Showing posts with label Agnipath Remake. Show all posts
Showing posts with label Agnipath Remake. Show all posts

Thursday, August 27, 2009

अगि्नपथ रीमेक: कौन बनेगा विजय दीनानाथ चौहान

Hrithik - Amitabh

निर्देशक करण जौहर फिल्म "अगि्नपथ" का रीमेक बनाने जा रहे है। लेकिन उनको अपनी रीमेक "अगि्नपथ" के लिए अमिताभ बच्चन जैसा कलाकार नजर नही आ रहा है, जो फिल्म में विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभा सके। कभी अभिषेक बच्चन का नाम लिया जाता है तो कभी रितिक रोशन का। इस बारे में करण ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अभी तक किसी के भी नाम पर विचार नही किया है। करण ने कहा कि यह फिल्म वर्ष 1990 में प्रदर्शित हिट फिल्म "अगि्नपथ" की रीमेक होगी। कहानी में कोई बदलाव नही होगा, लेकिन प्रस्तुतिकरण में नयापन होगा। फिल्म का निर्माण घर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले होगा। उन्होंने कहा कि आगामी फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा कर सकते है।

मल्होत्रा ने जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म "माई नेम इज खान" में सह निर्देशक का काम किया है। गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि इस किरदार को अभिषेक बच्चान या रितिक रोशन निभांएगे।

Tuesday, July 7, 2009

"अगि्नपथ" में मिथुन दा का किरदार निभाएंगे रितेश

निर्माता करण जौहर की आगामी फिल्म "अगि्नपथ" आजकल चर्चा में है। अमिताभ बच्चान की मशहूर फिल्म "अगि्नपथ" में मिथुन चक्रवर्ती ने क्लासिक नारियलवाला का किरदार निभाया था, और कृष्णा अयर एमए का किरदार निभाने वाले मिथुन दा को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। सूत्रों के अनुसार करण की फिल्म "अगि्नपथ" में मिथुन दा का किरदार रितेश देशमुख निभाने वाले है। करण मिथुन दा के किरदार के लिए रितेश के पास गए और रितेश ने इस किरदार को निभाने के लिए हां कर दी। फिल्म "ब्लफमास्टर" में रितेश के सह अभिनेता अभिषेक बच्चन इस फिल्म में अपने पापा(अमिताभ)विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभा रहे है।