बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय और प्रियंका अल्वा शुक्रवार को एक-
दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।शादी का मुहूर्त मध्यरात्रि का था और फेरे रात करीब 11
बजे शुरू हुए। सुबह हल्दी एवं चूडे की रस्म हुई और शेष सभी रस्में भी दक्षिण कन्नड विधि से हुई। वहीं रात की सभी रस्में और शादी का मुहूर्त पंजाबी परंपरा के मुताबिक तय किया गया।>
प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा और समाज सुधारक नंदिनी अल्वा की बेटी है। सूत्रों ने बताया कि शादी में दोनों परिवारों के नजदीकी मित्र और रिश्तेदार ही मौजूद थे। विवेक ने 31
अक्टूबर को मुंबई के एक होटल में रिसेप्शन का भी आयोजन किया है।
No comments:
Post a Comment