Showing posts with label priyanka chopra on twitter. Show all posts
Showing posts with label priyanka chopra on twitter. Show all posts

Monday, June 29, 2009

प्रियंका ने टि्वटर के जरिये ब्लागिंग की दुनिया में कदम रखा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने टि्वटर नाम की सोशल नेटवर्किग वेबसाइट के माघ्यम से ब्लार्गिग की दुनिया में कदम रखा है। बॉलीवुड अभिनेता अभिताभ बच्चन, शाहरूख खान, आमिर खान और मनोज वाजपेयी सहित कई फिल्मी कलाकार पहले ही सोशल नेटवर्किग वेबसाइटों से जुडे हुए है। प्रियंका के करीबी दोस्त ने बताया कि प्रियंका ने हाल ही में टि्वटर पर अपना प्रोफाइल बनाया है, और वह दिन में कम से कम एक बार उस पर अपने विचार जरूर रखती है। टि्वटर पर प्रियंका के साथ संपर्क करने के लिए उसकी वेबसाइट "twitter.com" पर जाकर प्रियंका चोपडा लिखना होगा। प्रियंका ने अपने ब्लॉग पर जो सबसे ताजातरीन पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन का जिक्र किया है। प्रियंका लिखती है कि मुझे तो यकीन ही नही हो रहा है कि माइकल जैक्सन हमारे बीच नही रहे। उनके कारण ही मैंने संगीत सुनना शुरू किया था।