Showing posts with label Saif - kareena new movie. Show all posts
Showing posts with label Saif - kareena new movie. Show all posts

Tuesday, November 3, 2009

कुर्बान: प्यार व आतंकवाद की कहानी

Kurbaan निर्देशक रेंसिल डीसिल्वा
संगीत: सलीम सुलैमान
कलाकार: सैफ अली खान, करीना कपूर, विवेक ओबेराय, दीया मिर्जा, ओम पुरी, किरण खेर।

बहुत दिनों से चर्चित, लगातार खबरों में बनी रहने वाली फिल्म "कुर्बान" जल्दी ही दर्शकों के सामने होगी। फिल्म में सैफीना यानी सैफ अली खान व करीना कपूर की जोडी हैं। वास्तविक जीवन में भी एक-दूजे के प्रेम का इकरार कर चुके इन दोनों कलाकारों ने इस फिल्म में भी प्रेमी-प्रेमिका तथा बाद में पति-पत्नी का रोल किया हैं।
अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क में साइकोलॉजी की प्रोफेसर अवंतिका (करीना कपूर)अपने बीमार पिता को देखने भारत आती हैं। यहीं अहसान (सैफ अली खान) भी रहता है जो उसी विश्वविद्यालय में पढाता है जहां अवंतिका स्थाई रूप से पढ़ाने लगती हैं। दोनों में प्रेम होता है और बेटी की इच्छा देख अवंतिका के पिता भी अहसान को स्वीकार कर लेते है।
दोनों की शादी हो जाती हैं और वे अमेरिका चले जाते हैं। यहां पहुंचकर अवंतिका अपने पति के लिए एक नौकरी भी ढूंढ लेती हैं। यहां उन्हें पडोसी के रूप में एक रूढीवादी मुस्लिम परिवार मिलता है। अवंतिका उन लोगों के बीच सहज नहीं रह पाती तथा अहसान की गतिविधियां भी उसे शंका में डालती रहती हैं।
ऎसे ही समय में उसकी भेंट सलमा नाम की एक युवती से होती है जो उसे अहसान के बारे में काफी कुछ बताती है। तब अवंतिका को पता चलता है कि अहसान जो नजर आता है उसके अलावा भी बहुत कुछ हैं। वैसे यह एक प्रेम कथा है लेकिन इसके बीच आज का ज्वलंत मुद्दा आतंकवाद भी है और उससे जुडते लोग भी। फिल्म किसी भी विषय पर हों पर उसमें ऎसी चीजें जरूर होनी चाहिए, जिन्हें आसानी से बेचा जा सके। इसलिए फिल्म के प्रचार में इस मुद्दे के अलावा कई चीजें हैं।
सैफ-करीना की जोडी वैसे भी चर्चित है लेकिन उससे ज्यादा चर्चा हो रही है फिल्म में दोनों के चुंबन दृश्य की। इसे अब तक का सबसे लंबा चुंबन दृश्य कहकर प्रचारित किया जा रहा हैं। कई दिनों तक इसकी चर्चा रही। बाद में आने वाली खबरें इससे आगे की हैं। इन खबरों के मुताबिक दोनों ने फिल्म में बोल्ड सीन भी दिए हैं अब उनकी चर्चा चल रही है। बहरहाल फिल्म नवंबर माह में दर्शकों के सामने होगी।

Saturday, October 31, 2009

कुर्बान से बडी उम्मीदें लगाए बैठे है सैफ

Saif

बॉलीवुड अभिनेता छोटे नवाब यानी सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म "कुर्बान" को लेकर खासे उत्साहित है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में करीना के साथ उनकी जोडी दर्शकों पर अपना जादू छोडने में कामयाब होगी। धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली सैफ अली खान और करीना कपूर अभिनीत "कुर्बान" एक रोमांटिक-रोमांचक फिल्म हैं। सैफ ने कहा कि फिल्म में करीना और मेरी जोडी कमाल करेंगी।

फिल्म का निर्माण करण जौहर और निर्देशन रेनसिल डिसिल्वा ने किया है। फिल्म में सैफ-करीना के अलावा विवेक ओबेरॉय, दीया मिर्जा, किरण खेर और ओमपुरी नजर आएंगे। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। मीडिया में आ रही खबरो के अनुसार अपने वास्तविक प्यार का खुला इजहार कर चुके सैफ और करीना ने इस फिल्म में कई गर्मागर्म दृश्य किए है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म के जरिये उनके रियल प्यार की गर्माहट को जाना जा सकता हैं।

Wednesday, October 21, 2009

सैफ-बेबो का सबसे लंबा किस !

Saif-Kareena

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के ऑनस्क्रीन प्यार की पहली झलक जल्द ही बडे पर्दे पर दिखाई देगी। ये सीन करण जौहर की फिल्म कुर्बान में नजर आएगी। जिसमें सैफ और करीना के बीच फिल्माया गया है। बॉलीवुड के इतिहास को सबसे लंबा किस। और अब आप इसकी झलक देखेंगे तो मान जाएंगे इस जोडी का जवाब नहीं। सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन फिल्म कुर्बान से बॉलीवुड की हॉट जोडी पर्दे पर अपने जलवा दिखाने को तैयार है। ऎसा लग रहा है कि जैसै बेबो फिल्म में एक्टिंग नहीं बल्कि असल जिंदगी में सैफ के साथ इश्क फरमा रही है।
बेबाक और बिंदास करीना को लगता है अब किसिंग सीन देने में कोई ऎतराज नहीं है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सैफ और करीना का यह किसिंग सीन अब तक का सबसे लम्बा किसिंग सीन होगा। जो कहीं न कहीं राजा हिन्दुस्तानी के करिश्मा और आमिर के किसिंग सीन के रिकॉर्ड को तोड देगे।

फिल्म कुर्बान में सैफ और करीना पर कई हॉट सीन्स फिल्माए गए है जिसके लिए करीना पहले राजी नहीं थी लेकिन निर्माता करण जौहर के मनाने पर करीना ने इस फिल्म में ऎसे सीन करने के लिए हामी भर दी। यू तो करीना और सैफ के प्यार को तो आपने इन दोनों की जुबानी सुना ही होगा। लेकिन अब पहली बार कैमरे पर इन दोनों के प्यार की कहानी साफ-साफ दिखाई देगी।

Monday, July 27, 2009

अब सैफ के साथ सेक्सी सीन नहीं : करीना

Kareena

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री बेबो यानी करीना कपूर ऑफ स्क्रीन एक-दूसरे पर फिदा जोडा है। इसका एक फायदा यह हुआ है कि ऑन स्क्रीन दोनों एक दूसरे के साथ लगातार सेक्सी सीन दे रहे है।

ऎसे सीन करने में उन्हें कोई मुश्किल पेश नहीं आती है। रेजिल डिसिल्वा की एक फिल्म के बाद अब दोनों ने करन जौहर की एक फिल्म के लिए सेंसुअस सीन दिया। पर अब बेबो कहती है कि आगे से वह सैफ क साथ सेक्सी सीन नहीं देगी। इसलिए कि उसे लगता है कि ऎसे सीन काफी हो गए है। और इन दोनों के बीच से संबंघ उनका प्राइवेट अफेयर है। वैसे बेबो, सैफ के साथ सेक्सी सीन नहीं देगी, यह सुनकार कुछ अजीब सा नहीं लगा।

Wednesday, July 22, 2009

सैफ से सिक्ख नाराज हुये

Saif Ali Khan

बॉलीवुड में हमेशा सिक्ख प्रेम देखने को मिलता रहा है। लेकिन सिक्ख ने हमेशा आपत्ति जताई। चाहे सनी देओल की फिल्म "जो बोले सो निहाल" हो या अक्षय की फिल्म "सिंह इज किंग" या फिर सैफ अली खान कि फिल्म "लव आजकल" हो। फिल्म में सिक्ख तो बवाल पक्का है। खबर है कि इस बार पंजाब कल्चरल एंड हेरिटेज बोर्ड ने फिल्म "लव आजकल" में सैफ के सिख लुक पर आपत्ति दर्ज कराई है।

बोर्ड का कहना है कि सैफ की दाढी काफी ट्रिम है और यह सिखों का लुक नहीं है। कल्चरल ऎड हेरिटेज बोर्ड ने सेंसर बोर्ड से भी फिलहाल फिल्म को रिलीज न करने के लिए कहा है। सैफ ने कहा कि अभी किसी ने फिल्म नहीं देखी है। हम दो-तीन दिन में बोर्ड के सदस्यों को फिल्म दिखाने वाले है। फिल्म देखने के बाद उनकी सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। यह किसी भी तरह से किसी की भावानाओं के खिलाफ नहीं है। हम जानते है कि भारत में सभी घर्मा का और सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए ही रहना चाहिए। फिल्म देखने के बाद उनकी शिकायत दूर हो जाएगी। री- शूटिंग का कोई सवाल नहीं उठेगा।

वहीं बोर्ड के प्रेजिडेंट करन सिंह सपरा ने कहा कि अगर सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज की तो फिर सिक्खों के गुस्से के लिए सेंसर बोर्ड ही जिम्मेदार होगा। सैफ, बेबो और इम्तियाज अली मामलें को सुलझाने के लिए बोर्ड के सदस्यों से भी मिले। सैफ अली खान इस विवाद के बावजूद काफी विश्वास में दिखें।

Tuesday, July 21, 2009

सैफ और बच्चो के बीच नहीं आना चाहती करीना

Saif-Kareena

हर पति-पत्नी के बीच आपसी समझदारी जरूरी है। इसी पर उन्हें पूरी जिंदगी बितानी पडती है। कुछ ऎसे ही समझदार बॉलीवुड के छोटे नवाब अभिनेता सैफ अली खान और उनकी प्रेमिका बेबो यानी करीना कपूर हो गए है।

खबर है कि करीना अपने प्रेमी सैफ और उनके बच्चो के बीच नहीं आना चाहती है। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चो सारा और इब्राहिम है। सैफ को उनके साथ समय बिताना पडता है। इसलिए सैफ ने तय किया है सप्ताह में दो दिन बच्चों के साथ रहेंगे। बच्चों के प्रति प्यार को देखकर करीना ने अपने आपकों अलग कर लिया है।

इन दो दिनों में करीना या तो फिल्में देखने लगती है या फिर अपनी फिल्मों के स्क्रिप्ट पढने लगती है लेकिन सैफ और उनके बच्चों के बीच नही आती है। बच्चों के प्रति प्यार को देखते हुए सैफ ने करीना को पूरी पांच दिन दे दिए है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो बच्चों के लिए और पांच दिन करीना के साथ बिताया करेंगे।

Friday, July 3, 2009

दुल्हन के रूप में करीना

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर गीताजंलि डायमंड के नए ब्रॉन्ड के विज्ञापन शूट में दुल्हन के रूप में नजर आएंगी। भारतीय परंपरावादी पोशाक में सजी करीना गीताजंलि डायमंड के नए ब्रॉन्ड की ब्रैन्ड एम्बैस्डर बन गई है। करीना के चेहरे पर खुशी देखकर ऎसा लग रहा था कि यह खुशी ब्रांड एंबेस्डर की नही बल्कि दुल्हन बनने की थी। करीना कपूर आज एक ऎसा नाम बन गया है, जो किसी भी ब्रैन्ड की पब्लिसिटी के लिए काफी है।

वैसे गीतांजली से पहले करीना कई प्रोडक्ट्स को एंडोर्स कर चुकी है।जैसे ग्लोबस, गारनीयर, पेप्सी, बोरोप्लस, एयरटेल और लक्स। गौरतलब है, कि करीना के अलावा कैटरीना, ऎश्वर्या, समीरा, बिपाशा, नेहा घूपिया और लारा दत्ता, जैसी अभिनेत्रियां भी गीतांजली की ब्रैन्ड एम्बैसडर रह चुकी है। लेकिन करीना गीतांजली के उस ब्रैन्ड को एंडोर्स कर रही है, जो खास दुल्हनों के लिए लाया जाएगा।

Thursday, July 2, 2009

अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्साहित है सैफ-करीना

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित है। दोनों के लिए ही जुलाई का महीना महत्वपूर्ण है। करीना की "कमबख्त इश्क" 3 जुलाई को और सैफ की होम प्रोडक्शन की फिल्म "लव आज कल" 31 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही है। करीना को इस बात का विश्वास है कि अक्षय और उनकी जोडी वाली फिल्म "कमबख्त इश्क" सफल होगी। हालांकि इस जोडी वाली फिल्म "टशन" बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। लेकिन "कमबख्त इश्क" को लेकर करीना का मानना है कि यह हर उम्र और वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाली फिल्म है।

करीना अपनी फिल्म को लेकर जितनी उत्साहित है, उतना ही सैफ अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म "लव आज कल" को लेकर है। इस फिल्म में सैफ बतौर अभिनेता भी काम कर रहे है, सैफ के साथ इस फिल्म में दीपिका पादूकोण नजर आएंगी।