बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का मानना है कि इंडस्ट्री के जिस खान को उन्होंने अपने लिए चुना है वह सबसे ज्यादा सेफ हैं। करीना ने बताया कि पर्सनल लाइफ के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा विश्वसनीय सैफ अली खान का चुनाव किया है और अपने चुनाव पर उन्हें खुशी है। वैसे हर खान से करीना का संबंध अच्छा है।
करीना ने बताया कि वे और सैफ बहुत अच्छे दोस्त हैं और आमिर और शाहरूख परिवार के सदस्यों जैसे है। वैसे जहां तक बात करिश्मा की है, तो उन्हें सलमान खान से ज्यादा कोई भी पसंद नहीं है। करीना ने बताया कि सैफ के साथ अपने संबंधों को लेकर उन्हें कुछ भी छिपाने की आवश्यकता नहीं है और इसी वजह से वे इंडस्ट्री के हॉस्टेस्ट कपल हैं। करीना ने कहा कि अगर आज हम शादी कर लेते हैं, तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होगा लेकिन, अभी शादी के बारे में कोई खास प्लानिंग नहीं की गई है। जिस दिन हम शादी करेंगे, तब पूरी दुनिया को पता चल जाएगा।
Friday, March 19, 2010
विश्वसनीय हैं सैफ: करीना
Sunday, December 20, 2009
सैफ और करीना की शादी से शर्मिला को ऎतराज नहीं
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के विवाह को लेकर मां शर्मिला टेगौर को कोई ऎतराज नहीं है यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे। यह खुशखबरी सैफ अली खान की मां शर्मिला टेगौर ने जोधुपर में दी।
सैफ और करीना की केमेस्ट्री लंबे समय से अच्छी चलने के कारण जल्द ही विवाह करने की चर्चाए उठ रही थी। लेकिर कपूर खानदान और पटोदी खानदान की ओर से कभी किसी ने शादी होने की बात को स्वीकार नहीं किया था लेकिन सेंसर बोर्ड की बैठक में भाग लेने जोधपुर आई शर्मिला टेगौर ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए स्वीकार किया कि दोनों की शादी से कोई ऎतराज नहीं ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन मे बंधेंगे।
Wednesday, October 21, 2009
सैफ-बेबो का सबसे लंबा किस !
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के ऑनस्क्रीन प्यार की पहली झलक जल्द ही बडे पर्दे पर दिखाई देगी। ये सीन करण जौहर की फिल्म कुर्बान में नजर आएगी। जिसमें सैफ और करीना के बीच फिल्माया गया है। बॉलीवुड के इतिहास को सबसे लंबा किस। और अब आप इसकी झलक देखेंगे तो मान जाएंगे इस जोडी का जवाब नहीं। सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन फिल्म कुर्बान से बॉलीवुड की हॉट जोडी पर्दे पर अपने जलवा दिखाने को तैयार है। ऎसा लग रहा है कि जैसै बेबो फिल्म में एक्टिंग नहीं बल्कि असल जिंदगी में सैफ के साथ इश्क फरमा रही है।
बेबाक और बिंदास करीना को लगता है अब किसिंग सीन देने में कोई ऎतराज नहीं है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सैफ और करीना का यह किसिंग सीन अब तक का सबसे लम्बा किसिंग सीन होगा। जो कहीं न कहीं राजा हिन्दुस्तानी के करिश्मा और आमिर के किसिंग सीन के रिकॉर्ड को तोड देगे।
फिल्म कुर्बान में सैफ और करीना पर कई हॉट सीन्स फिल्माए गए है जिसके लिए करीना पहले राजी नहीं थी लेकिन निर्माता करण जौहर के मनाने पर करीना ने इस फिल्म में ऎसे सीन करने के लिए हामी भर दी। यू तो करीना और सैफ के प्यार को तो आपने इन दोनों की जुबानी सुना ही होगा। लेकिन अब पहली बार कैमरे पर इन दोनों के प्यार की कहानी साफ-साफ दिखाई देगी।
Monday, July 27, 2009
अब सैफ के साथ सेक्सी सीन नहीं : करीना
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री बेबो यानी करीना कपूर ऑफ स्क्रीन एक-दूसरे पर फिदा जोडा है। इसका एक फायदा यह हुआ है कि ऑन स्क्रीन दोनों एक दूसरे के साथ लगातार सेक्सी सीन दे रहे है।
ऎसे सीन करने में उन्हें कोई मुश्किल पेश नहीं आती है। रेजिल डिसिल्वा की एक फिल्म के बाद अब दोनों ने करन जौहर की एक फिल्म के लिए सेंसुअस सीन दिया। पर अब बेबो कहती है कि आगे से वह सैफ क साथ सेक्सी सीन नहीं देगी। इसलिए कि उसे लगता है कि ऎसे सीन काफी हो गए है। और इन दोनों के बीच से संबंघ उनका प्राइवेट अफेयर है। वैसे बेबो, सैफ के साथ सेक्सी सीन नहीं देगी, यह सुनकार कुछ अजीब सा नहीं लगा।
Tuesday, July 21, 2009
सैफ और बच्चो के बीच नहीं आना चाहती करीना
हर पति-पत्नी के बीच आपसी समझदारी जरूरी है। इसी पर उन्हें पूरी जिंदगी बितानी पडती है। कुछ ऎसे ही समझदार बॉलीवुड के छोटे नवाब अभिनेता सैफ अली खान और उनकी प्रेमिका बेबो यानी करीना कपूर हो गए है।
खबर है कि करीना अपने प्रेमी सैफ और उनके बच्चो के बीच नहीं आना चाहती है। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चो सारा और इब्राहिम है। सैफ को उनके साथ समय बिताना पडता है। इसलिए सैफ ने तय किया है सप्ताह में दो दिन बच्चों के साथ रहेंगे। बच्चों के प्रति प्यार को देखकर करीना ने अपने आपकों अलग कर लिया है।
इन दो दिनों में करीना या तो फिल्में देखने लगती है या फिर अपनी फिल्मों के स्क्रिप्ट पढने लगती है लेकिन सैफ और उनके बच्चों के बीच नही आती है। बच्चों के प्रति प्यार को देखते हुए सैफ ने करीना को पूरी पांच दिन दे दिए है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो बच्चों के लिए और पांच दिन करीना के साथ बिताया करेंगे।
जेहादी बनेंगे सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्रा सैफ अली खान का कहना है कि निर्देशक रेनसिल डीसिल्वा की फिल्म "जेहाद" में काम करते हुए जिदंगी और मजहब के प्रति उनका नजरिया बदल गया। इस फिल्म में वह एक कट्टरपंथी मुस्लिम की भूमिका में है। दरअसल फिल्म का यह शीर्षक अभी स्थायी रूप से तय नहीं है।
सैफ ने सूत्रों को बताया कि मै इस फिल्म में एक कट्टरपंथी का किरदार निभा रहा हूं। जबकि विवेक ओबरॉय एक उदारवादी मुस्लिम बने है। उन्होंने कहा इस भूमिका की वजह से मै ने सिर्फ राजनीतिक तौर पर जागरूक बना हूं बल्कि कहीं ज्यादा घार्मिक भी हो गया हूं। परंतु मै हमेशा घार्मिक से ज्यादा आघ्यात्मिक था। इस फिल्म के जरिए मजहब को ज्यादा जानने को मौका मिला। इस फिल्म में काम करने के दौरान मैने इस्लाम के बारे मे काफी पढाई की है। इससे पहले सैफ ने निर्देशक विशाल भारद्वज की फिल्म "ओमकारा" मे नकारात्मक भूमिका निभाई थी।
Friday, July 17, 2009
बेबो व सैफ के गुस्से का शिकार बने प्रोड्यूसर सतीश नंदी
करीना ने चमेली के प्रोड्युसर सतीश नंदी का फोन पर खूब हडकाया। यही नहीं करीना के प्यार में घायल छोटे नवाब ने भी उस प्रोड्यूसर को नहीं बक्शा दोनों के इस प्रकार के गुस्से की वजह आप जरूर जानना चाहेंगे। दरअसल यह हुआ कि फिल्म चमेली के प्रोड्यूसर नंदी जी ने करीना को बहुत भला बुरा कहा। उनका कहना था कि करीना ने फिल्म चमेली में अपना मजाक बना के रख दिया था। करीना ने इस फिल्म में अपनी सारी मर्यादाएं तोड दी थी। उन्हें मर्यादा में रहकर ही काम करना चाहिए। जबकि चमेली को मील के पत्थर की तरह देखा गया है।
सैफ को करीना की ये आलोयना बर्दाशत नहीं हुई वह आगबबूला हो गये। सैफ और करीना ने मिलकर प्रोड्यूसर सतीश नंदी को खूब फटकारा और दोबारा ऎसा न करने की हिदायत थी। उन्हें अच्छी तरह पता था कि नंदी एक पत्रकार भी है। इसलिए वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाये।