बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों इतनी व्यस्त है कि उनके पास उनकी हालिया रिलीज फिल्म राजनीति की सफलता का जश्न मनाने के लिए समय ही नहीं है।
फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा आगामी 23 जून को एक पार्टी आयोजित करना चाहते थे, लेकिन कैटरीना के पास समय नहीं है। कैट का कहना है कि वे 10 जुलाई के बाद ही फ्री होगी। अब ऎसे में प्रकाश झा के आगे संकट खडा हो गया है। जब फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ही पार्टी में शामिल न हो तो भला पार्टी कैसी। लेकिन दूसरी और प्रकाश झा पर यूनिट के अन्य सदस्यों का भी दबाव है। हो सकता है कि प्रकाश झा को मजबूरीवश यह पार्टी करनी पडे।
Friday, June 18, 2010
व्यस्त कैटरीना
Thursday, February 25, 2010
कैटरीना सीख रही हैं हिंदी
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ हिंदी बोलना सीख रही हैं। इसके लिए कैटरीना ने हिंदी की क्लास ज्वाइन की है।
यूं तो कैटरीना को बॉलीवुड में आए एक लंबा अरसा हो चुका है, लेकिन उनकी हिंदी अभी तक नहीं सुधरी है। कैटरीना जब बॉलीवुड में आई थीं, तो उन्हें हिंदी बहुत कम समझ आती थी। शुरूआती दौर में कैट को सेट पर आने से पहले डायलॉग डिलीवरी की प्रैक्टिस करा दी जाती थी लेकिन अब इंडस्ट्री में जमे रहने के लिए उनका हिंदी सीखना बेहद जरूरी हो गया है। कैटरीना लफ्जों का सही उच्चारण, शब्दों पर जोर डालना और उर्दू के लफ्जों को भी बोलना सीख रही हैं।
Saturday, January 30, 2010
कटरीना बिकनी में नजर आएंगी
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कई हिट फिल्में दे कर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना रखी है। कटरीना जल्द ही दोस्ताना के सीक्वेल में बिकनी में नजर आएंगी। इसमें पहले वो साल 2003 में आई फिल्म बूम में स्विमसूट मे नजर आई थी। लेकिन जैसे ही उनके करियर ने सफलता की चोटी को छूना शुरू किया उन्होने किसी भी फिल्म में इस तरह के कपडे नहीं पहने।
उल्लेखनीय है कि कटरीना के लिए बिचवीयर तैयार करने का जिम्मा मनीष मल्होत्रा को दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उन्हें एक खास लुक भी देने की तैयारी है ताकि वो क्यूट से ज्यादा सेक्सी नजर आ सकें।
Tuesday, January 12, 2010
रॉक स्टार में फिर नजर आएंगे कैटरीना-रणबीर
बॉलीवुड में फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर इम्तियाज अली रणबीर और कटरीना को एक बार फिर एक साथ पदे पर उतारने वाले है। इम्तियाज को इन दोनों को अपनी अगली फिल्म रॉक स्टार में साथ लाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पहले इम्तियाज ने जांन को ये फिल्म ऑफर थी। जांन इतने एक्साइटेड हो गए कि गिटार बजाना भी सीखने लगे। इसके बाद नाम आया सैफ अली खान का । उसी बीच इम्तियाज ने सैफ के साथ लव आज कल बनाई । इस फिल्म में ऋषि कपूर भी थे जिन्होंने कहा कि वे इम्तियाज के साथ रणबीर को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते है। अब बेचारे है। अब बेचारे इम्तियाज उन्हें मना कैसे कर सकते थे। मालूम हो कि इस फिल्म के लिए रणबीर जल्द गिटार सीखना भी शुरू करने वाले है।
Thursday, January 7, 2010
प्रियका-कैट साथ-साथ
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और प्रिंयका चौपडा, इन दोनों ही एक्ट्रेसेज ने बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से काफी धूम मचाई है। इनके प्रशंसकों के लिए यह जानना बेहद खास होगा कि अब वे पहली बार इन दोनो को किसी फिल्म में साथ देख पाएंगे। जी हां, हॉलीवुड फिल्म द इटैलियन जॉब पर आधारित अब्बास-मस्तान की आगामी फिल्म मे ये दोनो अभिनेत्रिय साथ नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, नील नितिन मुकेश, अक्षय खन्ना और कुणाल कपूर भी लीड रोल में होगे।
फिल्म के बारे में स्क्रीनप्ले राइटर रोहित जगराज ने जानकारी दी कि यूं तो मूल फिल्म के रीमेक राइट्स ले दिए गए है, लेकिन फिल्म के हिन्दी वर्जन में कई बदलाव किए जाएंगे। अब्बास-मस्तान ने फिल्म के बारे मे बताया कि यह बहुत बडा प्रोजेक्ट होगा और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें कैट और प्रियंका के साथ बाकी कलाकारों की डेट्स मिल जाएंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल के जून अथवा जुलाई माह मे शुरू की जाएगी।
Wednesday, December 23, 2009
मैं किसी कामकाजी लडकी की तरह ही रहती हूं: कैटरीना
हाल ही में एक वेबसाइट द्वारा एशिया की सबसे आकर्षक अभिनेत्री करार दिए जाने के बावजूद बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का मानना है कि वह किसी भी कामकाजी लडकी की तरह ही साधारण हैं। पिछले दो साल के दौरान कैटरीना कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
कैटरीना ने कहा, मैं और आकर्षक, नहीं। लोगों को मुझे मेरे घर पर देखना चाहिए। मैं किसी भी कामकाजी लडकी की तरह ही रहती हूं। उन्होंने अपने नए घर खरीदने के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा, हालांकि मैंने कई घरों को देखा है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया हैं। कैटरीना की हाल ही में अजब प्रेम की गजब कहानी और दे दना दन फिल्में रिलीज हुई हैं।
Friday, November 13, 2009
मुस्कुराहट है मेरी खूबसूरती का राज : कैटरीना
लाखों जवां दिलों की धडकन बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की खूबसूरती का राज उनका हमेशा खुश रहना है। कैटरीना ने गुरूवार यहां एक कंपनी के उत्पाद के लांच के अवसर पर कहा खूबसूरती तो खुदा की नेमत है लेकिन आप अगर मेरी खूबसूरती का राज जानना चाहते है तो सुनिए, हमेशा खुश रहना और मसालेदार तथा तले भुने खाने से परहेज है मेरी खूबसूरती का राज।
अपनी नई फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की सफलता का श्रेय फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी को देने हुए केटरीना ने कहा कि इस फिल्म को संतोषी जी ने बडे ही बेहतर ढग से बनाया है और इसका पूरा श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने मुझसे इस फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन करवाया है। इसके अलावा रणबी कपूर भी इस फिल्म में अच्छे लगे है। संतोषी जी अपने फिल्म कलाकारों को स्कूल के बच्चो की तरह सिखाते है और यही वजह है कि फिल्म शानदार बनी और सफल हुई।
अभिनेता अक्षय कुमार के साथ आने वाली अगली फिल्म दे दनादन के बारे में पूदने पर कैटरीना ने कहा कि अक्षय के साथ मेरी जोडी काफी जमती है और एक बार फिर हम दर्शकों के सामने होंगे। उम्मीद है कि हमें दर्शकों का प्यार मिलेगा। हमारी ये फिल्म एक परफेक्स फिल्म है। हाल के दिनों के अक्षय के फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिलने के सवाल पर कैटरीना ने कहा अक्षय के एक शानदार अभिनेता है लेकिन अब इस बारे में मैं क्या कहू। ये सब तो दर्शकों पर निर्भर करता है।
Friday, November 6, 2009
कैटरीना बनीं खूबसूरत हसीनाओं की सरताज
उंचे लंबे कद वाली कैटरीना आज बॉलीवुड में जिस मकाम पर हैं उनकी शुरूआत को देखकर शायद ही किसी को भरोसा रहा हो कि विदेश से आई ये बाला बॉलीवुड की सबसे सफल हिरोइन बनकर दर्शकों के दिलों पर इस तरह से राज करेंगी। कैटरीना जिनको आज बॉलीवुड का परफेक्ट पैकेज माना जाता हैं। वो शुरूआत से ऎसी नहीं थीं। कैट ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो उनके पास अगर कुछ था तो खूबसूरती का खजाना।
पहली झलक में ही बॉलीवुड उन पर मर मिटा था और अपने इसी बेमिसाल हुस्न के दम पर कैटरीना को शुरूआती दौर में बॉलीवुड में काम भी मिला। कैट की इसी खूबसूरती ने उनको दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में कई बार सरताज बनाया लेकिन कहते है ना कि सिर्फ खूबसूरती के बल पर आप ज्यादा दिनों तक सफलता का स्वाद नहीं चख सकते। कैट ने भी इसको समझा और खुद को बेहतरीन तरीके से बॉलीवुड के सांचे में ढाल लिया।
शुरूआत में लगा कि कैटरीना की सफलता की राह में उनकी अंग्रेजियत वाली जबान रोडा साबित हो सकती हैं लेकिन वक्त के साथ कैट का वहीं अंदाज उनकी यूएसपी बन गया। हालांकि कैट ने दिल लगाकर हिंदी भी सीखी।
कैटरीना को पहले अच्छी डांसर नहीं माना जाता था। जबकि हम सब जानते है कि बॉलीवुड की हिरोइन बनने के लिए डांस आना सबसे अहम हैं। कैट ने डांस सीखने के लिए भी पसीना बहाया और आज वो फिल्मों की बेहतरीन डांसर बन चुकी हैं। कैटरीना ने बॉलीवुड में जिस तरह से अपनी पारी खेली है उतना ही शानदार सफर उन्होंने एड वल्र्ड में भी तय किया हैं। उनके पास कई बडे ब्रांड्स के करार हैं। जिनके दम पर वो एड क्वीन बन चुकी हैं।
यहां भी उनके ग्लैमर का तडका अपना असर दिखा रहा हैं। कैट आज हर निर्देशक की पहली पसंद बन चुकी हैं। कैटरीना के साथ सारे टॉप एक्टर काम करना चाहते हैं। बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में कदम रखने के बाद कैटरीना को जो मकाम हासिल हुआ है वो वाकई काबिले तारीफ हैं। उनके लाखों दीवाने है जो किसी भी रूप में उनको देखते है पसंद करते हैं। कैटरीना को अब तक बॉलीवुड में कई नाम मिल चुके हैं। जो उनकी सक्सेस की कहानी खुद बयां करते हैं। आज वो नंबर वन हिरोइन बनने की रेस में सबसे आगे हैं।
Thursday, October 8, 2009
"ब्लू" में कैटरीना का नया लुक
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म "ब्लू" के प्रोमोज देख चुके लोग उनके नए लुक के दिवाने हो गए है। लंबे समय से गर्ल नेक्सट डोर की छवि में नजर आई कैटरीना के लिए यह पहला मौका है जब वह बिंदास लुक में नजर आई है। उनके निचले होठ के पास पीयरसिंग भी की हुई है।
उनको यह लुक डिजाइनर रॉकी एस ने दिया है, ऎसा इसलिए क्योंकि कैटरीना फिल्म में डेयरडेविल बाइकर जाहिद के साथ नजर आएंगी। कैटरीना किरदार के वास्ते काफी जतन तो करती है लेकिन अपने लिए खासी फिक्रमंद रहती है। उन्होंने जो लुक अपनाया था वह बालों के लिए काफी नुकसानदाय साबित हो सकता था, इसलिए शूट के तुरंत बाद जल्द से जल्द कैटरीना अपने बालों में शैंपू कर लेती थीं।
Thursday, October 1, 2009
कैटरीना से दोस्ती करना चाहती है बिपाशा
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु अब नंबर वन की कुर्सी संभाल रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ से दोस्ती करना चाहती है। यह वहीं बिपाशा है जिन्होंने कभी कैटरीना को काफी भला-बुरा कहा था।
अंग्रेजी की एक वेबसाइट के अनुसार एक साक्षात्कार में बिपाशा ने कहा कि वे कैटरीना के बारे में कही गई बातों के लिए माफी मांगती है। यह ब्लैक ब्यूटी अब चाहती है कि कैटरीना उनको लेकर कोई गिला-शिकवा न रखें। बिपाशा चाहती है कि कैटरीना उनके साथ काम करें।
गौरतलब है कि फिल्म "रेस" में बिपाशा व कैटरीना ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म में कैटरीना के काम की काफी प्रशंसा की गई थी। इस फिल्म में कैट के काम की प्रशंसा के बाद से बिपाशा उनके खिलाफ बोलने लगी थीं।