बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अगर फिल्मों में नहीं होतीं तो वकील होतीं। जी हां करीना की मानें तो वे शायद आज एक वकील होती यहां तक की उन्होंने इस बावत चर्च गेट स्थित एक कॉलेज में दाखिला भी ले लिया था, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्म जगत में ले आई।
गौरतलब है कि कपूर खानदान की लडकियों को बॉलीवुड में आने की सख्त मनाही थी लेकिन करिश्मा के फिल्म जगत में सफल रहने के बाद करीना को भी बॉलीवुड में आने का मौका मिल गया और आज करीना बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
Friday, March 5, 2010
तो वकील होतीं करीना
Sunday, December 20, 2009
सैफ और करीना की शादी से शर्मिला को ऎतराज नहीं
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के विवाह को लेकर मां शर्मिला टेगौर को कोई ऎतराज नहीं है यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे। यह खुशखबरी सैफ अली खान की मां शर्मिला टेगौर ने जोधुपर में दी।
सैफ और करीना की केमेस्ट्री लंबे समय से अच्छी चलने के कारण जल्द ही विवाह करने की चर्चाए उठ रही थी। लेकिर कपूर खानदान और पटोदी खानदान की ओर से कभी किसी ने शादी होने की बात को स्वीकार नहीं किया था लेकिन सेंसर बोर्ड की बैठक में भाग लेने जोधपुर आई शर्मिला टेगौर ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए स्वीकार किया कि दोनों की शादी से कोई ऎतराज नहीं ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन मे बंधेंगे।
Monday, October 26, 2009
जलपरी बनी म्यांऊ-म्यांऊ करती करीना
फिल्मों में अभिनेत्री करीना कपूर को हम कई रूपों में देख चुके हैं। हॉट और बिंदास बेबो ने अपने करीब एक दशक के फिल्मी करियर में अलग-अलग किरदारों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है और खासी सफल भी रहीं हैं। लेकिन अब करीना एक अलग ही अंदाज में हमारे सामने आने वाली हैं।
पहली बार वो एक जलपरी के रूप में दिखेगी, लेकिन किसी फिल्म में नहीं, बल्कि एक घडी के विज्ञापन में। दरअसल करीना एक इटालियन घडी के विज्ञापन में दो रूपों में नजर आने वाली हैं। इस विज्ञापन फिल्म मे करीना केवल जलपरी के रूप में ही नहीं, बल्कि म्यांऊ-म्यांऊ करती हुई बिल्ली के रूप में भी दिखेगी। इस विज्ञापन में बेबो काले कपडो, कसे हुए बालों में कैटवूमन के रूप में दिखेगी।
Thursday, August 27, 2009
करीना के नखरे
Monday, July 27, 2009
अब सैफ के साथ सेक्सी सीन नहीं : करीना
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री बेबो यानी करीना कपूर ऑफ स्क्रीन एक-दूसरे पर फिदा जोडा है। इसका एक फायदा यह हुआ है कि ऑन स्क्रीन दोनों एक दूसरे के साथ लगातार सेक्सी सीन दे रहे है।
ऎसे सीन करने में उन्हें कोई मुश्किल पेश नहीं आती है। रेजिल डिसिल्वा की एक फिल्म के बाद अब दोनों ने करन जौहर की एक फिल्म के लिए सेंसुअस सीन दिया। पर अब बेबो कहती है कि आगे से वह सैफ क साथ सेक्सी सीन नहीं देगी। इसलिए कि उसे लगता है कि ऎसे सीन काफी हो गए है। और इन दोनों के बीच से संबंघ उनका प्राइवेट अफेयर है। वैसे बेबो, सैफ के साथ सेक्सी सीन नहीं देगी, यह सुनकार कुछ अजीब सा नहीं लगा।
Wednesday, July 22, 2009
बेबो से खफा हुई दीपिका
सैफ अली खान की होम प्रॉडक्शन फिल्म "लव आजकल" में भले ही लीड रोल में दीपिका पादुकोण है, लेकिन इस फिल्म को लेकर उनसे ज्यादा चर्चा मे करीना कपूर है। ऎसा तब है, जब करीना इस फिल्म में मौजुद ही नहीं है। सब इसी बात को लेकर दीपिका बेहद खफा है।
दरअसल दीपिका को लगता है कि फिल्म का हिस्सा न होने के बाद भी जैसे सारी फिल्म करीना को ही डेडिकेटेड है। हालांकि ऊपरी तौर पर दीपिका कहती है कि वह करीना से नाराज नहीं है। क्योकि फिल्म देखने के बाद दर्शक खुद ही समझ जाएंगे कि इस फिल्म में इम्तियाज ने करीना की बजाय उन्हें क्यों चुना गया। इतना ही नहीं, दीपिका तो यहां तक कह चुकी है कि इम्तियाज ने उन्हें यह फिल्म "ओम शांति ओम" की रिलीज से भी पहले ही ऑफर कर दी थी।
हालांकि दीपिका यह भी माननी है कि सैफ और करीना के एक साथ काम करने की इच्छा होना लाजमी है और फिर यह तो सैफ की होम प्रॉडक्शन फिल्म है। दीपिका का मानना है कि अगर वे भी करीना की जगह होती तो उनकी तरह ही सोचती थी। सही है दीपिका आप करीना को दोषी नहीं मान सकती क्योकि क्या आप नहीं चाहती रणबीर के साथ ज्यादा से ज्यादा फिल्में करानाक्
Tuesday, July 21, 2009
सैफ और बच्चो के बीच नहीं आना चाहती करीना
हर पति-पत्नी के बीच आपसी समझदारी जरूरी है। इसी पर उन्हें पूरी जिंदगी बितानी पडती है। कुछ ऎसे ही समझदार बॉलीवुड के छोटे नवाब अभिनेता सैफ अली खान और उनकी प्रेमिका बेबो यानी करीना कपूर हो गए है।
खबर है कि करीना अपने प्रेमी सैफ और उनके बच्चो के बीच नहीं आना चाहती है। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चो सारा और इब्राहिम है। सैफ को उनके साथ समय बिताना पडता है। इसलिए सैफ ने तय किया है सप्ताह में दो दिन बच्चों के साथ रहेंगे। बच्चों के प्रति प्यार को देखकर करीना ने अपने आपकों अलग कर लिया है।
इन दो दिनों में करीना या तो फिल्में देखने लगती है या फिर अपनी फिल्मों के स्क्रिप्ट पढने लगती है लेकिन सैफ और उनके बच्चों के बीच नही आती है। बच्चों के प्रति प्यार को देखते हुए सैफ ने करीना को पूरी पांच दिन दे दिए है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो बच्चों के लिए और पांच दिन करीना के साथ बिताया करेंगे।
Friday, July 17, 2009
बेबो व सैफ के गुस्से का शिकार बने प्रोड्यूसर सतीश नंदी
करीना ने चमेली के प्रोड्युसर सतीश नंदी का फोन पर खूब हडकाया। यही नहीं करीना के प्यार में घायल छोटे नवाब ने भी उस प्रोड्यूसर को नहीं बक्शा दोनों के इस प्रकार के गुस्से की वजह आप जरूर जानना चाहेंगे। दरअसल यह हुआ कि फिल्म चमेली के प्रोड्यूसर नंदी जी ने करीना को बहुत भला बुरा कहा। उनका कहना था कि करीना ने फिल्म चमेली में अपना मजाक बना के रख दिया था। करीना ने इस फिल्म में अपनी सारी मर्यादाएं तोड दी थी। उन्हें मर्यादा में रहकर ही काम करना चाहिए। जबकि चमेली को मील के पत्थर की तरह देखा गया है।
सैफ को करीना की ये आलोयना बर्दाशत नहीं हुई वह आगबबूला हो गये। सैफ और करीना ने मिलकर प्रोड्यूसर सतीश नंदी को खूब फटकारा और दोबारा ऎसा न करने की हिदायत थी। उन्हें अच्छी तरह पता था कि नंदी एक पत्रकार भी है। इसलिए वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाये।
Thursday, July 16, 2009
रेस-2 में करीना: सैफ
अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म "रेस" के दूसरे संस्करण "रेस-2" में करीना कपूर अभिनय करेगी। सैफ ने कहा कि अब्बास मस्तान फिल्म के विषय को अच्छी तरह से जानते है। बॉलीवुड के बहुत कम फिल्मकारों ने इतना अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि "रेस-2" में करीना काम करेंगी। यह फिल्म पहली फिल्म से बडी बनेंगी। गौरतलब है कि सैफ, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म "रेस" वष 2008 की सफल फिल्मों में से एक थी।
सैफ को छोड अक्की के प्यार में करीना
करीना के दिल में अब सैफ नही। उनके दिल में किसी और ने बना ली। वो है अक्षय कुमार। करीना कमबख्त इश्क में अक्षय के साथ काम करने के बाद उनकी बडी प्रशंसक बन गई है। पर्दे की यह जोडी अक्षय और करीना असल जिंदगी की जोडी सैफ और करीना पर भाडी पड रही है। तभी तो करीना सैफ को छोड, अक्षय के गुण गाने लगी है। करीना इन दिनों अक्षय को टॉप पर देखना चाहती है। सैफ ने करीना को अपनी फिल्म में ना लेकर दीपिका पादुकोण को तरजीह दी थी। शायद करीना इसी बात का गुस्सा तो नहीं निकाल रही है।
Wednesday, July 15, 2009
अक्षय तो मेरे चाचा की उम्र के है: करीना
अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री करीना की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म "कमबख्त इश्क" की सफलता के चर्च आजकल चारों तरफ है। बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार को फिल्मों में काम करते हुए 20 वर्ष हो चुके है। अक्षय ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। पर उनकी सबसे अघिक फिल्में कपूर बहनों के साथ आई है। अक्षय "कमबख्त इश्क" में भी करीना कपूर के साथ अभिनय किया है। अक्षय चाहते है, कि वह अभी 20 वर्षों तक और फिल्मों में काम करे।हाल ही में अक्षय ने कहा कि वे तो करीना के बच्चों के साथ भी काम करना चाहते है। करीना अक्षय से काफी छोटी है। अक्षय-करिश्मा जब फिल्मों में साथ-साथ काम करते थे, तब करीना अक्सर शूटिंग देखने आया करती थी। तब उसने सपने में भी नही सोचा था कि वह अक्षय के साथ फिल्मों में आएंगी। करीना ने अपने फिल्मी करियर में अक्षय के साथ कई फिल्मो में काम किया है।"कमबख्त इश्क" के हिट होने के बाद अक्षय का यह बयान आया कि वह तो करीना के बच्चाों के साथ भी काम करेंगे। अक्षय की इस बात से करीना को बिल्कुल भी अच्छा नही लगा, और अक्षय को सुनाते हुए करीना ने कह भी दिया कि वे तो मेरे चाचा की उम्र के है।
Friday, July 10, 2009
मैं विदेशी भाषा सीखना चाहता हूं: अक्षय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि उनके लिए केवल हिंदी, पंजाबी, मराठी व अंग्रेजी बोलना पर्याप्त नही है, इसलिए वह विदेशी भाषाओं को सीखना चाहते है। अक्षय कुमार और करीना कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म "कमबख्त इश्क" की सफलता से उत्साहित अक्षय ने कहा कि मैं विदेशियों से मेल मिलाप बढाना चाहता हूं, उनकी भाषा समझना चाहता हूं। मैं विदेशी भाषा सीखना चाहता हूं। मेरे लिए यही एक उपाय है, जिससे कि मैं अपने आप को एक समृद्ध कलाकार बना सकूं। अक्षय ने हाल ही में उन देशों का दौरा किया था जहां स्पेनिश भाषा बोली जाती है। वहां से उन्होंने स्पेनिश शब्दों और मुहावरों की किताबें ली, जिसका प्रयोग वह अपने परिवार में करते है।
Thursday, July 9, 2009
फिल्म समीक्षकों से नाराज करीना
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर उन फिल्म समीक्षकों से नाराज है, जो उनकी फिल्म "कमबख्त इश्क" को लेकर काफी सख्त है, और उनकी फिल्म को घटिया का खिताब दे रहे है। दरअसल फिल्म समीक्षकों ने उनकी फिल्म को अच्छी न बताते हुए सिर्फ दो ही स्टार दिए है।
हालांकि फिल्म ने पहले दो दिन में ही 19 करोड रूपए का व्यापार किया। लेकिन करीना फिल्म समीक्षकों की राय से इत्तेफाक नही रखती है क्योंकि फिल्म की कमाई ही उनके लिए ज्यादा मायने रखती है। करीना के अनुसार उनकी फिल्म सफल जा रही है। इतना ही नही उनके प्रेमी सैफ को भी फिल्म काफी पसंद आई।