी एक लंबा समय है। मुझे लगता है कि मेरे पास अब भी कुछ समय है।"" उन्होंने कहा कि जब ईश्वर चाहेगा, उनका विवाह हो जाएगा। वे कहती हैं, हर बार वह इसकी योजना बनाती हैं लेकिन ईश्वर अभी ऎसा नहीं चाहता है।
पच्चीस वर्षीय कैटरीना ने निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म "राजनीति" में एक राजनीतिक किरदार किया है। इसे वे अपने करियर की विशेष फिल्म मानती हैं। कैटरीना ने गुरूवार को यहां "नक्षत्र विवाह" के नए गहनों के संग्रह के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से कहा, ""बहुत से लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है... उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी और यह मेरे करियर का एक नया कदम होगा।"" "राजनीति" में भारतीय चुनाव प्रणाली पर एक तीखी प्रतिक्रिया है, जहां कुछ लोग लाखों लोगों के भाग्य को नियंत्रित करते हैं। फिल्म में कैटरीना के अलावा अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, सराह थॉम्पसन, नसीरूद्दीन शाह और नाना पाटेकर ने अभिनय किया है। यद्यपि कुछ लोगों का कहना है कि "राजनीति" में कैटरीना का किरदार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आधारित है लेकिन उन्होंने इन अटकलों को नकारा है।
वह कहती हैं, ""मेरे लिए सोनिया गांधी भारत की एक बेहद प्रेरणादायी महिला हैं लेकिन यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित नहीं है और फिल्म में मेरे किरदार व उनके बीच कोई समानता नहीं है।"" कैटरीना फरहा खान की फिल्म "तीस मार खां" में भी अभिनय कर रही हैं।

Saturday, January 30, 2010

कटरीना बिकनी में नजर आएंगी

Katrina Kaif

अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कई हिट फिल्में दे कर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना रखी है। कटरीना जल्द ही दोस्ताना के सीक्वेल में बिकनी में नजर आएंगी। इसमें पहले वो साल 2003 में आई फिल्म बूम में स्विमसूट मे नजर आई थी। लेकिन जैसे ही उनके करियर ने सफलता की चोटी को छूना शुरू किया उन्होने किसी भी फिल्म में इस तरह के कपडे नहीं पहने।
उल्लेखनीय है कि कटरीना के लिए बिचवीयर तैयार करने का जिम्मा मनीष मल्होत्रा को दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उन्हें एक खास लुक भी देने की तैयारी है ताकि वो क्यूट से ज्यादा सेक्सी नजर आ सकें।

Tuesday, December 15, 2009

फिर बीमार हुई कैटरीना

Katrina

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक बार फिर बीमार हो गई हैं। उनका हीमोग्लोबिन स्तर फिर से कम हो गया हैं। कैटरीना की लगातार बिगडती तबीयत को लेकर उनके सभी दोस्त और उन्हें चाहने वाले काफी परेशान हैं। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर कैटरीना के हीमोग्लोबिन स्तर के बार-बार कम होने की असल वजह क्या हैं।
रविवार को तो उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि वो बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थीं। पूरे दिन वो अस्पताल में इलाज कराती रहीं। चिकित्सकों ने उन्हें पूरा आराम करने की सलाह दी हैं लेकिन कैटरीना मानें तब तो। इससे पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थीं, लेकिन आराम की सलाह के बावजूद वो सलमान खान के साथ दुबई चली गई थीं।

Friday, November 6, 2009

कैटरीना बनीं खूबसूरत हसीनाओं की सरताज

Katrina

उंचे लंबे कद वाली कैटरीना आज बॉलीवुड में जिस मकाम पर हैं उनकी शुरूआत को देखकर शायद ही किसी को भरोसा रहा हो कि विदेश से आई ये बाला बॉलीवुड की सबसे सफल हिरोइन बनकर दर्शकों के दिलों पर इस तरह से राज करेंगी। कैटरीना जिनको आज बॉलीवुड का परफेक्ट पैकेज माना जाता हैं। वो शुरूआत से ऎसी नहीं थीं। कैट ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो उनके पास अगर कुछ था तो खूबसूरती का खजाना।

पहली झलक में ही बॉलीवुड उन पर मर मिटा था और अपने इसी बेमिसाल हुस्न के दम पर कैटरीना को शुरूआती दौर में बॉलीवुड में काम भी मिला। कैट की इसी खूबसूरती ने उनको दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में कई बार सरताज बनाया लेकिन कहते है ना कि सिर्फ खूबसूरती के बल पर आप ज्यादा दिनों तक सफलता का स्वाद नहीं चख सकते। कैट ने भी इसको समझा और खुद को बेहतरीन तरीके से बॉलीवुड के सांचे में ढाल लिया।
शुरूआत में लगा कि कैटरीना की सफलता की राह में उनकी अंग्रेजियत वाली जबान रोडा साबित हो सकती हैं लेकिन वक्त के साथ कैट का वहीं अंदाज उनकी यूएसपी बन गया। हालांकि कैट ने दिल लगाकर हिंदी भी सीखी।
कैटरीना को पहले अच्छी डांसर नहीं माना जाता था। जबकि हम सब जानते है कि बॉलीवुड की हिरोइन बनने के लिए डांस आना सबसे अहम हैं। कैट ने डांस सीखने के लिए भी पसीना बहाया और आज वो फिल्मों की बेहतरीन डांसर बन चुकी हैं। कैटरीना ने बॉलीवुड में जिस तरह से अपनी पारी खेली है उतना ही शानदार सफर उन्होंने एड वल्र्ड में भी तय किया हैं। उनके पास कई बडे ब्रांड्स के करार हैं। जिनके दम पर वो एड क्वीन बन चुकी हैं।
यहां भी उनके ग्लैमर का तडका अपना असर दिखा रहा हैं। कैट आज हर निर्देशक की पहली पसंद बन चुकी हैं। कैटरीना के साथ सारे टॉप एक्टर काम करना चाहते हैं। बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में कदम रखने के बाद कैटरीना को जो मकाम हासिल हुआ है वो वाकई काबिले तारीफ हैं। उनके लाखों दीवाने है जो किसी भी रूप में उनको देखते है पसंद करते हैं। कैटरीना को अब तक बॉलीवुड में कई नाम मिल चुके हैं। जो उनकी सक्सेस की कहानी खुद बयां करते हैं। आज वो नंबर वन हिरोइन बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

Monday, October 12, 2009

रणबीर-कैटरीना की नाक पर चोट

Ajab Prem Ki Ghazab Kahani

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को फिल्म "अजब प्रेम की गजब कहानी" की शूटिंग लंबे समय तक याद रहेगी क्योंकि शूटिंग के दौरान दोनों की ही नाक पर चोट आई।

पहले अभिनेत्री कैटरीना की बात की जाएं। एक्शन सीन फिल्माया जा रहा था। सीन के मुताबिक कैटरीना को गुंडो से रणबीर को बचाना था। हीरोगिरी दिखाने के लिए रणबीर कुछ ज्यादा ही जोश में थे। निर्देशक ने एक्शन कहा और रणबीर गुंडों से लड पडे। घूसेबाजी करने में होश खो बैठे रणबीर ने एक मुक्का कैटरीना की नाक पर जमा दिया। सेट पर खामोशी छा गई। हो सकता है कि कैटरीना को दिन में तारे और रणबीर को सलमान नजर आने लगे हो। आखिरकार कैटरीना ने हंसकर वातावरण को सामान्य बनाया।
रणबीर से मजाक करते हुए कैटरीना ने कहा "रणबीर तुम्हें गुंडो से मुझे बचाना था और तुम उन्हें मुझसे बचा रहे हो"। इस पर सभी हंस पडे और रणबीर के पास उनके हंसते हुए चेहरे देखने के सिवा और कोई चारा नहीं था।
अब बारी रणबीर की नाक की थीं। कुछ दिनों बाद शादी का घटनाक्रम फिल्माया गया। सीन के मुताबिक रणबीर को बाइक पर कैटरीना को बैठाकर ले जाना था। कैटरीना को बैठाकर रणबीर ने बाइक भगाई और लक़डी के बने धर से जा टकराए। थोडी देर बाद मॉनीटर पर शॉट देखते समय रणबीर की नाक से खून निकलने लगा। कैटरीना ने यह देख तुरंत उनका प्राथमिक उपचार किया।

Thursday, September 17, 2009

मैं किसी भी सोशल नेटवर्किग साइट पर नही हूं: कैटरीना

Katrina Kaif

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि वह किसी भी सामाजिक मेलजोल साइट(सोशल नेटवर्किग साइट)पर मौजूद नही है, वह उनके नाम का कोई व्यक्ति गलत इस्तेमाल कर रहा है। कैटरीना ने कहा कि इस तरह की गलत घटनाओं को रोकने के लिए कुछ किया जाना चाहिए।

मैं टि्वटर सहित किसी भी सोशल नेटवर्किग साइट पर मौजूद नही हूं। हालांकि इस साल के अंत तक मैं खुद की एक वेबसाइट लाने की योजना बना रही हूं। हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बना चुकी कैटरीना ने कहा कि बेशक वेबसाइट की देखभाल करने के लिए पेशेवर होंगे, लेकिन वेबसाइट पर क्या कुछ होगा उसका चुनाव मैं खुद करूंगी।

Monday, August 3, 2009

जॉन-बिपाशा के रिश्ते को किसी की नजर लगी

John-Bipasa

बॉलीवुड के हॉट अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री बिपाशा बसु की प्यारी से जोडी को किसी की नजर लग गई है। इनके बीच में कोई तीसरा आ गया है। इसलिए इन दोनों के बीच में अब दूरियां बढने लगी है। गौरतलब है कि इन दोनों को जो चीज जोडती है, वो है मोहब्बत।

दिल का ये रिश्ता इन दोनों को पिछले 7 साल से एक साथ मजबूती से बांधे हुए है। लेकिन पिछले कुछ समय से इनका लव, आजकल कुछ उतार चढाव से गुजर रहा है। इस कश्मकश की शुरूआत हुई फिल्म "न्यूयॉर्क" के प्रमोशन के दौरान जब जॉन और कैटरीना के नजदीकियो की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी।
मामला यहां तक पहुंच गया कि जैसे ही सल्लू मियां के हाथ कैटरीना का मोबाइल लगा तो पता चला कि कैटरीना और जॉन के बीच तो बेघडक एसएमएस की बौछार हो रही है।
समय के साथ जैसे-तैसे मामला शांत हुआ था ही कि अब नई चिंगारी लौ पकड रही है। खबर है कि जॉन, आजकल पुलोमी साघवी से काफी दोस्ताना बढा रहे है। पुलोमी एक जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर है। बताया जा रहा है कि किसी कॉमन दोस्त के जरिए पुलोमी और जॉन की मुलाकात हुई। फिर दोनों की दोस्ती घीरे-घीरे परवान चढने लगी। अब आलम ये है कि दोनों में बहुत गहरा दोस्ताना हो गया है। इस कारण जॉन व बिपाशा के बीच में दूरिया बढने लगी है, और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है।

Thursday, July 16, 2009

आज कैटरीना कैफ का 25 वां जन्मदिन

Katrina Kaifकरोडों दिलों की घडकन कैटरीना कैफ आज (16 जुलाई)अपना 25वां जन्मदिन मना रही है। कैटरीना का जन्म 16 जुलाई 1984 को हांगकांग में हुआ। कैटरीना ने लंदन से बताया कि इस बार मैं अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हूं।
इस मौके पर मेरी सभी बहनें और भाई खास तौर पर लंदन आए है। मेरी मम्मी चेन्नई से आई है। मैंने पिछले दो वर्ष से छुट्टी नही ली थी। इस बार मैंने खास तौर पर अपने परिवार के लिए समय निकाला है। हम लोग फैमिली गेट-टुगेदर करने के लिए इटली जा रहे है। कश्मीरी पिता मोहम्मद कैफ व ब्रिटिश मां सुजैन की संतान कैटरीना ने अपने माता-पिता से अलगाव के बाद हवाई मे कुछ दिन बिताए और फिर वापस ब्रिटेन चली गई।

चौदह साल की उम्र में एक मॉडलिंग एजेंट ने उन्हें प्रपोज किया और उन्होंने मॉडलिंग की शुरूआत की। मॉडलिंग करते हुए ही उन पर नजर पडी फिल्म मेकर कैजाद गुस्ताद की। उन्होेने कैट को फिल्म "बूम" से बॉलीवुड की राह दिखाई। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लाप रही पर कैट का जादू चल गया। उसके बाद कैटरीना ने फिल्म "सरकार" में छोटी लेकिन असरदार भूमिका निभाई।उसके बाद उन्होेने "मैंने प्यार क्यों किया" में अभिनय किया, इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी थे, इसलिए इस फिल्म के बाद उनका नाम सलमान से जोडा जाने लगा, और यहां तक कहा जाने लगा कि कैटरीना को सफलता सलमान के कारण मिल रही है, लेकिन कैटरीना ने "नमस्ते लंदन" में अक्षय कुमार के साथ शानदार अभिनय कर यह साबित कर दिया कि उन्हें सफलता सलमान के कारण नही बल्कि उनके अपने अभिनय के बल पर मिलती है।

उसके बाद कैटरीना ने पीछे मुडकर नही देखा। आज कैटरीना हर निर्देशक की पहली पसंद बन चुकी है। और कैटरीना के साथ हर अभिनेता काम करना चाहता है।

Wednesday, July 15, 2009

सलमान-कैटरीना की दोस्ती टूटी

Salman-Katrinaबॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ की दोस्ती टूट जाने की खबरें लंबे समय से मिल रही है। इसका सबूत मिला हाल ही में आयोजित हुई फिल्म "कमबख्त इश्क" की सफलता की पार्टी में। यशराज बैनर ने फिल्म के सफल होेने पर एक पार्टी का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल थी। जाहिर है कि पार्टी के केंद्र में अक्षय कुमार ही थे। कैटरीना भी आई, दोनों ने एक-दूसरे को बघाई दी। कैटरीना काफी समय तक पार्टी में रही। जैसे ही कैटरीना का जाना हुआ, पार्टी में सलमान की एंट्री हो गई। उनके आते ही मीडिया मानों उन पर टूट पडा। पर सलमान ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। पार्टी में उपस्थित लोग सलमान को देखकर चौक गए। सभी ने यही सोचा था कि इस पार्टी में सलमान तो आने से रहे। पर कैटरीना के जाने के बाद उनके आने को लेकर सभी हैरान थे। तब लगा कि दोनों के बीच अब संबंघ पूरी तरह से टूट गए है। खबरो के अनुसार इन दोनों के अलग होने का कारण जॉन अब्राहम है। कैटरीना ने जॉन के साथ "न्यूयार्क" फिल्म की है, तभी से दोनों के संबंघों में दरार आ गई। हाल ही में सलमान ने अपने कार्यक्रम "दस का दम" में फिल्म "न्यूयार्क" की अभिनेत्री के रूप में कैटरीना को तो बुलाया, पर जॉन को नही बुलाया। इसके साथ ही पार्टी में कैट के जाने के बाद सलमान का आना भी इसी बात की और इशारा करता है कि अब दोनों के बीच दोस्ती पूरी तरह से टूट चुकी है।

Monday, July 13, 2009

शूटिंग के दौरान कैटरीना की साडी ऊपर चढी

Katrina Kaif

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी अपनी लंबी टांगों के कारण वार्डरोब मालफंक्शन की शिकार हो गई। यह सब हुआ फिल्म "दे दना दन" की शूटिंग के दौरान।

दरअसल फिल्म "दे दना दन" की शूटिंग के दौरान अक्षय और कैटरीना बारिश में भीगते हुए गाने की शूटिंग करने में व्यस्त थे। गाने की शूटिंग में कैटरीना ने जो साडी पहन रखी थी वो गीली होकर उनके पैरो पर कुछ ज्यादा ही ऊपर चढ गई थी, और कैटरीना ने इस पर जोर नही दिया। वहीं कैटरीना की लंबी टांगे सबके सामने नमूदार हो चुकी थी। लेकिन डायरेक्टर प्रियदर्शन और कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने स्थिति को संभाल लिया।

पोनी वर्मा ने स्थिति को भांपते हुए गाने की शूटिंग के समय यह घ्यान रखा कि कैटरीना का वाइड एंगल के बजाय क्लोज अप शॉट में रखा जाए। शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने कहा कि शूट ज्यादा अच्छी तरह हुआ। वार्डरोब मालफंक्शन का कैटरीना पर कोई फर्क नही पडा और उनके चेहरे पर किसी भी तरह का कोई तनाव नही नजर आ रहा था। जब कैटरीना से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि फिल्म की शूटिंग में इस तरह की बाते होती रहती है।

Friday, July 10, 2009

कैटरीना का खास घ्यान रखते है अक्षय

Akshay-Katrina

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री कैटरीना कैफ का खासा घ्यान रखते है। साथ-साथ पांच फिल्में कर चुके अक्षय और कैटरीना इस समय दोनों फिल्म "दे दना दन" की शूटिंग कर रहे है।

इस फिल्म में वह दोनों बरसात के गाने की शूटिंग कर रहे है। गाने की शूटिंग के दौरान कैटरीना को काफी देर तक गीले रहना पडा। इसे देखकर अक्षय ने न सिर्फ कैटरीना के लिए बडा तौलिया मंगाया, बल्कि डायरेक्टर से भी कैटरीना का खास घ्यान रखने के लिए कहा। अक्षय को लगा कि पिछली फिल्मों की तरह ज्यादा देर तक गीला रहने पर उसे कही बुखार न आ जाए। कैटरीना भी अक्षय के इस अटेंशन से काफी खुश दिखी। कैटरीना ने कहा कि अक्षय मुझे अब भी बच्चों जैसा ट्रीट करते है।

Thursday, July 9, 2009

कैटरीना सबसे योग्य प्रतिष्ठित कुंवारी महिला

Katrina Kaif

वैवाहिक वेबसाइट "shaadi.com" के एक सर्वे के अनुसार कैटरीना कैफ सबसे योग्य प्रतिष्ठित कुंवारी महिला है, और जॉन अब्राहम सबसे योग्य प्रतिष्ठित कुंवारे पुरूष है। वेबसाइट के इंटरनेट पर किए गए सर्वे में 18,000 लोगों ने कैटरीना को मतदान किया जिसमें कैटरीना को 48 फीसदी पुरूषों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित काबिल कुंवारी माना। लगता है लगभग आघा हिंदुस्तान कैटरीना से ही शादी करना चाहता है। अब पुरूष कैटरीना से शादी करना चाहते है, तो भला औरते क्यों पीछे रहती, उन्होंने जॉन को देश के सबसे काबिल प्रतिष्ठित कुंवारे पुरूष का खिताब दिया है, और इस सर्वे में जॉन को कैटरीना से कम 43 फीसदी मत मिले। इस लिस्ट में महिलाओं में कैटरीना के बाद बिपाशा बसु, दीपिका पादूकोण और फिर करीना कपूर आती है। वहीं पुरूषों की लिस्ट में जॉन के बाद के सलमान खान दूसरे स्थान पर है और फिर सैफ अली खान, रणबीर कपूर और राहूल गांघी का नाम आता है।