बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने एक रंगमंच कलाकार के बतौर अपने करियर की शुरूआत की थी। बीते हुए दिन उन्हें अब भी याद आते हैं। शाहरूख कहते हैं कि वह रंगमंच पर वापसी करना और लोगों के सामने सीधी प्रस्तुति देना पसंद करेंगे।
उन्होंने यहां रविवार शाम किंगडम ऑफ ड्रीम्स में नौटंकी महल की शुरूआत के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, ""मैंने रंगमंच से अपने करियर की शुरूआत की थी, इसके बाद टेलीविजन पर अभिनय किया और फिर फिल्मों में आया। हम कमानी सभागार में नाटक करते थे, उस समय इसे ब़डे थियेटरों में से एक माना जाता था। यदि एक मौका मिले तो मैं मंच पर लौटना और दर्शकों के सामने सीधी प्रस्तुति देना पसंद करूंगा। मुझे लोगों से सीधा संपर्क पसंद है।"" शाहरूख गु़डगांव स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स के वैश्विक ब्रांड एम्बेस्डर हैं। उन्होंने कहा, ""मैं यह कहना चाहता हूं कि हम थियेटर में जो भी करते हैं, उसे दूसरे दर्जे का नहीं मानना चाहिए या उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमें कम से कम छह से सात महीने का समय देना चाहिए और फिर गुणवत्तापूर्ण प्रस्तुति देनी चाहिए। पश्चिम में फिल्म अभिनेताओं को जब भी मौका मिलता है तो वे थियेटर के प्रति समर्पित रहते हैं। हमें यहां भी वैसे ही समर्पण की आवश्यकता है।"" किंगडम ऑफ ड्रीम्स 5.66 एक़ड क्षेत्र में फैला एक मनोरंजन केंद्र है। यहां बॉलीवुड के संगीत नाटकों का मंचन होता है। यहां खान-पान की भी अच्छी व्यवस्था है।
Monday, September 20, 2010
रंगमंच पर लौटना पसंद करूंगा : शाहरूख
मेरे पिता सबसे मजबूत व्यक्ति थे : शाहरूख
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान अपने पिता ताज मोहम्मद खान को एक मजबूत व्यक्ति करार देते हुए कहा है कि उनके निधन के 30 साल बाद भी वह उन्हें बेहद याद करते हैं।
सोशल नेटवर्किग वेबसाइट "टि्वटर" पर रविवार को 44 साल के शाहरूख ने लिखा है, ""30 साल पहले इसी दिन मेरे पिता का निधन हुआ था। मैं उन्हीं की तरह एक नम्र और हंसमुख स्वभाव का पिता बनना चाहता हूं। मैं उन्हें बहुत याद करता हूं।"" शाहरूख के पिता की मौत कैंसर से हुई थी। उन्होंने लिखा है, ""जब समस्याओं से घिरा होता हूं और जब ताकत की जरूरत होती है तो मैं सोचता हूं कि पिता जी होते तो सब ठीक हो जाता। मेरे पिता बेहद मजबूत और सबसे खूबसूरत व्यक्ति थे। उनकी आंखे और मुस्कान यह वादा करती थीं कि वह हमेशा रहेंगी।"" सुपरस्टार ने गौरी से शादी की है और उनके दो बच्चो बेटा आर्यन और बेटी सुहाना है। शाहरूख ने अपने प्रशंसकों से हफ्ते में एक बार अपने पिता को गले लगाने का आग्रह किया है।
Thursday, June 24, 2010
रोमांटिक फिल्म करने को बेकरार किंग खान
रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के पास पिछले काफी समय से कोई भी रोमांटिक फिल्म नहीं आई है।
शाहरूख इन दिनों साइन्स फिक्शन रा.वन की शूटिंग कर रहे हंै और इसके बाद वे थ्रिलर फिल्म डॉन-2 की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए फिलहाल शाहरूख को रोमांटिक किरदार निभाते हुए देखने के लिए दर्शकों को और इंतजार करना होगा। खुद शाहरूख भी एक रोमांटिक फिल्म करने के लिए बेकरार हैं। शाहरूख इन दिनों ग्रीस में अपनी फैमिली के संग छुटि्टयां मना रहे हैं जहां उन्होंने 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म चलते-चलते की शूटिंग की थीं। शाहरूख कहते है यहां आकर मुझे फिर से कुछ उसी तरह की लव स्टोरी में काम करने का मन कर रहा है।
Tuesday, May 4, 2010
एक दिन में 3 बार देखी थी लव स्टोरी: शाहरूख
अभिनेता शाहरूख खान का कहना है कि उन्होंने कुमार गौरव और विजेता अभिनीत फिल्म "लव स्टोरी" एक दिन में तीन बार देखी थी।
यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी और इसी से कुमार गौरव ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म का निर्माण उनके पिता राजेंद्र कुमार और निर्देश राहुल रवैल ने किया था। यह फिल्म बेहद सफल रही थी। शाहरूख का कहना है कि हाल ही में जब वह कुमार गौरव से मिले तो "लव स्टोरी" से जु़डी उनकी यादें ताजा हो गई। उन्होंने सोशल नेटवर्किग वेबसाइट टि्वटर के जरिए मंगलवार को उन्होंने अपनी यादों को सार्वजनिक किया।
उन्होंने कहा, ""मैंने "लव स्टोरी" एक दिन में तीन बार देखी थी। उस दौरान मैं कुमार गौरव जैसा बनना चाहता था। पिछले दिनों जब मैं उनसे (कुमार गौरव) मिला तो उन्हें इस बारे में बताया। यह सुनकर उन्होंने मुझे गले लगा लिया।""
उल्लेखनीय है कि शाहरूख इन दिनों फिल्म "रा वन" बनाने में व्यस्त हैं। इसमें वह एक सुपर हीरो की भूमिका में नजर आएंगे।
Tuesday, April 27, 2010
शाहरूख को मिला नया नाम
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को एक नया नाम मिल गया है। फिल्म इंडस्ट्री में आजकल उनको प्रॉब्लम चाइल्ड के नाम से पुकारा जा रहा है। ये सुनकर आपको आश्चर्य हो रहा होगा साथ ही सोच रहे होेगे ऎसा क्यों। दरअसल यह नाम उनको मीडिया ने नहीं दिया है, बल्कि खुद शाहरूख के दोस्तों ने दिया है।
शाहरूख का कहना है, मेरे लगातार विवादों में घिरे रहने की वजह से दोस्तों ने मुझे प्रॉब्लम चाइल्ड के नाम से बुलाना शुरू कर दिया है। मैं खुद मुश्किलों में घिरा रहता हूं। मैं सोचता हूं कि यह सही भी है। लेकिन मुझे लगता है कि एक सुलझा हुआ अडल्ट कहलाना काफी बोरियत भरा होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल में कथित वित्तीय गडबडियों के सिलसिले में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने कोलकाता में शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के दफ्तर पर छापा मारा था। इससे पहले भी शाहरूख किसी न किसी विवाद में फंसते रहे है।
Wednesday, April 7, 2010
मैंने तो केवल मजाक किया था: शाहरूख
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान ने निर्वस्त्र होकर नृत्य करने संबंधी बयान को मजाक करार दिया है। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी टीम "कोलकाता नाइट राइडर्स" इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत जाती है, तो वे निर्वस्त्र होकर नृत्य करेंगे।
शाहरूख ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट "टि्वटर" पर लिखा है, ""कुछ अखबारों में पढ़ा कि मेरे इस मजाक की वजह से मुझे अदालत में जाना प़ड सकता है। लोगों के अंदर समझ कब पैदा होगी।"" उन्होंने कहा, ""मैंने आईपीएल में निर्वस्त्र नृत्य करने को लेकर मजाक किया था। इस तरह तो कोई अब मजाक भी नहीं कर सकता।""
Friday, February 26, 2010
शाहरूख ने की किस से तौबा
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने यह कहकर सबको चौका दिया है कि वे अब ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगे। शाहरूख के अनुसार वे अपने को-स्टार्स को किस करने में बहुत ही असहज महसूस करते है, जिसके कारण अब वे अपनी किसी भी फिल्म में किस नहीं करेंगे। वैसे शाहरूख ने ऑन स्क्रीन किस सीन्स बहुत ही कम किए है।
शाहरूख ने अपने करियर की शुरूआत में माया मेमसाब फिल्म में काफी उत्तेजक दृश्य किए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने ऎसा नहीं किया। अब उनके फैंस इसी सोच में पड गए है कि हीरोइनों के साथ स्विट्जरलैंड की वादियों में रोमांस करने के लिए मशहूर शाहरूख अगर किस से तौबा करेंगे, तो उनकी रोमांटिक इमेज का भला क्या होगा।
Thursday, February 4, 2010
बॉलीवुड में अकेले पडे शाहरूख
बॉलीवुड के किंग खान माने जाने वाले अभिनेता शाहरूख खान अब बॉलीवुड में अकेले पड गए है। पहली बार उन्होंने खुलकर कहा है कि वे अकेले रह गए है। दरअसल किंग खान के दोस्तों ने उनसे किनारा कर लिया है। यही नहीं, शाहरूख की फिल्में पिटती जा रही है। सफलता उनसे दूर हो रही है। शायद इसलिए वे दूसरे लोगों में अपनी खुशी तलाश रहे है।
फरहा खान और करण जौहर से दूरियों के बाद शाहरूख ने अब अरिंधम चौधरी का सहारा लिया है। लेकिन अरिंधम ने भी शाहरूख का ज्यादा साथ नहीं दिया। पा के प्रीमियर के दौरान शाहरूख और करण जौहर ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। शाहरूख के बेहद करीबी माने-जाने वाले यशराज प्रोडक्शन्स के आदित्य चोपडा ने भी अब शाहरूख से किनारा कर लिया है। अपनी अगली फिल्म की कामयाबी के लिए उन्होंने शाहरूख के बजाय रणबीर कपूर को चुना हैं।
शाहरूख के समर्थन में आए कई सेलिब्रिटी
शिवसेना के निशाने पर आये शाहरूख खान आज मुम्बई लौट सकते है। अपनी नई फिल्म माय नेम इज खान के प्रमोशन के लिए गए शाहरूख ने लंदन में इस मुद्दे पर अपना दु:ख जताया था। शिवसेना द्वारा शाहरूख खान पर की गई टिप्पणियों के बाद बालीवुड के सितारे सामने आए है। प्रीति जिंटा, महेश भट्ट, और बालीवुड के कई सितरे शाहरूख के समर्थन में आगे आ गए है। किंग खान ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों को नही लेने पर खेद जताया था।
शाहरूख कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक है। शाहरूख के खेद जताने पर शिवसेना ने शाहरूख पर कई इल्जाम लगाए थे। एक चैनल को भट्ट ने कहा कि ठाकरे जिस तरह से किंग खान के साथ बर्ताव से पेश आ रहा उससे पूरे बॉलीवुड के सितारों में सन्नाटा से पसर गया है। महेश भट्ट ने यह भी कहा कि शाहरूख को जिस प्रकार निशाना बनाया जा रहा है उस पर अभी तक सरकार ने कोई कदम नही उठाया है।
प्रीतीश नंदी ने भी टि्वटर पर बोली कि किंग खान और उनकी फिल्म को लेकर शिवसेना द्वारा चलाया जा रहा इस अभियान से अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने ठाकरे के डर की वजह से सामने तो नहीं आ सकी मगर उन्होंने टि्वटर पर शाहरूख का समर्थन किया है। वहीं संगीतकार विशाल भारद्वाज भी टि्वटर पर शाहरूख खान पर हो रहे गलत बयानबाजी से काफी व्यथित है। भारद्वाज ने भी कहा कि शाहरूख खान ने किसी भी तरह से गलत नही बोला। अनुपम ने टि्वटर पर कहा कि गृह मंत्री देश के साहसी गृह मंत्री है उन्होंने पाकिस्तान के खिलाडियों को आईपीएल में शामिल नही किये जाने को लेकर अप्रसन्नता जाहिर की थी।
Wednesday, February 3, 2010
दम है तो पाकिस्तान जाकर फिल्म बनाएं शाहरूख: अभिजीत
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों के शामिल किए जाने के पक्ष में अभिनेता शाहरूख खान के बयान पर भडकी शिवसेना का साथ गायक अभिजीत भी दे रहे हैं। अभिजीत का कहना है कि पाकिस्तान से यारी-दोस्ती एकतरफा है और अगर पाकिस्तान की हकीकत जाननी है तो शाहरूख को पाकिस्तान जाकर फिल्में बनानी चाहिए।
गायक अभिजीत ने अपनी यह बात शिवसेना के मुखपत्र के जरिए रखी है। फिल्मी पर्दे पर शाहरूख के कई मशहूर गानों में अपनी आवाज देने वाले गायक अभिजीत ने बॉलीवुड के बादशाह को चुनौती दी है कि अगर दम है तो वह पाकिस्तान में फिल्म बनाकर दिखाएं। अभिजीत ने लिखा है कि हर देश में काम करने के लिए वर्क परमिट की जरूरत होती है। लेकिन पाकिस्तानी सिंगर बिना वर्क परमिट भारत में आते है और गाना शुरू कर देते हैं।
Tuesday, January 19, 2010
आमिर और शाहरूख आमने-सामने
बॉलीवुड अभिनेता आमिर और शाहरूख एक बार फिर आमने-सामने है। बॉलीवुड के ये दो टॉप खान एक-दूसरें के खिलाफ जब तक बयानबाजी करते रहते है और अब इनका कॉम्पिटीशन भारत के बाहर भी जा पहुंचा है।
इस बार बर्लिन में दोनों खान मौजूद होगे लेकिन अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में जहां शाहरूख की फिल्म माइ नेम इज खान प्रतिष्ठित बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी, वहीं आमिर खान प्रोडक्शंस की पीपली लाइव को सूडान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। शाहरूख, माइ नेम इज खान की लीडिंग लेडी काजोल और फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर करण जौहर के साथ बर्लिन फेस्टिवल में शरीक होगे, वहीं आमिर, अपनी पत्नी किरण राव के साथ सूडान फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढाएंगे।
Saturday, January 16, 2010
शाहरूख और ऎश्वर्या फिर साथ नजर आएंगे
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन में अब ऑल इजवेल तभी तो दोनों बहुत जल्द एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले है। जी, हां खबर है कि ऎश और शाहरूख की दुश्मनी अब खत्म हो गई है और दोनों एक साथ फिल्मों में वापसी करने वाले है।
ऎश्वर्या, शाहरूख की स्काई-फाई फिल्म आरए-1 में कैमियों रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है अनुभव सिन्हा। फिलहाल ऎश फिल्म रावण की शूटिग में बिजी है। इससे पहले शाहरूख और देश फिल्म मोहब्बते, देवदास और जोश में साथ दिखे थे।
Friday, January 8, 2010
शाहरूख -काजोल की जोडी भाती हैं करण को
फिल्म निर्माता करण जौहर का मानाना है कि किंग खान और काजोल की जोडी हमेशा काम को सहज कर लती है। करण ने अपनी आगामी फिल्म माई नेम इज खान के संबंध में प्रेट्र से कहा मैने पटकथा के उस दस मिनट के हिस्से को हटा दिया जिसमें फिल्म के मुख्य पात्र मंदिरा और रिजवान(काजोल और शाहरूख)को प्यार करते दिखाया गया था।
उन्होनें कहा उन दोनों को देखकर ही दर्शक समझ जाता है कि इन दोनों के बींच प्यार है। करण ने कहा मै रिजवान और मंदिरा के पात्रों के लिए शाहरूख और काजोल के अलावा किसी और की कल्पना भी नही कर सकता था। वह दोनों एक साथ खूबसूरत दिखते है और उनकी जोडी को शब्दों में व्यक्त कर पाना बहुत मुश्किल है। उन्होने कहा यह मंदिरा जैसी एक आम लंडकी के लिए सामान्य बात नहीं है कि वह एक विकार से ग्रस्त रिजवान से प्यार करे। लेकिन दोनों की जोडी ने अद्धुद तरीके से निभाया है। काजोल के साथ आइ वर्षो के बाद काम करने पर उन्होने कहा कि इस दौरान उन्होने बहुत मिस किया उन्होने कहा काजोल का कैमरे के सामने होना ही काफी प्रभावशाली होता है।
Thursday, January 7, 2010
भावुक हुए शाहरूख
फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने बुधवार को जब प्रगति मैदान में चल रहे ऑटों एक्सपों में प्रवेश किया तो वह उनके लिए एक भावुक क्षण था क्योकि वहां पहुंचने पर उन्हें अपने दिवंगत पिता की और अपने परिवार के साथ यहां बिताए समय की याद आ गई। शाहरूख ने कहा, मेरा बचपन यहां प्रगति मैदान में बीता है। यहां मेरे पिता की एक दुकान थी और अब में कई साल बाद प्रगति मैदान आया हूं जबकि मेरे पिता के निधन को ही 30 वर्ष हो गए है।
मुझे पुराना समय बहुत याद आता है और मै अपने परिवार को बहुत याद करता हूं। उन्होने कहा कि एक बार फिर उसी पुरानी जगह पर आना एक बहुत भावुक कर देने वाला पल है। 44 वर्षीय अभिनेता दिल्ली में चल रहे ऑटों एक्सपों में हुंडई की नई आई 10 इलेक्ट्रिक कार पेश करने के लिए यहां आए थे। इस कार से पर्यावरण प्रदुषित नहीं होगा। शाहरूख हुंडई के ब्रांड एम्बेस्डर है।
Thursday, December 31, 2009
बिग बी ने किंग खान को पछाडा
फिल्म इंडस्ट्री में इस बात को लेकर जर्बदस्त चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चान ने बिग बॉस-3 के लिए प्रति एपिसोड 2.5 करोड लिये है।
गौरतलब है कि शुरूआत में यह रकम 1.5 करोड के आसपास तय बताई जा रही थीं। अक्षय कुमार को खतरों के खिलाडी के लिए और शाहरूख खान को उनके शो क्या आप पांचवीं पास से तेज है के लिए क्रमश: 1 करोड रूपये प्रति एपिसोड मिलें थे। वहीं दस का दम के लिए बॉलीवुड सितारे सलमान खान को पहले भाग के दौरान 80,00,000 रूपये और दूसरे सत्र के दौरान 1 करोड की राशि दी गई हैं।
अब इस पूरे गणित को देखें तो यह अपने आप साबित हो जाता है कि आज की तारीख में बॉलीवुड का असली बादशाह कौन है। निश्चित तौर पर इस मामले में तो अमिताभ बच्चन ने न केवल शाहरूख खान बल्कि अक्षय कुमार को भी मात दे दी है। जरा कल्पना करके देखिए तो सही आखिर अमिताभ बच्चान ने बिग बॉस-3 के दौरान आखिर कितनी कमाई की।
Wednesday, December 9, 2009
शाहरूख की ख्वाहिश पॉर्न स्टार बनना
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान अचानक पॉर्न (अश्लील) फिल्मों का स्टार बनने की इच्छा जताकर उपस्थित जनों का हैरत में डाल दिया।
शाहरूख ने यह बात "नाइन पी" ज ऑफ सक्सेस" के लेखक अरिदंम चौधरी के उस बयान के संदर्भ मे कही, जिसमें उन्होने हॉलीवुड के सिल्वेस्टर स्टैलोन की मिसाल पेश करते हुए बताया था कि किस तरह इस अभिनेता ने पॉर्न स्टार से सुपरस्टार तक का सफर तय किया। इस पर किंग खान ने कहा, "मैं स्टैलोन से प्रेरित हूं। उनकी कहानी के कारण नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं सबसे ब़डा पॉर्न स्टार बनना चाहता हूं।" शाहरूख ने कहा, "सफल जीवन की चाबी सकारात्मक ऊर्जा और विचारों के साथ दिन की शुरूआत करने में है।
Friday, December 4, 2009
आमिर के प्रति मेरे मन में प्यार और सम्मान : शाहरूख
हिन्दी सिनेमा के नायक शाहरूख खान ने कहा है कि उनके मन में अभिनेता आमिर खान के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। मुंबई से टेली काफ्रेसिंग के माध्यम से अभिनेता शाहरूख खान ने कहा हम अक्सर एक-दूसरे के घर आते जाते रहते है। मेरे और आमिर के मन में एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान है।
मुझे नहीं लगता है कि आमिर को माफी मांगने की आवश्यकता है क्योकि मेरे यह कोई बडी बात नहीं है। हम दोनों ही ऎसी चीजों को गंभीरता से नहीं लेते लेकिन मीडिया ही इन्हें बढा-चढाकर पेश करता रहता है। गौरतलब है कि आमिर खान ने एक संवाददाता से बातचीत के दौरान 1993 में बनी फिल्म "डर" में शाहरूख द्वारा खोले गए एक संवाद ककक. किरन की नकल की थी। अभिनेता आमिर खान इसके लिए हाल ही में माफी मांग चुके है।
Sunday, November 8, 2009
आज भी मैं खुद को यंग महसूस करता हूं : शाहरूख
काम करते रहने की आदत की वजह से मैं अपनी जिंदगी के 44 साल पूरे करने के बावजूद खुद को बीत दिनों के मुकाबले ज्याद यंग और फ्रेश महसूस कर रहा हूं। हालांकि तमाम लोग यह भी कहते है कि एसआरके ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है, जिस वजह से वह यंग दिखता है, लेकिन ऎसा बिल्कुल नहीं है। आपको बता दूं कि यह मेरा काम ही है, जो इन ऊंचाईयों तक मुझे लाया है। हर साल जब मेरे बर्थडे के मौके पर फैंस मुझे विश करते है, तो खुद को मैं बेहद खुशनसीब महसूस करता हूं। इस साल भी बर्थडे पर काफी लोग मेरे घर के पास पटाखे छुटा रहे थे।
जाहिर है, अपने फैंस की वजह से भी खुद को मैं हमेशा नई ऊर्जा से भरपूर पाता हूं। उस वक्त मुझे बेहद खुशी होती है, जब मेरी वजह से लोगों के चेहरे पर खुशी आती है। मुझे कहते हुए शर्म आ रही है, लेकिन मैं आपको बता दूं की मैं आज भी खुद को 25 साल का महसूस करता हूं। हालांकि कुछ फिजिकल इंजरीज ने जरूर मुझे थो़डा डाउन कर दिया है।
इस वजह से मुझे कई फिल्मों और एंडोर्समेंट्स से हाथ धोना प़डा। हमेशा खुश रहना एक मात्र वह मंत्र है, जिसकी वजह से मैं खुद को अपनी उम्र से कम का महसूस करता हूं। खुशी की बात यह है कि मैं अपनी उम्र के साथ-साथ आगे बढ़ता जा रहा हूं। मेरी हर फिल्म अच्छा नहीं करती, बावजूद इसके मैं खुश रहता हू। वैसे तो इंजरी की वजह से मैं काफी परेशान रहा हूं, लेकिन एक वजह से खुश भी हूं। दरअसल, इस वजह से मुझे अपने बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिल गया। अब मेरा कंधा ठीक काम रहा रहा है, जिससे मैं अपने आने वाले रोल्स पर अच्छा काम कर सकता हूं।
Monday, November 2, 2009
आमिर की तरह शाहरूख भी बनाएंगे एट पैक एब्स
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान, आमिर खान के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता को सार्वजनिक करने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते। दिल्ली हाफ मैराथन के सिलसिले में आए शाहरूख ने मीडिया के सामने बहुत ही बेबाक होकर कहा कि वह एट पैक एब्स बनाकर अगली बार मैराथन में हिस्सा लेंगे। मतलब साफ था, इससे पहले बॉलीवुड में सिर्फ आमिर खान ने ही एट पैक एब्स बनाए है।
वहीं, शाहरूख से जब सलमान खान से जुडा सवाल पूछा गया तो वे चुप्पी साघ गए। शाहरूख रविवार सुबह एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में अपने शहर दिल्ली के दिल में हौसला अफजाई करने के लिए मौजूद थे। शाहरूख खुद तो इस बार इस हाफ मैराथन में नहीं दौडे, लेकिन यह वादा जरूर कर गए कि वह अगले साल पूरी मैराथन न सही कम से कम दो किलोमीटर जरूर दौडेंगे। शाहरूख ने कहा दिल्ली तो मेरी अपनी दिल्ली है। यह मेरे दिल में बसी हैं। मैंने स्कूल में सौ और दो सौ मीटर की दौड हमेशा जीती। मैंने कॉलेज में हॉकी भी खेली लेकिन घुटने में चोट के कारण मुझे छोडनी पडी। मैंने सिक्स पैक एब्स बनाए है, अब एट पैक एब्स बनाऊंगा और पूरी तरह फिट होकर इसमें शिरकत करूंगा।