Showing posts with label arshad warsi Bollywood actor. Show all posts
Showing posts with label arshad warsi Bollywood actor. Show all posts

Friday, September 24, 2010

मनोज कुमार का सम्मान

Manoj Kumar

तीन दशक से भी लंबे समय तक भारतीय सिनेमा से जु़डे रहे अपने समय के प्रख्यात अभिनेता मनोज कुमार को 12वें मुम्बई फिल्म महोत्सव में "लाइफटाइम एचीवमेंट" पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

"मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज" (एमएएमआई) द्वारा 21 से 28 अक्टूबर तक आयोजित इस महोत्सव में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। तिहत्तर वर्षीय कुमार ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है, ""मैं यह पुरस्कार मिलने से बहुत खुश हूं। यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि ऑस्कर।"" कुमार को उनकी "उपकार", "पूरब और पश्चिम" और "क्रांति" जैसी देशभक्तिपूर्ण फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें अभिनय और निर्देशन प्रतिभा के लिए पद्मश्री और दादा साहब फाल्के सहित कई अन्य सम्मान भी मिल चुके हैं। कुमार ने "रोटी कप़डा और मकान", "सन्यासी", "दस नंबरी" जैसी कई अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया है। उनकी अंतिम फिल्म "मैदान-ए-जंग" थी जो 1995 में प्रदर्शित हुई थी।


Tuesday, July 7, 2009

अनिल कपूर पर "शार्टकट" का शीर्षक चुराने का आरोप

अनिल कपूर की फिल्म "शार्टकट" प्रदर्शित होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। एक फिल्म निर्माता ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर आरोप लगाया है कि इस फिल्म के निर्माता अनिल कपूर की कंपनी "कपूर फिल्म्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड" ने उनकी प्रस्तावित फिल्म का शीर्षक चुरा लिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने बी.एस.भूल्लर नामक एक निर्माता की अपील पर अनिल कपूर की फिल्म कंपनी को नोटिस जारी कर बुघवार तक जवाब मांगा है। बीएस गुल्लड ने अनिल कपूर की कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2005 में ही फिल्म्स असोसिएशन में इस नाम को रजिस्टर करा लिया था।
भुल्लर ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्होंने इस नाम से अपनी फिल्म बनाने के लिए अनिल कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट दी थी और उन्हें इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया था।
भुल्लर के अनुसार कपूर ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था और इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था, बाद में मुझे पता चला कि कपूर कंपनी इसी नाम से एक फिल्म बना रही है। फिल्म "शार्टकट" 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार अक्षय खन्ना, अरशद वारसी और अमृता राव है।

Friday, July 3, 2009

2010 में "मुन्नाभाई चले अमेरिका": अरशद वारसी

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि 2010 में मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म "मुन्नाभाई चले अमेरिका" बननी आरंभ हो जाएगी। अरशद वारसी ने कहा कि फिल्म "मुन्नाभाई चले अमेरिका" अगले वर्ष फ्लोर पर जाएगी और हम लोग उसी समय शूटिंग आरंभ करेंगे। अरशद वारसी ने "मुन्नाभाई-एमबीबीएस", और "लगे रहो मुन्नाभाई", जैसी सफल हास्य फिल्मों में सर्किट नाम का किरदार निभाया जिसे खासा पसंद किया गया था और संजय दत्त ने मुन्नाभाई के रूप में यादगार भूमिका निभाई है। इन फिल्मों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।