Showing posts with label qurban movie. Show all posts
Showing posts with label qurban movie. Show all posts

Saturday, October 31, 2009

कुर्बान से बडी उम्मीदें लगाए बैठे है सैफ

Saif

बॉलीवुड अभिनेता छोटे नवाब यानी सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म "कुर्बान" को लेकर खासे उत्साहित है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में करीना के साथ उनकी जोडी दर्शकों पर अपना जादू छोडने में कामयाब होगी। धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली सैफ अली खान और करीना कपूर अभिनीत "कुर्बान" एक रोमांटिक-रोमांचक फिल्म हैं। सैफ ने कहा कि फिल्म में करीना और मेरी जोडी कमाल करेंगी।

फिल्म का निर्माण करण जौहर और निर्देशन रेनसिल डिसिल्वा ने किया है। फिल्म में सैफ-करीना के अलावा विवेक ओबेरॉय, दीया मिर्जा, किरण खेर और ओमपुरी नजर आएंगे। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। मीडिया में आ रही खबरो के अनुसार अपने वास्तविक प्यार का खुला इजहार कर चुके सैफ और करीना ने इस फिल्म में कई गर्मागर्म दृश्य किए है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म के जरिये उनके रियल प्यार की गर्माहट को जाना जा सकता हैं।

Wednesday, October 21, 2009

सैफ-बेबो का सबसे लंबा किस !

Saif-Kareena

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के ऑनस्क्रीन प्यार की पहली झलक जल्द ही बडे पर्दे पर दिखाई देगी। ये सीन करण जौहर की फिल्म कुर्बान में नजर आएगी। जिसमें सैफ और करीना के बीच फिल्माया गया है। बॉलीवुड के इतिहास को सबसे लंबा किस और अब आप इसकी झलक देखेंगे तो मान जाएंगे इस जोडी का जवाब नहीं। सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन फिल्म कुर्बान से बॉलीवुड की हॉट जोडी पर्दे पर अपने जलवा दिखाने को तैयार है। ऎसा लग रहा है कि जैसै बेबो फिल्म में एक्टिंग नहीं बल्कि असल जिंदगी में सैफ के साथ इश्क फरमा रही है।
बेबाक और बिंदास करीना को लगता है अब किसिंग सीन देने में कोई ऎतराज नहीं है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सैफ और करीना का यह किसिंग सीन अब तक का सबसे लम्बा किसिंग सीन होगा। जो कहीं न कहीं राजा हिन्दुस्तानी के करिश्मा और आमिर के किसिंग सीन के रिकॉर्ड को तोड देगे।

फिल्म कुर्बान में सैफ और करीना पर कई हॉट सीन्स फिल्माए गए है जिसके लिए करीना पहले राजी नहीं थी लेकिन निर्माता करण जौहर के मनाने पर करीना ने इस फिल्म में ऎसे सीन करने के लिए हामी भर दी। यू तो करीना और सैफ के प्यार को तो आपने इन दोनों की जुबानी सुना ही होगा। लेकिन अब पहली बार कैमरे पर इन दोनों के प्यार की कहानी साफ-साफ दिखाई देगी।