Showing posts with label anil kapoor as a producer. Show all posts
Showing posts with label anil kapoor as a producer. Show all posts

Sunday, July 12, 2009

"शार्टकट" मनोरंजन बनाम बोरियत

Shortcut निर्माता: अनिल कपूर
निर्देशक: नीरज वोरा
संगीत: शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार: अक्षय खन्ना, अमृता राव,अरशद वारसी, चंकी पांडे

समीक्षा: "गांघी माय फादर" के बाद अनिल कपूर फिल्म "शार्टकट" भी अपेक्षाओं पर खरी नही उतरती और एक औसत फिल्म बनकर रह जाती है। फिल्म देखते समय मनोरंजन बनाम बोरियत का ग्राफ लगातार ऊपर-नीचे होता रहता है। "शार्टकट" फिल्म में शेखर(अक्षय खन्ना) सहायक निर्देशक है और बतौर निर्देशक अपनी फिल्म शुरू करना चाहता है। वह स्क्रिप्ट लिखता है, जिस पर एक निर्माता फिल्म बनाने के लिए तैयार हो जाता है। राजू(अरशद वारसी) बहुत खराब अभिनेता है, लेकिन सुपरस्टार बनने का ख्वाब संजोए है। राजू को एक निर्माता कहता है कि यदि वह अच्छी स्क्रिप्ट लाए तो उसे वह हीरो बना देगा। राजू अपने दोस्त शेखर की स्क्रिप्ट चुरा लेता है। फिल्म बनती है, हिट होती है, और राजू सुपरस्टार बन जाता है। राजू के इस कदम से शेखर को बहुत ठेस पहुंचती है। मानसी (अमृता राव) सुपरस्टार है, और शेखर को चाहती है। दोनों शादी कर लेते है। शादी के बाद शेखर को सभी मानसी के पति के रूप में जानते है, और उसे यह बात बुरी लगती है। खफा होकर शेखर अपनी पत्नी से झगड लेता है, और दोनों अलग हो जाते है। नाकामियों से परेशान शेखर को एक निर्माता मिलता है, और अपनी फिल्म निर्देशित करने को कहता है। उसकी शर्त है कि हीरो राजू रहेगा। फिल्म शुरू हो उसके पहले निर्माता की मौत हो जाती है। शेखर अपने पडोसियों की मदद से फिल्म शुरू करता है, लेकिन उसका और राजू का ईगो आडे आता है। किस तरह से शेखर फिल्म पूरी करता है, और मानसी को फिर पाता है, ये फिल्म का सार है। फिल्म में हास्य काफी उबाऊ नजर आ रहा है। अगर फिल्म में हंसी आती है तो वो तब जब अक्षय और अरशद एक साथ होते है। फिल्म की शुरूआत अच्छी है और उम्मीद जगाती है कि एक उम्दा फिल्म देखने को मिलेगी। राजू के स्क्रिप्ट चुराने तक फिल्म में पकड है।
इसके बाद शेखर और मानसी की प्रेम कहानी और उनका झगडा फिल्म को बोझिल बना देता है, और अभिमान की याद दिलाता है। शेखर जब फिल्म बनाना शुरू करता है, तब फिल्म में फिर पकड आती है, लेकिन क्लायमैक्स में मामला फिर बिगड जाता है। अक्षय खन्ना ने अपना रोल पूरी गंभीरता से निभाया है। फिल्म में अमृता राव काफी सेक्सी लगी है। अमृता राव के हिस्से में थोडे-बहुत गाने और दृश्य आएं।
हर फिल्म में अरशद वारसी एक जैसा अभिनय कर रहे है, लेकिन फिर भी वे हंसाते है। चंकी पांडे ने अभिनय के नाम पर तरह-तरह के मुंह बनाए है। संजय दत्त और अनिल कपूर एक गाने में नजर आएं, लेकिन बात नही बनी। शंकर-अहसान-लॉय का संगीत उनके प्रतिष्ठा के अनुरूप नही है। केवल एक गीत "निकल भी जा" याद रहता है।

Friday, July 10, 2009

शॉर्टकट: द कॉन इज ऑन

Shortcut बैनर: स्टूडियों 18, अनिल कपूर फिल्मस कंपनी
निर्माता:
अनिल कपूर
निर्देश्क: नीरज वोरा
संगीत: शंकर-अहसान लॉय
कलाकार: अक्षय खन्ना, अमृता राव, अरशद वारसी, चंकी पांडे, सिमी ग्रेवाल, संजय दत्त(विशेष भूमिका)

अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाले अनिल कपूर की निर्माता के तौर पर पहली फिल्म "गांघी माय फादर" के बाद दूसरी फिल्म "शार्टकट: द कॉन इज ऑन" प्रदर्शन के लिए तैयार है। फिर "हेराफेरी" बनाने वाले नीरज वोरा ने इसे निर्देशित किया है। और कई सफल फिल्म लिख और बना चुके अनीस बज्मी ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। इस फिल्म की पृष्ठभूमि में बॉलीवुड है।

कहानी:- फिल्म की कहानी दो संघष् की राह पर खडे युवको राजू(अरशद वारसी) और शेखर (अक्षय खन्ना) की है। राजू बॉलीवुड में अभिनेता बनना चाहता है, और शेखर निर्देशक। राजू एक स्क्रिप्ट चुराता है, और सुपरस्टार बन जाता है। शेखर की स्क्रिप्ट को किसी ने चुरा लिया है, और वो अभी भी निर्देशक बनने के लिए संघर्ष कर रहा है। मानसी(अमृता अरोरा)एक अभिनेत्री है, और शेखर की ओर आकर्षित है। राजू के साथ उसकी व्यावसायिक दोस्ती है। आखिरकार शेखर का संघर्ष रंग लाता है, और उसे एक फिल्म निर्देशित करने का अवसर मिल जाता है। भाग्य दोनो को फिर साथ ला खडा कर देता है। जब शेखर की फिल्म सुपरस्टार राजू करता है। यहां से शुरू होती है, लडाई ईगो की और शुरू होता है मजेदार घटनाओं का सिलसिला।

Tuesday, July 7, 2009

अनिल कपूर पर "शार्टकट" का शीर्षक चुराने का आरोप

अनिल कपूर की फिल्म "शार्टकट" प्रदर्शित होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। एक फिल्म निर्माता ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर आरोप लगाया है कि इस फिल्म के निर्माता अनिल कपूर की कंपनी "कपूर फिल्म्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड" ने उनकी प्रस्तावित फिल्म का शीर्षक चुरा लिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने बी.एस.भूल्लर नामक एक निर्माता की अपील पर अनिल कपूर की फिल्म कंपनी को नोटिस जारी कर बुघवार तक जवाब मांगा है। बीएस गुल्लड ने अनिल कपूर की कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2005 में ही फिल्म्स असोसिएशन में इस नाम को रजिस्टर करा लिया था।
भुल्लर ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्होंने इस नाम से अपनी फिल्म बनाने के लिए अनिल कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट दी थी और उन्हें इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया था।
भुल्लर के अनुसार कपूर ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था और इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था, बाद में मुझे पता चला कि कपूर कंपनी इसी नाम से एक फिल्म बना रही है। फिल्म "शार्टकट" 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार अक्षय खन्ना, अरशद वारसी और अमृता राव है।

Saturday, July 4, 2009

शार्टकट में मैं अक्षय की भूमिका निभाता: अनिल कपूर

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म "शार्टकट- कॉन इज ऑन" के निर्माता अनिल कपूर का कहना है, कि शार्टकट में किरदारों को लेकर कई बदलाव किए गए है। अक्षय हमेशा से इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे। अनिल ने कहा कि वास्तविक रूप से पहले मैं अक्षय कुमार की भूमिका निभाने वाले था और ऎसे में अक्षय अरशद वारसी की भूमिका निभाते। लेकिन इसी बीच सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म "ब्लैक एंड व्हाइट" में काम करने के लिए कहा और मैंने हां कर दी। इसके बाद फिल्म में अक्षय को यह भूमिका दे दी गई। शार्टकट के निर्देशक नीरज वोहरा है, और यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।