एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हो रहे शो "राज पिछले जन्म का" ने बहुत ही कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली हैं। इस शो में शेखर सुमन के बाद अब सेलेब्रिटीज की लंबी लाइन अपने पिछले जन्म की यात्रा पर जाने को उत्सुक हैं। शेखर सुमन ने इस शो के जरिए अपने मृत बेटे की आत्मा से मुलाकात की। दर्शक यूं ही सितारों के जीवन से जुडी बातें जानने को बेताब रहते है और बातें अगर उनके पिछले जन्म की हों तो बेताबी खुद-ब-खुद बढ़ जाती हैं।
रियलिटी शो की राह पर चल चुके इमेजिन का यह शो काफी पसंद किया जा रहा हैं। शो से जुडे सूत्रों की मानें तो मोनिका बेदी पिछले जन्म में पुर्तगाली महिला थीं, सेलिना अमेरिकन महिला और संभावना बार डांसर। इन तीनों सेलिब्रिटीज के शो जल्दी ही प्रसारित होने वाले हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि सुष्मिता सेन, संजय दत्त, करिश्मा कपूर, बिपाशा बसु भी अपने पिछले जन्म के राज खोलने इस शो पर आ रहे हैं।
Showing posts with label bollywood actress bipasa basu. Show all posts
Showing posts with label bollywood actress bipasa basu. Show all posts
Monday, December 14, 2009
करिश्मा और बिपाशा भी जानेंगी.. राज पिछले जन्म का
Sunday, November 8, 2009
अब डिफरेंट रोल करूंगी: बिपाशा
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि ग्लैमरस रोल मुझे पसंद है, लेकिन रियलिस्टिक और कुछ हटकर हो.. यानि हर तरह के रोल करने में मुझे मजा आता हैं। जैसे मैंने "पंख" में एक डिफरेंट रोल प्ले किया है। यह एक बिलकुल अलग तरह का किरदार हैं।
इस रोल को निभाने के लिए कहीं से और किसी से इंस्पीरेशन नहीं मिल सकती हैं, लेकिन फिर भी इस रोल को करने में बहुत मजा आया और अब ऎसे ही डिफरेंट रोल की तलाश है। इसी तरह की एक और फिल्म हैं "लम्हा"। "लम्हा" मेरे लिए वाकई एक बहुत बडा तोहफा है। इस फिल्म की बदौलत मुझे काफी समय बाद कश्मीर देखने का मौका मिला और यह मेरे लिए वाकई एक बहुत खूबसूरत एक्सपीरियंस था। वहां के लोग बहुत अच्छे हैं। शूटिंग के दौरान वहां एक दिन बर्फबारी हुई और हम बर्फबारी देखने भाग गए।
Subscribe to:
Posts (Atom)