Monday, February 1, 2010

शाहरूख के बंगले के बाहर बवाल

Shahrukh khan

आईपीएल में पाक क्रिकेटरों को शामिल करने का पक्ष लेने के शाहरूख खान के बयान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन तेज करने पर उनके यहां स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं के उपनगर बांद्रा स्थित शाहरूख के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी मिलने के बाद वहां उपयुक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शन होने की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटनाको टालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। उन्होंने कहा, कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने कहा, शाहरूख को राजनीति में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए। यही कारण है कि हम शाहरूख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार शाहरूख ने अपने घर पर सुरक्षा की मांग नहीं की है लेकिन शिवसैनिकों के वहां विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सुरक्षा की गई है।

फिल्म वीर के विरोध में प्रदर्शन

वीर फिल्म के विरोध में रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सेवाश्रम तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। फिल्म को सिनेमाघरों से हटाने के लिए प्रशासन व सिनेमा मालिकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
करणी सेना के सम्भागीय महामंत्री भूपेन्द्रसिंह भीमडिया व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह झाला ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन को नही रोका गया, तो संभागभर में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, बीकानेर में शिवसेना कमाण्डो के पदाधिकारियों ने सिने मैजिक व सूरज टॉकीज में शो रूकवा दिए तथा बैनर फाड दिए।

टीवी पर ही शादी करूंगा : राहुल महाजन

Rahul Mahajan

राहुल महाजन को जीवनसाथी की तलाश है। एक मनोरंजन चैनल पर रियलिटी शो के दौरान वह जीवनसाथी की तलाश करेंगे। रियलिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे में राहुल जीवनसाथी की तलाश करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार से शुरू होगा।
राहुल ने कहा शो के दौरान जो मेरी जीवनसाथी बनेगी वही असल जिंदगी में भी मेरी पत्नी होगी। मै उसी लडकी से शादी करूंगा। रियलिटी शो में 15 प्रतिभागी हिस्सा ले रही है, जिसमें से एक को राहुल जीवनसाथी चुनेंगे। राहुल ने कहा कि वह महिला में तीन गुण देखते है, जिसमें ईमानदारी, सच्चाई और हास्यबोध शामिल है।