Showing posts with label ipl-3. Show all posts
Showing posts with label ipl-3. Show all posts

Wednesday, September 8, 2010

किंग खान आईपीएल के फार्मेट से नाखुश

Shahrukh Khan

आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स के बेताज बादशाह शाहरूख खान ने कहा है कि आईपीएल के कुछ नए नियम भ्रामक है। किंग खान ने टि्वटर पर ट्वीट किया, आईपीएल के नए नियम थोडा भ्रमित करने वाला है।
लीग में दो नई टीमे शामिल हुई हैं जो अच्छी बात है। सभी खिलाडियों की नीलामी होनी चाहिए ताकि हर किसी के साथ न्याय हो सके। यह साधारण और बिना किसी लाग लपेट वाली अवधारणा है। आईपीएल के नए फार्मेट में चार विदेशी खिलाडियों को अपने साथ बरकरार रखने का प्रावधान फ्रैंचाइजी टीमों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tuesday, April 20, 2010

खिताब न जीतने का मलाल: शाहरूख

Shahrukh Khan

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और अभिनेता शाहरूख खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीनों संस्करणों में अपनी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद टीम के कप्तान सौरव गांगुली और अन्य खिलाडियों की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम का तीनों संस्करणों में कोई खिताबी जीत न दर्ज करने का उन्हें मलाल है। नाइट राइडर्स पहले दोनों संस्करणों में फिसड्डी साबित रही थी।
तीसरे संस्करण में उसका प्रदर्शन पहले के मुकाबले थो़डा बेहतर रहा लेकिन इस बार भी वह सेमीफाइनल में जाने से चूक गई। तीसरे संस्करण में उसे छठे स्थान से संतोष करना प़डा है। शाहरूख ने सोशल नेटवर्किग वेबसाइट टि्वटर पर कहा, ""इस बात का मलाल है कि हम तीन वर्षो में नाइट राइडर्स को खिताबी जीत नहीं दिला सके। टीम के खिलाç़डयों को शुभकामना देना चाहता हूं कि वे आगे जहां से भी खेलें, अच्छा खेलें। ये शानदार खिल़ाडी हैं।""
उन्होंने कहा, ""दादा (गांगुली) शानदार लय में रहे। कुछ खिलाडियों को खेलना का मौका नहीं मिला लेकिन उम्मीद है कि उनमें पहले से ज्यादा संयम और लचीलापन आया होगा। कभी-कभार कुछ चीजें अच्छी नहीं हो पाई, फिर भी सब कुछ ठीक रहा।""

Thursday, February 25, 2010

आईपीएल में बहुत व्यस्त हैं प्रीति

Preity Zinta

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आईपीएल को लेकर काफी व्यस्त हैं। इसी व्यस्तता के कारण प्रीति अभी कोई और काम हाथ में लेना नहीं चाहतीं।
दरअसल प्रीति पिछले दो वर्षो से किसी फिल्म में नहीं दिखी हैं और वे आईपीएल को लेकर बेहद व्यस्त हैं। प्रीति ने टि्वटर पर इसका जिक्र करते हुए लिखा है कि वे एक बार में सिर्फ एक ही काम करना चाहती हैं। वहीं इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि प्रीति को किसी भी फिल्म में रोल नहीं मिल रहा है, क्योंकि 2008 में आई उनकी फिल्म हीरोज बेहद फ्लॉप रही थी।

Thursday, February 4, 2010

शाहरूख के समर्थन में आए कई सेलिब्रिटी

Shahrukh Khan

शिवसेना के निशाने पर आये शाहरूख खान आज मुम्बई लौट सकते है। अपनी नई फिल्म माय नेम इज खान के प्रमोशन के लिए गए शाहरूख ने लंदन में इस मुद्दे पर अपना दु:ख जताया था। शिवसेना द्वारा शाहरूख खान पर की गई टिप्पणियों के बाद बालीवुड के सितारे सामने आए है। प्रीति जिंटा, महेश भट्ट, और बालीवुड के कई सितरे शाहरूख के समर्थन में आगे आ गए है। किंग खान ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों को नही लेने पर खेद जताया था।
शाहरूख कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक है। शाहरूख के खेद जताने पर शिवसेना ने शाहरूख पर कई इल्जाम लगाए थे। एक चैनल को भट्ट ने कहा कि ठाकरे जिस तरह से किंग खान के साथ बर्ताव से पेश आ रहा उससे पूरे बॉलीवुड के सितारों में सन्नाटा से पसर गया है। महेश भट्ट ने यह भी कहा कि शाहरूख को जिस प्रकार निशाना बनाया जा रहा है उस पर अभी तक सरकार ने कोई कदम नही उठाया है।
प्रीतीश नंदी ने भी टि्वटर पर बोली कि किंग खान और उनकी फिल्म को लेकर शिवसेना द्वारा चलाया जा रहा इस अभियान से अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने ठाकरे के डर की वजह से सामने तो नहीं आ सकी मगर उन्होंने टि्वटर पर शाहरूख का समर्थन किया है। वहीं संगीतकार विशाल भारद्वाज भी टि्वटर पर शाहरूख खान पर हो रहे गलत बयानबाजी से काफी व्यथित है। भारद्वाज ने भी कहा कि शाहरूख खान ने किसी भी तरह से गलत नही बोला। अनुपम ने टि्वटर पर कहा कि गृह मंत्री देश के साहसी गृह मंत्री है उन्होंने पाकिस्तान के खिलाडियों को आईपीएल में शामिल नही किये जाने को लेकर अप्रसन्नता जाहिर की थी।

Wednesday, February 3, 2010

दम है तो पाकिस्तान जाकर फिल्म बनाएं शाहरूख: अभिजीत

Abhijeet Bhattacharya

आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों के शामिल किए जाने के पक्ष में अभिनेता शाहरूख खान के बयान पर भडकी शिवसेना का साथ गायक अभिजीत भी दे रहे हैं। अभिजीत का कहना है कि पाकिस्तान से यारी-दोस्ती एकतरफा है और अगर पाकिस्तान की हकीकत जाननी है तो शाहरूख को पाकिस्तान जाकर फिल्में बनानी चाहिए।
गायक अभिजीत ने अपनी यह बात शिवसेना के मुखपत्र के जरिए रखी है। फिल्मी पर्दे पर शाहरूख के कई मशहूर गानों में अपनी आवाज देने वाले गायक अभिजीत ने बॉलीवुड के बादशाह को चुनौती दी है कि अगर दम है तो वह पाकिस्तान में फिल्म बनाकर दिखाएं। अभिजीत ने लिखा है कि हर देश में काम करने के लिए वर्क परमिट की जरूरत होती है। लेकिन पाकिस्तानी सिंगर बिना वर्क परमिट भारत में आते है और गाना शुरू कर देते हैं।

शिवसैनिकों के डर से थियेटरों ने हटाए माई नेम इज खान के पोस्टर

आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों के शामिल किए जाने के पक्ष में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बयान पर भडकी शिवसेना के डर से मुंबई के सिनेमा थियेटरों के मालिकों ने शाहरूख की फिल्म माई नेम इज खान के पोस्टर हटा दिए है। शाहरूख ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने रूख पर कायम है और माफी नहीं मांगेंगे। थियेटरों के मालिक कैमरे पर तो कुछ नहीं बोल रहे है, लेकिन उन्हें शिवसैनिकों के तोडफोड का डर है।
कुछ तो इस फिल्म के 12 फरवरी के रिलीज पर भी संदेह जता रहे हैं। उधर, शिवसेना सुप्रीमो अमिताभ बच्चान की फिल्म रण देखेंगे। इस खास शो के लिए खुद बिग बी मातोश्री जाएंगे। मातोश्री ठाकरे परिवार का घर है, जहां यह फिल्म दिखाई जाएगी।

Monday, February 1, 2010

शाहरूख के बंगले के बाहर बवाल

Shahrukh khan

आईपीएल में पाक क्रिकेटरों को शामिल करने का पक्ष लेने के शाहरूख खान के बयान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन तेज करने पर उनके यहां स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं के उपनगर बांद्रा स्थित शाहरूख के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी मिलने के बाद वहां उपयुक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शन होने की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटनाको टालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। उन्होंने कहा, कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने कहा, शाहरूख को राजनीति में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए। यही कारण है कि हम शाहरूख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार शाहरूख ने अपने घर पर सुरक्षा की मांग नहीं की है लेकिन शिवसैनिकों के वहां विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सुरक्षा की गई है।