अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने परिवार के पास लंदन जाना चाहती थीं लेकिन आयरलैंड में ज्वालामुखी से उठती राख के चलते प्रभावित हुए यूरोप के वायु संपर्क के बाद उनकी यह योजना धरी की धरी रह गई और उन्हें मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से ही लौटना प़डा।
कैटरीना ने कहा, ""यह परिवार का एक बेहद महत्वपूर्ण समारोह था और मुझे इसमें शामिल होना था। मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं वहां नहीं जा सकूंगी। जब मैं मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंची तो मुझे इस संबंध में पता चाला। मैंने अब भी उम्मीद नहीं खोई है क्योंकि मुझे लगता है कि देर से ही सही लेकिन मैं वहां पहुंच सकूंगी। जब यात्रा की बात हो तो लोगों को हवाईअड्डे पर धीरज से काम लेना चाहिए।""
Tuesday, April 20, 2010
कैटरीना नहीं जा सकीं लंदन
Friday, April 9, 2010
सलमान ने कैटरीना से बाजी मारी
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भले ही फिल्मों के मामले में आमिर खान और शाहरूख खान से पीछे हों लेकिन फैन फोलोइंग की बात की जाए तो सलमान हर बार बाजी मार लेते है। सलमान आज भी लाखों दिलों की धडकन बने हुए है शायद इसलिए गूगल पर सबसे ज्यादा उन्हें ही सर्च किया जाता है।
44 वर्षीय सलमान से पहले पिछले साल तक इस पोजिशन पर उनकी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ राज किया करती थीं। लेकिन इस साल बाजी थोडी पलट गई है। कैटरीना नहीं अब लोग सलमान के बारे में पढना, उनकी फोटो को अपने कंप्यूटर के डेस्क टॉप की शान बनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
Thursday, February 25, 2010
कैटरीना सीख रही हैं हिंदी
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ हिंदी बोलना सीख रही हैं। इसके लिए कैटरीना ने हिंदी की क्लास ज्वाइन की है।
यूं तो कैटरीना को बॉलीवुड में आए एक लंबा अरसा हो चुका है, लेकिन उनकी हिंदी अभी तक नहीं सुधरी है। कैटरीना जब बॉलीवुड में आई थीं, तो उन्हें हिंदी बहुत कम समझ आती थी। शुरूआती दौर में कैट को सेट पर आने से पहले डायलॉग डिलीवरी की प्रैक्टिस करा दी जाती थी लेकिन अब इंडस्ट्री में जमे रहने के लिए उनका हिंदी सीखना बेहद जरूरी हो गया है। कैटरीना लफ्जों का सही उच्चारण, शब्दों पर जोर डालना और उर्दू के लफ्जों को भी बोलना सीख रही हैं।
Friday, February 19, 2010
कैटरीना का मिला पसंदीदा वैलेंटाइन डे गिफ्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की फैन लिस्ट बहुत लंबी है लेकिन उनके फैंस उनकी पसंद-नापसंद का कितना जबर्दस्त ध्यान रखते हैं, वह इस वैलेंटाइन डे पर दिखा।
दरअसल, इस वैलेंटाइन डे पर कैटरीना के एक अनाम फैन ने उन्हें पर्पल लोटस का बुके गिफ्ट किया। आपको बता दें कि पर्पल लोटस कैटरीना के पसंदीदा फूल है। यानी वह फैन उनकी पसंद-नापसंद से अच्छी तरह वाकिफ था। हैरानी की बात यह है कि कैटरीना के इस फैन ने बुके पर अपना नाम भी नहीं लिखा था। जानकार सूत्रों के अनुसार जब कैटरीना को बुके मिला तो वह उन्हें देखते ही खुश हो गई।
Sunday, February 14, 2010
कैटरीना नहीं तो उनका लुक ही सही
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की लोकप्रियता दिन पर दिन इतनी बढती जा रही है कि हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। पर एक बेचारी कैट आखिर कितनी फिल्में करे। पिछले दिनों सलमान ने फिल्म वीर में कैटरीना की एक हमशक्ल लडकी जरीन खान को हीरोइन बना दिया। अब जरीन खान को दो और फिल्में भी मिल गई है।
इधर एक निर्माता अनिल गोयल ने 26/11 को लेकर एक एनिमेशन फिल्म बनानी शुरू की तो उन्होंने अपने करेक्टर को कैट नाम दे डाला। वह चाह रहे थे कि उनके कैट करेक्टर को कैटरीना अपनी आवाज दे। लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। ऎसे में निर्माता ने अपने कैट करेक्टर को कैटरीना जैसा लुक दे दिया। निर्माता का कहना है कि कैट बच्चों और बडों दोनों में लोकप्रिय है। इससे कैटरीना का लुक बच्चों को भी पसंद आयेगा। कैटरीना कुछ समय पहले बार्बी डॉल के रूप में रैम्प पर उतरी थीं तो उसने सभी का दिल जीत लिया था।
Saturday, January 30, 2010
कटरीना बिकनी में नजर आएंगी
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कई हिट फिल्में दे कर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना रखी है। कटरीना जल्द ही दोस्ताना के सीक्वेल में बिकनी में नजर आएंगी। इसमें पहले वो साल 2003 में आई फिल्म बूम में स्विमसूट मे नजर आई थी। लेकिन जैसे ही उनके करियर ने सफलता की चोटी को छूना शुरू किया उन्होने किसी भी फिल्म में इस तरह के कपडे नहीं पहने।
उल्लेखनीय है कि कटरीना के लिए बिचवीयर तैयार करने का जिम्मा मनीष मल्होत्रा को दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उन्हें एक खास लुक भी देने की तैयारी है ताकि वो क्यूट से ज्यादा सेक्सी नजर आ सकें।
Wednesday, January 27, 2010
क्या कैटरीना 2012 में विवाह करेंगी
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द ही शादी के बंधन में बंधनेवाली है। जी हां, यह खबर सही है। कैटरीना ने अगले 2 साल में शादी करने का मन बना लिया है।
कैटरीना ने कहा है कि 2012 में मेरी शादी हो जाएंगी। ये खूबसूरत अभिनेत्री चाहती है कि अपने सात फेरों से पहले वे पूरा समय फिल्मों को दे। इतना ही नहीं, कैटरीना इन दिनों शादी के बाद के अपने नए घर के हंसीन सपने भी संजोने लगी। कैटरीना का कहना है कि शादी के बाद वे अपने पति के घर जाना चाहती है। यानी शादी के बाद इस खूबसूरत हसीना की नया घर खरीदनें की कोई योजना नहीं है।
कैटरीना का मानना है कि क्या जरूरत है एक और नया घर खरीदने की जबकि मै पहले से ही अपने पति के साथ एक आरामदेह घर में रहूगी साथ रहने के अहसास से ही मैं खुश हूं। मगर अभी सवाल तो है ही कि कैटरीना किससे विवाह कर रही है, सलमान से या किसी ओर से
Tuesday, January 19, 2010
अब भी साथ-साथ सलमान-कटरीना
अभिनेत्री कटरीना और सलमान के बीच कभी कोई प्रोब्लम थी ही नहीं। शायद आपको भी इस बात पर यकीन ना हो लेकिन ये सच है दसअसल सलमान के स्टेज शो के बाद कटरीना टीवी पर सलमान की परफॉरमेंस देख रही थी।
सलमान के डांस देखने में कैट इतनी मशगूल हो गई कि उन्हें अपने मेक-अप का भी ध्यान नहीे रहा। यहां तक की अभिषेक और ऎश्वर्या भी बैक -स्टेज परफॉरेमेंस करने के लिए तैयारी कर रहे थे। लेकिन कैट को इसका पता भी नहीं चला। कटरीना परफॉरमेंस के लिए तैयार नहीं थी इसलिए आयोजकों ने ऎश-अभिषेक को स्टेज पर भेज दिया। और सलमान जैसे ही बैक स्टेज लौट कैट ने सल्लू को खूद अपने हाथों से बिस्कुट और फल खिलाए।
Friday, January 8, 2010
सल्लू का सामना दो पूर्व प्रेमिकायों से
बॉलीवुड में स्पेस की कमी से सिर्फ पब्लिक ही परेशान नहीं है, बल्कि कभी-कभी स्टार्स को भी इससे परेशानी उठानी पडती है। हाल में बैचारे सलमान खान को स्पेस की कमी ने बुरी स्थिति में फंसा दिया। हुआ यूं कि सल्लू महबूब स्टूडियों में अपनी अपकमिंग फिल्म वीर के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे। वहां उनका सामना दो पुरानी प्रेमिका ऎश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से एक साथ हो गया। ऎश वहां फिल्म गुजारिश की शूटिंग कर रही थी तो कैट एक एंड के शूट के लिए वहां आई थी दरअसल, उस समय सल्लू की वेनिटी वैन ऎश और कैट की वेनिटी वैन के बीच में पार्क कर दी गई थी।
क्योंकि जर्नलिस्ट्स को इंटरव्यू देने के लिए स्टूडियों में उस जगह से बेहतर कोई दूसरी जगह अनहीं थी। जब सल्लू ने देखा कि उनकी वैन ऎश-कैट की वैन की बीच में खडी है तो वे स्टाफ पर नाराज हो गए व उनसे कहा कि ये क्या हो गया है। पागल हो गए हो क्या। हालांकि इसके बाद भी सल्लू को स्पेस की कमी के चलते वहीं इंटरव्यू देना पडा और इस बीच उनका सामना दोनों प्रेमिकाओं से कई बार हुआ।
Wednesday, December 23, 2009
मैं किसी कामकाजी लडकी की तरह ही रहती हूं: कैटरीना
हाल ही में एक वेबसाइट द्वारा एशिया की सबसे आकर्षक अभिनेत्री करार दिए जाने के बावजूद बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का मानना है कि वह किसी भी कामकाजी लडकी की तरह ही साधारण हैं। पिछले दो साल के दौरान कैटरीना कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
कैटरीना ने कहा, मैं और आकर्षक, नहीं। लोगों को मुझे मेरे घर पर देखना चाहिए। मैं किसी भी कामकाजी लडकी की तरह ही रहती हूं। उन्होंने अपने नए घर खरीदने के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा, हालांकि मैंने कई घरों को देखा है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया हैं। कैटरीना की हाल ही में अजब प्रेम की गजब कहानी और दे दना दन फिल्में रिलीज हुई हैं।
Tuesday, December 15, 2009
फिर बीमार हुई कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक बार फिर बीमार हो गई हैं। उनका हीमोग्लोबिन स्तर फिर से कम हो गया हैं। कैटरीना की लगातार बिगडती तबीयत को लेकर उनके सभी दोस्त और उन्हें चाहने वाले काफी परेशान हैं। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर कैटरीना के हीमोग्लोबिन स्तर के बार-बार कम होने की असल वजह क्या हैं।
रविवार को तो उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि वो बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थीं। पूरे दिन वो अस्पताल में इलाज कराती रहीं। चिकित्सकों ने उन्हें पूरा आराम करने की सलाह दी हैं लेकिन कैटरीना मानें तब तो। इससे पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थीं, लेकिन आराम की सलाह के बावजूद वो सलमान खान के साथ दुबई चली गई थीं।
Tuesday, November 24, 2009
फिर एक साथ दिखेंगे सलमान-कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ पर्दे पर फिर एक साथ रोमांस करते दिखेंगे। इस जोडी को इस बार कोई नामचीन निर्माता या निर्देशक नहीं, बल्कि सलमान के जीजा अतुल अगि्नहोत्री ला रहे हैं। अपनी फिल्म "हैलो" में सलमान-कैटरीना को मेहमान भूमिका में पेश कर चुके अतुल अब दोनों को केंद्र में रख कर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन वे खुद नहीं करेंगे।
यह जिम्मेदारी उन्होंने प्रेम सोनी का सौंपी हैं। वहीं सोनी, जिन्होंने फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" का निर्देशन किया हैं। बतौर निर्माता अतुल की यह दूसरी फिल्म होगी। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इससे पहले यह जोडी फिल्म "मैंने प्यार क्यों किया" और "युवराज" में दिखी थीं। "पार्टनर" और "हैलो" में उन्होंने एक-दूसरे के साथ काम तो किया था, लेकिन रोमांटिक जोडी के रूप में नहीं दिखे थे। लेेकिन इस फिल्म में यह जोडी रोमांस करती दिखेंगी।
Friday, November 13, 2009
मुस्कुराहट है मेरी खूबसूरती का राज : कैटरीना
लाखों जवां दिलों की धडकन बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की खूबसूरती का राज उनका हमेशा खुश रहना है। कैटरीना ने गुरूवार यहां एक कंपनी के उत्पाद के लांच के अवसर पर कहा खूबसूरती तो खुदा की नेमत है लेकिन आप अगर मेरी खूबसूरती का राज जानना चाहते है तो सुनिए, हमेशा खुश रहना और मसालेदार तथा तले भुने खाने से परहेज है मेरी खूबसूरती का राज।
अपनी नई फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की सफलता का श्रेय फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी को देने हुए केटरीना ने कहा कि इस फिल्म को संतोषी जी ने बडे ही बेहतर ढग से बनाया है और इसका पूरा श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने मुझसे इस फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन करवाया है। इसके अलावा रणबी कपूर भी इस फिल्म में अच्छे लगे है। संतोषी जी अपने फिल्म कलाकारों को स्कूल के बच्चो की तरह सिखाते है और यही वजह है कि फिल्म शानदार बनी और सफल हुई।
अभिनेता अक्षय कुमार के साथ आने वाली अगली फिल्म दे दनादन के बारे में पूदने पर कैटरीना ने कहा कि अक्षय के साथ मेरी जोडी काफी जमती है और एक बार फिर हम दर्शकों के सामने होंगे। उम्मीद है कि हमें दर्शकों का प्यार मिलेगा। हमारी ये फिल्म एक परफेक्स फिल्म है। हाल के दिनों के अक्षय के फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिलने के सवाल पर कैटरीना ने कहा अक्षय के एक शानदार अभिनेता है लेकिन अब इस बारे में मैं क्या कहू। ये सब तो दर्शकों पर निर्भर करता है।