दो बच्चों को गोद लेने के बाद अब पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री सुष्मिता सेन खुद के बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। चौंतीस वर्षीय सुष्मिता ने यहां गुरूवार को "2010 विश्व सुंदरी" प्रतियोगिता की तैयारी कार्यशाला से इतर पत्रकारों से कहा, ""अब मैं खुद के बच्चे को जन्म देना चाहती हूं।""
सुष्मिता की निर्माण कंपनी "तंत्रा एंटरटेनमेंट" को "मिस यूनीवर्स ऑर्गेनाइजेशन" से इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को चुनने का अवसर मिला है। हैदराबाद में जन्मी सुष्मिता ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए विवाह के सवालों को टालते हुए कहा, ""मैंने विवाह के विषय में कुछ नहीं कहा है। हर ल़डकी को अपने राजकुमार की तलाश होती है। मैंने काफी पहले इस दिशा में सोचना बंद कर दिया था लेकिन मैं अब भी ऎसा चाहती हूं।"" सुष्मिता ने 2000 में रीनी को और इस जनवरी में अलिशा को गोद लिया था।
Friday, May 21, 2010
बच्चो को जन्म देना चाहती हैं सुष्मिता
Wednesday, April 7, 2010
अच्छे दोस्त बन गए विवेक-सुष
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय जब अभिनेत्री ऎश्वर्या राय से डेटिंग कर रहे थे तब से ही सुष्मिता सेन और विवेक के बीच बातचीत बंद हो गई थी। दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज करने लगे थे लेकिन हाल ही दोनों फिर साथ दिखे।
दोनों कैंसर अवेअरनेस शो के दौरान साथ मिले। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। दोनों के बीच जो विवाद था वो अब अतीत हो चुका है। अब वे अच्छे दोस्त बन गए हैं। विवेक के प्रवक्ता का कहना है, हां विवेक और सुष्मिता दोस्त हैं। विवेक जहां सुष्मिता के प्रोजेक्ट आई एम शी (मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए मॉडल को बेहतर बनाने के लिए) में मदद कर रहे है वहीं सुष्मिता विवेक के प्रोजेक्ट देवी (वृंदावन की अनाथ लडकियों की मदद के लिए) में मदद कर रही हैं।
Friday, March 26, 2010
मैं पूरी तरह अकेली हूं: सुष्मिता
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि वह पूरी तरह अकेली है। 34 वर्षीय सुष्मिता ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि दूल्हा मिल गया के निर्देशक मुदस्सर अजीज से अलग होने के बाद वह अपने पूर्व पे्रमी मानव मेनन के साथ फिर से जुड गई है।
सुष्मिता ने कहा कि मैं अकेली हूं और अकेलेपन का मजा ले रही हूं। मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं जो अपने संबंधों को छिपाता है। जब मैं किसी के प्यार में मशगूल थीं तो उसे हर कोई जानता था, लेकिन जब सुष्मिता से पूछा गया कि क्या वह मेलजोल बढाने को तैयार है तो उन्होंने कहा कि मैं ऎसा नहीं कर रही हूं।
Thursday, January 21, 2010
सुष्मिता का दूल्हा फेल
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की किस्मत तो देखिये, 35 वर्ष की आयु होने के बावजूद भी वह अभी तक रियल लाइफ में अपने लिये दूल्हा चुनने में असफल है। वहीं उन्होने रील लाइफ में दूल्हा चुनकर अपने आलोचको का मुंह बंद करने की कोशिश की, लेकिन सुष की सारी अभिलाषाओं पर पानी फिरते देर न लगी।
हालिया प्रदर्शित फिल्म दूल्हा मिल गया सुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म थी। सुष को इस फिल्म से बडी उम्मीदें थी। फिल्म बाक्स ऑफिस पर लुढक गई और सुष का दूल्हा दर्शकों का मन नहीं मोह पाया। इस प्रकार सुष का दूल्हा फेल हो गया।
Thursday, December 31, 2009
फस्र्ट लुक: दुल्हा मिल गया
विवेक वासवानी द्वारा निर्मित फिल्म दूल्हा मिल गया के निर्माण में लंबा समय लगा। शाहरूख खान ने फिल्म में संक्षिप्त भूमिका निभाई है और उनकी तारीखों की समस्या के कारण फिल्म की शूटिंग लगातार टलती रही।
मलेशिया और त्रिनिदाद एंड टोबेगो में फिल्माई गई दूल्हा मिल गया में सुष्मिता सेन और फरदीन खान ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई है। विवेक वासवानी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जिनके साथ सुष्मिता की नजदीकियों की इन दिनों चर्चा है। सुष्मिता सेन इस समय नायिकाओं की दौड में काफी पिछड गई हैं। 8 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म की सफलता सुष्मिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
Monday, October 5, 2009
निराश करती है "डू नॉट डिस्टर्ब"
निर्देशक: डेविड धवन
गीत: समीर
संगीत: नदीम सैफी- श्रवण कुमार
कलाकार: गोविंदा, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, रितेश देशमुख, सोहेल खान, रणवीर शौरी, राजपाल यादव
डेविड धवन ओर गोविंदा ने एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में दी है लेकिन "डू नॉट डिस्टर्ब" फिल्म में हास्य का पुराना जादू कमजोर नजर आता है। फिल्म की कहानी पुरानी लीक पर है और पति पत्नि और वो की तर्ज पर घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में रची गई है। दरअसल जब निर्देशक अपने अतीत की सफलता को भूल नहीं पाता तो वह नए में भी पुराना मसाला बुनने का मोह छो़ड नही पाता है, और डेविड ने अपनी इस फिल्म में यहीं किया है।
लेकिन डेविड की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों को इस बेदम कहानी से निराशा होगी। फिल्म में गोविंदा एक गैर ईमानदार पति की भूमिका में है जिसकी करो़डपति पत्नी सुष्मिता सेन अपने व्यवसाय में व्यस्त रहती है। गोविंदा एक मॉडल और आइटम गर्ल लारा दत्ता के प्यार में प़ड जाता है। जब सुष्मिता को अपने पति पर शक होता है तो वह उसके पीछे एक जासूस (रणबीर शौरी) लगा देती है। गोविंदा अपने आप को बचाने के लिए रितेश देशमुख को लारा का ब्वायफ्रेंड बताता है। इस बीच लारा का पूर्व गुस्सैल प्रेमी सोहेल खान आ जाता है। अब कहानी इन सबके बीच घूमते हुए हास्य परिस्थितियां पैदा करती है। फिल्म की कहानी में कोई भी नयापन नही हैं और फिल्म के चुटकले भी सुने सुनाएं लगते है। "डू नॉट डिस्टर्ब" में पुराने डेविड धवन वाली कोई बात नजर नहीं आती हैं। इस बार डेविड धवन एक अच्छी कॉमेडी देने में असफल रहे है। यदि आप गोविंदा के फैन है तो इस वीक एंड पर अपनी रिस्क पर फिल्म देखने का लुत्फ उठा सकते है।
Monday, August 31, 2009
सुष्मिता-बिपाशा के बीच तनाव
निर्माता अनिल कपूर की फिल्म "नो प्रॉब्लम" में दो बंगाली बालाओं में ऎसी प्रॉब्लम हो गई है कि अनिल कपूर को सुलह-सफाई करनी पड रही है। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, कंगना राणावत के अलावा खुद अनिल कपूर भी अहम भूमिका में दिखेंगे। अनीस बज्मी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है।
अब अनिल को अनीस पर तो भरोसा है, लेकिन फिल्म की हीरोइनों सुष्मिता और बिपाशा के बीच बढ रहे तनाव ने उनकी नींद उडा दी है। दरअसल फिल्म में पहले तो सुष्मिता की भूमिका काफी स्ट्रॉन्ग थी, लेकिन उसे छोटा करके अब ज्यादा तवज्जों बिपाशा को दी जा रही है। सूत्रो के अनुसार सुष्मिता ने अनिल के मान-मनौवल के बाद साउथ अफ्रीका में शूटिंग छोड भारत लौटने का इरादा तो बदल दिया, लेकिन राख के अंदर दबी चिंगारी कभी भी शोले के रूप में उठ सकती है।