Showing posts with label Shahrukh in my name is khan. Show all posts
Showing posts with label Shahrukh in my name is khan. Show all posts

Wednesday, February 3, 2010

शिवसैनिकों के डर से थियेटरों ने हटाए माई नेम इज खान के पोस्टर

आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों के शामिल किए जाने के पक्ष में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बयान पर भडकी शिवसेना के डर से मुंबई के सिनेमा थियेटरों के मालिकों ने शाहरूख की फिल्म माई नेम इज खान के पोस्टर हटा दिए है। शाहरूख ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने रूख पर कायम है और माफी नहीं मांगेंगे। थियेटरों के मालिक कैमरे पर तो कुछ नहीं बोल रहे है, लेकिन उन्हें शिवसैनिकों के तोडफोड का डर है।
कुछ तो इस फिल्म के 12 फरवरी के रिलीज पर भी संदेह जता रहे हैं। उधर, शिवसेना सुप्रीमो अमिताभ बच्चान की फिल्म रण देखेंगे। इस खास शो के लिए खुद बिग बी मातोश्री जाएंगे। मातोश्री ठाकरे परिवार का घर है, जहां यह फिल्म दिखाई जाएगी।

Tuesday, January 19, 2010

आमिर और शाहरूख आमने-सामने

Shahrukh-Aamir

बॉलीवुड अभिनेता आमिर और शाहरूख एक बार फिर आमने-सामने है। बॉलीवुड के ये दो टॉप खान एक-दूसरें के खिलाफ जब तक बयानबाजी करते रहते है और अब इनका कॉम्पिटीशन भारत के बाहर भी जा पहुंचा है।
इस बार बर्लिन में दोनों खान मौजूद होगे लेकिन अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में जहां शाहरूख की फिल्म माइ नेम इज खान प्रतिष्ठित बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी, वहीं आमिर खान प्रोडक्शंस की पीपली लाइव को सूडान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। शाहरूख, माइ नेम इज खान की लीडिंग लेडी काजोल और फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर करण जौहर के साथ बर्लिन फेस्टिवल में शरीक होगे, वहीं आमिर, अपनी पत्नी किरण राव के साथ सूडान फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढाएंगे।

Monday, July 27, 2009

शाहरूख ने लंदन में खरीदा अपार्टमेंट

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान ने लंदन के एक आलीशान इलाके में दो करोड पाउंडमें एक अपार्टमेंट खरीदा है। वेबसाइट "theasiannews.co.uk" के अनुसार शाहरूख लंबे समय से लंदन में एक आशियाना तलाश रह थे। अंतत: उन्हें मघ्य लंदन के पार्क लेन क्षेत्र में एक अपार्टमें मिल गया है।

खबरों के अनुसार शाहरूख इन दिनों अपनी फिल्म "माई नेम इज खान" की शूटिंग मे व्यस्त है। हाल ही में लंदन दौरे पर आए शहरूख ने यह अपार्टमेंट खरीदा है। ज्ञात हो कि शाहरूख फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में अक्सर लंदन आया करते है और परिवार के सदस्यों के साथ यहां वक्त बिताते है।

शाहरूख खान फिर पिता बनने को तैयार है

Shahrukh Khan

बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरूख खान एक बार फिर पिता बनने को तैयार है। खबर है कि करन जौहर की फिल्म "माई नेम इज खान" में किंग शाहरूख खान एक किशोर लडके के पिता की भूमिका में नजर आयेगे। शाहरूख खान अपनी लव ब्वॉय इमेज को छोडकर अब पिता की भूमिका कर रहे है।

फिल्म "माइ नेम इज खान" के अलावा अनुभव सिंहा की फिल्म "रा 1" में भी शाहरूख एक युवा लडके के पिता की भूमिका करेंगे। फिल्म "माई नेम इज खान" में शाहरूख रिजवान नामक मुसलमान व्यक्ति की भूमिका निभा रहे है। अभिनेत्री काजोल एक हिंदू एकल मां की भूमिका में है। फिल्म में रिजवान एकल से प्यार कर बैठता है। प्रशंसकों को डर है कि शाहरूख कही अपनी वास्तविक इमेज को न खो दे।

Wednesday, July 8, 2009

"माई नेम इज खान" कुछ अलग: करण

निर्देशक करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म "माई नेम इज खान" को लेकर खासे उत्साहित है। इस फिल्म में लंबे समय बाद शाहरूख खान और काजोल एक साथ नजर आने वाले है। करण का कहना है कि "माई नेम इज खान" उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है। कैमरामैन रवि चंद्रन ने भी मुझे शूटिंग के पहले दिन कहा कि मैंने इस फिल्म को कुछ अलग तरह से फिल्माया है। शाहरूख इस फिल्म में एक अलग भूमिका में नजर आएंगे। करण ने कहा कि इस फिल्म को लेकर कुछ कानूनी पैचीदगी थी, जिसे दूर कर लिया गया है। इस फिल्म की कहानी शिबानी बथीजा ने लिखी है।