Showing posts with label deepika in Bikini. Show all posts
Showing posts with label deepika in Bikini. Show all posts

Friday, January 22, 2010

सबसे एक गुजारिश, अब दीपिका को छोड दो

Deepika Padukone

अभिनेत्री दीपिका को अपने हालत में छोड दो। यानि दीपिका से ये सवाल करना छोड दो कि उनकी जिंदगी में कोर्ठ नया बयॉयफ्रेड है या नहीं। क्योंकि दीपिका अपने रिलेशनशिप को लेकर पूरी तरह कंफ्यूलड हो चुकी है। और अगर ये कंफ्यूजन यूं चलता रहा तो कहीं ऎसा ना हो कि दीपिका की हालत भी सलमान खान जैसी हो जाए। जिनसे बार-बार सिर्फ एक ही सवाल किया जाता है आप शादी कब करेगे।
करण जौहर के एक शो पर जब सलमान से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होने सारा हिसाब एक झटके में रफा-दफा कर दिया। सलमान ने कहा कि मेरी शादी हो चुकी है, उक बार नहीं तीन-तीन बार। अब कौन चाहेगा कि दीपिका भी सलमान जैसे बहकी-बहकी बातें करे।

Monday, October 12, 2009

दीपिका की पहली पसंद है भारतीय परिधान

Deepika Padukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण चाहे कोई भी कप़डे पहनें उनका सौंदर्य देखने लायक होता है। दीपिका पर वेस्टर्न व इंडियन दोनों ही अच्छे लगते है। लेकिन दीपिका की पहली पसंद भारतीय परिधान है।
दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आई दीपिका पादुकोण ने कहा कि मुझे भारतीय कप़डे ज्यादा पसंद है लेकिन ऎसा नहीं है कि मुझे वेस्टर्न कपडों में कोई दिक्कत होती है। मैं हमेशा ही कपडे चुनते वक्त ध्यान रखती हूं कि कपडे पहनने में आरामदायक हो। दीपिका दिल्ली में एक ब्रांड के दो नए उत्पाद के लांचिंग के लिए आई हुई थीं।
दीपिका फरहान अख्तर की फिल्म "कार्तिक कॉलिंग कार्तिक" में नजर आएंगी। यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर है जिसमें दीपिका का रोल काफी बोल्ड बताया जा रहा है।

Thursday, July 16, 2009

दीपिका का एक शॉट के लिए 45 टेक लेने पडे

Deepika Padukoneफिल्मी पर्दे पर बिंदास दिखने वाली दीपिका को शर्माना भी आता है। दरअसल पिछले दिनों दीपिका चेन्नई में एक साबुन के विज्ञापन की शूटिंग कर रही थी। सूत्रों की माने तो दीपिका एक अंजान मॉडल के साथ इस दृश्य को फिल्माते समय घबरा गई और दृश्य का पूरा करने के लिए उन्हें 45 टेक लेने पडे। आखिर हारकर निर्देशक प्रदीप सरकार को तरीका सूझा। उन्होेने दीपिका केा सामान्य करने के लिए सेट पर दीपिका-रणबीर का गाना बजाना शुरू किया। इस गाने के बजते ही दीपिका सामान्य हो गई और इसके बाद उन्होंने शॉट दे दिया।

Sunday, July 12, 2009

"लव आज कल" बताएंगी प्यार के सही मायने

Love Aaj Kal

अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री दीपिका पादूकोण की फिल्म "लव आज कल" एक बडी हिट की तैयारी में है। "लव आज कल" के निर्माता सैफ अली खान अपनी इस फिल्म को लेकर काफी व्यस्त है। सैफ, दीपिका, हरलीन से इस फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली को बहुत उम्मीदे है। यह कहानी दो जुडवां लडकों पर फिल्माई गई है, जिसमें एक तो लंदन में पला-बढा है और दूसरा भारत के बंगाली शहर कोलकाता में। इस फिल्म मे सैफ डबल रोल जय और वीर सिंह की भूमिका निभा रहे है। वीर सिंह के रूप में सैफ पहली बार सरदार बने है। वीर बहुत ही ईमानदार, सच्चा और भावुक इंसान है। वह प्यार को बहुत महत्वपूर्ण समझता है, और प्यार करने वालों की इजत भी करता है। वह एक लडकी हरलीन को बहुत पसंद करता है। वीर पेड के नीचे खडे होकर कसम खाता है कि वह इस जन्म और हर जन्म में हरलीन के साथ ही रहेगा। वहीं, दूसरी और जय (सैफ)प्यार को मात्र एक खिलवाड समझता है।

वह लडकी के साथ जन्म-जन्म तक रहने के वादे को नही मानता। दीपिका पादूकोण(मीरा)और जय एक दूसरे को बहुत प्यार करते है परंतु शादी जैसी परम्पराओं को वे बिल्कुल नही मानते।
जब जिंदगी उन्हें एक दूसरे से दूर ले जाती है तो वह खुशी-खुशी इस सच्चाई को स्वीकार करते है। कहानी का अंत क्या होगा इसको देखने के लिए 31 जुलाई तक इंतजार करना होगा।