Showing posts with label arshad warsi. Show all posts
Showing posts with label arshad warsi. Show all posts

Saturday, September 5, 2009

बिग बॉस के घर में बिग बी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कलर्स के मशहूर रियल्टी शो "बिग बॉस" के तीसरे संस्करण से एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे है। अरशद वारसी और शिल्पा शेट्टी के बाद अब वीकली रिपोर्टर के तौर पर अमिताभ दिखाई देंगे। दरअसल काफी दिनों से कलर्स को एक ऎसी शख्सियत की तलाश थी जो "बिग बॉस" के तीसरे सीजन को एक बार फिर बुलंदियों तक पहुंचा दे। आखिरकार ये तलाश पूरी हुई और बिग बी.. "बिग बॉस" की एंकरिंग करने को राजी हो गए। बिग बी की वापसी से जहां चैनल को एक बार फिर दर्शकों का दुगुना प्यार मिलने की उम्मीद है, वहीं अमिताभ भी टीवी पर अपनी तीसरी पारी शुरू कर रहे है। खुद अमिताभ अपने इस नए रोल को लेकर काफी उत्साहित है। वो कहते हैं कि एंकर या होस्ट का रोल नही है, बल्कि उससे बिल्कुल अलग है, जिसके लिए हमारे पास कोई सही टाइटिल नही है।

अमिताभ ने कहा कि यह मेरे लिए नया अनुभव है। जब बिग बी से पूछा गया कि क्या वे खुद इस तरह के किसी शो में प्रतिभागी बनने को तैयार हौंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर 15-20 साल पहले उन्हें ऑफर किया जाता तो शायद वे तैयार हो जाते, लेकिन आज के लिए तो ये संभव नही होगा। उन्होंने बताया कि अभिषेक और ऎश्वर्या भी उनके इस रोल को लेकर काफी उत्साहित है। अगर मैं खुश हूं, तो वो भी खुश है। सूत्रों के अनुसार "बिग बॉस-3" अक्टूबर में प्रसारित होगा।

Monday, August 31, 2009

"इश्किया" में सभी को पसंद आया अरशद का लुक

Arshad Warsi

विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म "इश्किया" के प्रोमो में बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का लुक सबको पसंद आया है। अरशद को जानने वाले कई लोगों ने अरशद को फोन कर उनके लुक और परफॉर्मेंस के लिए बघाई दी है। अरशद का नया लुक सभी को पसंद आ रहा है।

हालांकि प्रोमो में अरशद के कुछ दृश्य दिखाए गए है, इसके बावजूद उनके अभिनय की सभी तारीफ कर रहे है। जिस हिसाब से विशाल भारद्वाज की "कमीने" प्रदर्शित होेने के बाद शाहिद के प्रशंसकों की संख्या बढी है, वैसे ही अरशद के प्रशंसको की संख्या मे भी "इश्किया" प्रदर्शित होने के बाद इजाफा हो सकता है।

Sunday, July 12, 2009

"शार्टकट" मनोरंजन बनाम बोरियत

Shortcut निर्माता: अनिल कपूर
निर्देशक: नीरज वोरा
संगीत: शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार: अक्षय खन्ना, अमृता राव,अरशद वारसी, चंकी पांडे

समीक्षा: "गांघी माय फादर" के बाद अनिल कपूर फिल्म "शार्टकट" भी अपेक्षाओं पर खरी नही उतरती और एक औसत फिल्म बनकर रह जाती है। फिल्म देखते समय मनोरंजन बनाम बोरियत का ग्राफ लगातार ऊपर-नीचे होता रहता है। "शार्टकट" फिल्म में शेखर(अक्षय खन्ना) सहायक निर्देशक है और बतौर निर्देशक अपनी फिल्म शुरू करना चाहता है। वह स्क्रिप्ट लिखता है, जिस पर एक निर्माता फिल्म बनाने के लिए तैयार हो जाता है। राजू(अरशद वारसी) बहुत खराब अभिनेता है, लेकिन सुपरस्टार बनने का ख्वाब संजोए है। राजू को एक निर्माता कहता है कि यदि वह अच्छी स्क्रिप्ट लाए तो उसे वह हीरो बना देगा। राजू अपने दोस्त शेखर की स्क्रिप्ट चुरा लेता है। फिल्म बनती है, हिट होती है, और राजू सुपरस्टार बन जाता है। राजू के इस कदम से शेखर को बहुत ठेस पहुंचती है। मानसी (अमृता राव) सुपरस्टार है, और शेखर को चाहती है। दोनों शादी कर लेते है। शादी के बाद शेखर को सभी मानसी के पति के रूप में जानते है, और उसे यह बात बुरी लगती है। खफा होकर शेखर अपनी पत्नी से झगड लेता है, और दोनों अलग हो जाते है। नाकामियों से परेशान शेखर को एक निर्माता मिलता है, और अपनी फिल्म निर्देशित करने को कहता है। उसकी शर्त है कि हीरो राजू रहेगा। फिल्म शुरू हो उसके पहले निर्माता की मौत हो जाती है। शेखर अपने पडोसियों की मदद से फिल्म शुरू करता है, लेकिन उसका और राजू का ईगो आडे आता है। किस तरह से शेखर फिल्म पूरी करता है, और मानसी को फिर पाता है, ये फिल्म का सार है। फिल्म में हास्य काफी उबाऊ नजर आ रहा है। अगर फिल्म में हंसी आती है तो वो तब जब अक्षय और अरशद एक साथ होते है। फिल्म की शुरूआत अच्छी है और उम्मीद जगाती है कि एक उम्दा फिल्म देखने को मिलेगी। राजू के स्क्रिप्ट चुराने तक फिल्म में पकड है।
इसके बाद शेखर और मानसी की प्रेम कहानी और उनका झगडा फिल्म को बोझिल बना देता है, और अभिमान की याद दिलाता है। शेखर जब फिल्म बनाना शुरू करता है, तब फिल्म में फिर पकड आती है, लेकिन क्लायमैक्स में मामला फिर बिगड जाता है। अक्षय खन्ना ने अपना रोल पूरी गंभीरता से निभाया है। फिल्म में अमृता राव काफी सेक्सी लगी है। अमृता राव के हिस्से में थोडे-बहुत गाने और दृश्य आएं।
हर फिल्म में अरशद वारसी एक जैसा अभिनय कर रहे है, लेकिन फिर भी वे हंसाते है। चंकी पांडे ने अभिनय के नाम पर तरह-तरह के मुंह बनाए है। संजय दत्त और अनिल कपूर एक गाने में नजर आएं, लेकिन बात नही बनी। शंकर-अहसान-लॉय का संगीत उनके प्रतिष्ठा के अनुरूप नही है। केवल एक गीत "निकल भी जा" याद रहता है।

Friday, July 3, 2009

2010 में "मुन्नाभाई चले अमेरिका": अरशद वारसी

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि 2010 में मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म "मुन्नाभाई चले अमेरिका" बननी आरंभ हो जाएगी। अरशद वारसी ने कहा कि फिल्म "मुन्नाभाई चले अमेरिका" अगले वर्ष फ्लोर पर जाएगी और हम लोग उसी समय शूटिंग आरंभ करेंगे। अरशद वारसी ने "मुन्नाभाई-एमबीबीएस", और "लगे रहो मुन्नाभाई", जैसी सफल हास्य फिल्मों में सर्किट नाम का किरदार निभाया जिसे खासा पसंद किया गया था और संजय दत्त ने मुन्नाभाई के रूप में यादगार भूमिका निभाई है। इन फिल्मों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।