फिल्म "तीस मार खां" में एक कव्वाली के लिए कैटरीना कैफ "पाकीजा" स्टाइल की मीना कुमारी बनने वाली हैं। कैटरीना इस गाने में सलमान खान और अक्ष्य कुमार के साथ दिखेंगी। सलमान की इस गाने में विशेष भूमिका है। फिल्म की निर्दशक फरहा ने बताया कि कैटरीना इस गाने में "पाकीजा" की "मीना कुमारी" दिखेगी। फरहा ने कहा कि कैटरीना इस कव्वाली में बिल्कुल अलग रूप में दिखेंगी। जहां अक्षय और सलमान इन गाने में मौज-मस्ती करते दिखेंगे, वहीं कैटरीना लोगों को आर्यचकित कर देगी।
उन्होंने कहा कि यह कव्वाली मुंबइया स्टाइम में होगी क्योंकि इसमें मसाला मिक्स भी डाला गया है। कई डांस रिएलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही फरहा ने कहा कि क्या आपको लगभग 50 साल पहले बनी फिल्म "बरसात की रात" की कव्वाली में "ये इश्क इश्क है इश्क इश्क" याद है। ये कव्वाली आज भी नई लगती है हमारी कव्वाली बिल्कुल वैसी नहीं है, लेकिन कुछ-कुछ वैसी ही है।
Wednesday, September 22, 2010
"पाकीजा" बनेंगी कैट
Friday, August 6, 2010
कैटरीना के साथ रोमांस करते दिखेंगे इमरान
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को आखिरकार यशराज बैनर की फिल्म मिल गई। वह इस बैनर की आगामी फिल्म में आज की सबसे सफल अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह पहला मौका है जब इमरान और कैटरीना किसी फिल्म में साथ-साथ दिखेंगे।
इस फिल्म का नामकरण अभी किया जाना बाकी है। प्रेम पर आधारित इस हास्य फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे। बतौर निर्देशक जफर की यह पहली फिल्म होगी। जैसा कि बैनर से पता चलता है आदित्य चोप़डा इस फिल्म के निर्माता हैं। सितंबर के मध्य में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है और इसका प्रदर्शन 2011 में होगा।
Friday, June 18, 2010
व्यस्त कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों इतनी व्यस्त है कि उनके पास उनकी हालिया रिलीज फिल्म राजनीति की सफलता का जश्न मनाने के लिए समय ही नहीं है।
फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा आगामी 23 जून को एक पार्टी आयोजित करना चाहते थे, लेकिन कैटरीना के पास समय नहीं है। कैट का कहना है कि वे 10 जुलाई के बाद ही फ्री होगी। अब ऎसे में प्रकाश झा के आगे संकट खडा हो गया है। जब फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ही पार्टी में शामिल न हो तो भला पार्टी कैसी। लेकिन दूसरी और प्रकाश झा पर यूनिट के अन्य सदस्यों का भी दबाव है। हो सकता है कि प्रकाश झा को मजबूरीवश यह पार्टी करनी पडे।
Thursday, April 29, 2010
दशक की सबसे हॉट जो़डी सलमान-कैटरीना : सर्वेक्षण
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भले ही अपने रिश्ते को लेकर खामोश रहें लेकिन एमएसएन इंडिया द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में उन्हें दशक की सबसे हॉट जो़डी चुना गया है। सर्वेक्षण में अभिनेता शाहरूख खान को दशक का सुपरस्टार चुना गया है। सलमान-कैटरीना ने अभिषेक बच्चान-ऎश्वर्या राय, बिपाशा बसु-जॉन अब्राहम और सैफ अली खान-करीना कपूर को पीछे छो़डते हुए सर्वेक्षण में यह स्थान हासिल किया है।
एमएसएन इंडिया ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया था, जिसमें उसने अपने पाठकों से अपने पसंदीदा बॉलीवुड कलाकारों को डिकेड स्पेशल फॉर बॉलीवुड की विभिन्न श्रेणियों में वोट देने के लिए कहा था। दशक की सबसे हॉट जो़डी की श्रेणी में 38,648 पाठकों ने वोट दिए थे। इस श्रेणी में सलमान और कैटरीना की जो़डी ने 36 प्रतिशत वोट हासिल कर पहला स्थान पाया है। अभिषेक-ऎश्वर्या की जो़डी को 27 प्रतिशत, बिपाशा-जॉन को 13 प्रतिशत और करीना-सैफ को केवल छह प्रतिशत वोट मिले हैं।
कैटरीना को दशक की सबसे आकर्षक अभिनेत्री भी चुना गया है। उन्हें इस श्रेणी में सर्वेक्षण में 33 प्रतिशत वोट मिले हैं। बिपाशा को 13 प्रतिशत, ऎश्वर्या को 10 प्रतिशत और प्रियंका चोप़डा को केवल नौ प्रतिशत वोट मिले हैं। शाहरूख को दशक का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। उन्हें 29 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि आमिर खान को 26 प्रतिशत और अमिताभ बच्चान को 16 प्रतिशत वोट मिले हैं।
फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की आग को दशक की नाकामयाब फिल्म चुना गया है, फिल्म को 48 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस श्रेणी में आग के बाद द्रोण, लव स्टोरी 2050 और टशन का नाम आता है। दशक के सबसे हॉट चुंबन दृश्य के लिए मर्डर फिल्म के इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के चुंबन दृश्य को 39 प्रतिशत वोटों के साथ चुना गया है। उनके बाद धूम 2 में ऋतिक-ऎश्वर्या के चुंबन दृश्य को 21 प्रतिशत वोट मिले हैं।
कुर्बान में सैफ-करीना के चुंबन दृश्य को 16 प्रतिशत और गुरू में आर. माधवन-विद्या बालन के चुंबन दृश्य को सात प्रतिशत वोट मिले हैं।
Monday, April 12, 2010
समाजसेवा में जुटी कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनकी मां सुसेन मैरी इन दिनों समाज सेवा में जी-जान से जुटी है। मां-बेटी का इरादा अब भारत में चलाए जा रहे दो प्रोजेक्ट्स रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया और मर्सी होम्स का विश्व स्तर पर फैलाना है। इसके लिए वह कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के संपर्क में है, जो उन्हें आर्थिक मदद कर सके।
कैटरीना मां के चैरिटी कामों में हरसंभव मदद करने की कोशिश करती है। अपनी चैरिटी को वल्र्ड लेवल पर ले जाने का मकसद है ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की मदद कर सकना। भारत में कैट को सरकार समेत अन्य लोगों का भी बेहतर सहयोग मिल रहा है। चैरिटी के लिए कैटरीना और उनकी मां लंदन और न्यूयार्क समेत पांच बडे शहरों में अपनी संस्था के ऑफिस खोलने पर विचार कर रही है। हालांकि कैटरीना ने खुलकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कैटरीना के अनुसार यह उनकी योजना का एक हिस्सा भर है।
Friday, April 9, 2010
सलमान ने कैटरीना से बाजी मारी
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भले ही फिल्मों के मामले में आमिर खान और शाहरूख खान से पीछे हों लेकिन फैन फोलोइंग की बात की जाए तो सलमान हर बार बाजी मार लेते है। सलमान आज भी लाखों दिलों की धडकन बने हुए है शायद इसलिए गूगल पर सबसे ज्यादा उन्हें ही सर्च किया जाता है।
44 वर्षीय सलमान से पहले पिछले साल तक इस पोजिशन पर उनकी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ राज किया करती थीं। लेकिन इस साल बाजी थोडी पलट गई है। कैटरीना नहीं अब लोग सलमान के बारे में पढना, उनकी फोटो को अपने कंप्यूटर के डेस्क टॉप की शान बनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
Sunday, February 14, 2010
कैटरीना नहीं तो उनका लुक ही सही
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की लोकप्रियता दिन पर दिन इतनी बढती जा रही है कि हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। पर एक बेचारी कैट आखिर कितनी फिल्में करे। पिछले दिनों सलमान ने फिल्म वीर में कैटरीना की एक हमशक्ल लडकी जरीन खान को हीरोइन बना दिया। अब जरीन खान को दो और फिल्में भी मिल गई है।
इधर एक निर्माता अनिल गोयल ने 26/11 को लेकर एक एनिमेशन फिल्म बनानी शुरू की तो उन्होंने अपने करेक्टर को कैट नाम दे डाला। वह चाह रहे थे कि उनके कैट करेक्टर को कैटरीना अपनी आवाज दे। लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। ऎसे में निर्माता ने अपने कैट करेक्टर को कैटरीना जैसा लुक दे दिया। निर्माता का कहना है कि कैट बच्चों और बडों दोनों में लोकप्रिय है। इससे कैटरीना का लुक बच्चों को भी पसंद आयेगा। कैटरीना कुछ समय पहले बार्बी डॉल के रूप में रैम्प पर उतरी थीं तो उसने सभी का दिल जीत लिया था।
Thursday, February 4, 2010
एंटरटेनमेंट अवॉर्ड से सम्मानित कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लोकप्रिय पत्रिका एफएचएम ने बुधवार को एंटरटेनमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। कैटरीना को यह पुरस्कार वर्ष 2009 में उनकी फिल्मों में अच्छे अभिनय के लिए दिया गया है।
कैटरीना को यह सम्मान प्रियंका गांधी द्वारा दिया गया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से प्रियंका नहीं पहुंच पाई। बस, फिर क्या था कैटरीना ने भी पुरस्कार लेने से मना कर दिया। आयोजकों की काफी कोशिशौं के बाद कैटरीना पुरस्कार लेने को राजी हो गई।
Saturday, January 30, 2010
कटरीना बिकनी में नजर आएंगी
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कई हिट फिल्में दे कर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना रखी है। कटरीना जल्द ही दोस्ताना के सीक्वेल में बिकनी में नजर आएंगी। इसमें पहले वो साल 2003 में आई फिल्म बूम में स्विमसूट मे नजर आई थी। लेकिन जैसे ही उनके करियर ने सफलता की चोटी को छूना शुरू किया उन्होने किसी भी फिल्म में इस तरह के कपडे नहीं पहने।
उल्लेखनीय है कि कटरीना के लिए बिचवीयर तैयार करने का जिम्मा मनीष मल्होत्रा को दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उन्हें एक खास लुक भी देने की तैयारी है ताकि वो क्यूट से ज्यादा सेक्सी नजर आ सकें।
Wednesday, January 27, 2010
क्या कैटरीना 2012 में विवाह करेंगी
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द ही शादी के बंधन में बंधनेवाली है। जी हां, यह खबर सही है। कैटरीना ने अगले 2 साल में शादी करने का मन बना लिया है।
कैटरीना ने कहा है कि 2012 में मेरी शादी हो जाएंगी। ये खूबसूरत अभिनेत्री चाहती है कि अपने सात फेरों से पहले वे पूरा समय फिल्मों को दे। इतना ही नहीं, कैटरीना इन दिनों शादी के बाद के अपने नए घर के हंसीन सपने भी संजोने लगी। कैटरीना का कहना है कि शादी के बाद वे अपने पति के घर जाना चाहती है। यानी शादी के बाद इस खूबसूरत हसीना की नया घर खरीदनें की कोई योजना नहीं है।
कैटरीना का मानना है कि क्या जरूरत है एक और नया घर खरीदने की जबकि मै पहले से ही अपने पति के साथ एक आरामदेह घर में रहूगी साथ रहने के अहसास से ही मैं खुश हूं। मगर अभी सवाल तो है ही कि कैटरीना किससे विवाह कर रही है, सलमान से या किसी ओर से
Tuesday, January 19, 2010
अब भी साथ-साथ सलमान-कटरीना
अभिनेत्री कटरीना और सलमान के बीच कभी कोई प्रोब्लम थी ही नहीं। शायद आपको भी इस बात पर यकीन ना हो लेकिन ये सच है दसअसल सलमान के स्टेज शो के बाद कटरीना टीवी पर सलमान की परफॉरमेंस देख रही थी।
सलमान के डांस देखने में कैट इतनी मशगूल हो गई कि उन्हें अपने मेक-अप का भी ध्यान नहीे रहा। यहां तक की अभिषेक और ऎश्वर्या भी बैक -स्टेज परफॉरेमेंस करने के लिए तैयारी कर रहे थे। लेकिन कैट को इसका पता भी नहीं चला। कटरीना परफॉरमेंस के लिए तैयार नहीं थी इसलिए आयोजकों ने ऎश-अभिषेक को स्टेज पर भेज दिया। और सलमान जैसे ही बैक स्टेज लौट कैट ने सल्लू को खूद अपने हाथों से बिस्कुट और फल खिलाए।
Friday, January 8, 2010
सल्लू का सामना दो पूर्व प्रेमिकायों से
बॉलीवुड में स्पेस की कमी से सिर्फ पब्लिक ही परेशान नहीं है, बल्कि कभी-कभी स्टार्स को भी इससे परेशानी उठानी पडती है। हाल में बैचारे सलमान खान को स्पेस की कमी ने बुरी स्थिति में फंसा दिया। हुआ यूं कि सल्लू महबूब स्टूडियों में अपनी अपकमिंग फिल्म वीर के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे। वहां उनका सामना दो पुरानी प्रेमिका ऎश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से एक साथ हो गया। ऎश वहां फिल्म गुजारिश की शूटिंग कर रही थी तो कैट एक एंड के शूट के लिए वहां आई थी दरअसल, उस समय सल्लू की वेनिटी वैन ऎश और कैट की वेनिटी वैन के बीच में पार्क कर दी गई थी।
क्योंकि जर्नलिस्ट्स को इंटरव्यू देने के लिए स्टूडियों में उस जगह से बेहतर कोई दूसरी जगह अनहीं थी। जब सल्लू ने देखा कि उनकी वैन ऎश-कैट की वैन की बीच में खडी है तो वे स्टाफ पर नाराज हो गए व उनसे कहा कि ये क्या हो गया है। पागल हो गए हो क्या। हालांकि इसके बाद भी सल्लू को स्पेस की कमी के चलते वहीं इंटरव्यू देना पडा और इस बीच उनका सामना दोनों प्रेमिकाओं से कई बार हुआ।
Thursday, December 24, 2009
एशिया की टॉप हॉट 50 में बॉलीवुड की 8 अभिनेत्रियां
हॉल ही में ब्रिटेन की मशहूर पत्रिका इस्टर्न आई ने एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेस का सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक एशिया भर में केवल टॉप 50 हॉट एक्ट्रेस ही चुनी गई है। जिसमें से सिर्फ 8 अभिनेत्रियां ही भारत की है। इस लिस्ट में है सबसे पहला नाम कैटरीना कैफ का है फिर प्रियंका चोपडा, फ्रीडा पिंटो, करीना कपूर, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ऎश्वर्या राय और दीपिका पादूकोण।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में नंबर वन एक्टे्रस का ताज कैटरीना के सिर सजा। साथ ही इस साल कैटरीना बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सफल हीरोइन भी रही हैं। कैटरीना अपनी हिट फिल्मों अजब प्रेम की गजब कहानी, दे दना दन से काफी चर्चा में रही हैं। प्रियंका चोपडा ने इस साल विज्ञापन की दुनिया में बडे-बडे स्टार्स को पीछे छोड दिया है। चाहे वो खान हों या बच्चान। लेकिन फिल्मी पर्दे पर प्रियंका की फिल्में उतना धमाल नहीं मचा पाई। फिल्म कमीने में शाहिद कपूर और प्रियंका की जोडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन फिल्म वाट्स योर राशि में उनका अभिनय कुछ कुछ ठीक ही रहा।
उनकी आगामी फिल्म प्यार इंपोसिबल से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। फिल्म कुर्बान में बेयर बैक दिखाकर तो आगामी फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर के साथ अपने लंबे किस के जलवे से बेबो ने भी इस लिस्ट में अपना नाम जोड लिया हैं। बॉलीवुड की सेक्सी साइरन बिपाशा बसु हमेशा ही अपने हॉट लुक्स की वजह से चर्चाएं बटोरती रहीं है। बिकनी हो या साडी बिपाशा को किसी से परहेज नहीं हैं। जबकि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऎश्वर्या राय बच्चान भी इस रेस में शामिल है।
Wednesday, December 23, 2009
मैं किसी कामकाजी लडकी की तरह ही रहती हूं: कैटरीना
हाल ही में एक वेबसाइट द्वारा एशिया की सबसे आकर्षक अभिनेत्री करार दिए जाने के बावजूद बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का मानना है कि वह किसी भी कामकाजी लडकी की तरह ही साधारण हैं। पिछले दो साल के दौरान कैटरीना कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
कैटरीना ने कहा, मैं और आकर्षक, नहीं। लोगों को मुझे मेरे घर पर देखना चाहिए। मैं किसी भी कामकाजी लडकी की तरह ही रहती हूं। उन्होंने अपने नए घर खरीदने के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा, हालांकि मैंने कई घरों को देखा है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया हैं। कैटरीना की हाल ही में अजब प्रेम की गजब कहानी और दे दना दन फिल्में रिलीज हुई हैं।
Tuesday, December 15, 2009
फिर बीमार हुई कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक बार फिर बीमार हो गई हैं। उनका हीमोग्लोबिन स्तर फिर से कम हो गया हैं। कैटरीना की लगातार बिगडती तबीयत को लेकर उनके सभी दोस्त और उन्हें चाहने वाले काफी परेशान हैं। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर कैटरीना के हीमोग्लोबिन स्तर के बार-बार कम होने की असल वजह क्या हैं।
रविवार को तो उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि वो बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थीं। पूरे दिन वो अस्पताल में इलाज कराती रहीं। चिकित्सकों ने उन्हें पूरा आराम करने की सलाह दी हैं लेकिन कैटरीना मानें तब तो। इससे पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थीं, लेकिन आराम की सलाह के बावजूद वो सलमान खान के साथ दुबई चली गई थीं।
Friday, November 6, 2009
कैटरीना बनीं खूबसूरत हसीनाओं की सरताज
उंचे लंबे कद वाली कैटरीना आज बॉलीवुड में जिस मकाम पर हैं उनकी शुरूआत को देखकर शायद ही किसी को भरोसा रहा हो कि विदेश से आई ये बाला बॉलीवुड की सबसे सफल हिरोइन बनकर दर्शकों के दिलों पर इस तरह से राज करेंगी। कैटरीना जिनको आज बॉलीवुड का परफेक्ट पैकेज माना जाता हैं। वो शुरूआत से ऎसी नहीं थीं। कैट ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो उनके पास अगर कुछ था तो खूबसूरती का खजाना।
पहली झलक में ही बॉलीवुड उन पर मर मिटा था और अपने इसी बेमिसाल हुस्न के दम पर कैटरीना को शुरूआती दौर में बॉलीवुड में काम भी मिला। कैट की इसी खूबसूरती ने उनको दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में कई बार सरताज बनाया लेकिन कहते है ना कि सिर्फ खूबसूरती के बल पर आप ज्यादा दिनों तक सफलता का स्वाद नहीं चख सकते। कैट ने भी इसको समझा और खुद को बेहतरीन तरीके से बॉलीवुड के सांचे में ढाल लिया।
शुरूआत में लगा कि कैटरीना की सफलता की राह में उनकी अंग्रेजियत वाली जबान रोडा साबित हो सकती हैं लेकिन वक्त के साथ कैट का वहीं अंदाज उनकी यूएसपी बन गया। हालांकि कैट ने दिल लगाकर हिंदी भी सीखी।
कैटरीना को पहले अच्छी डांसर नहीं माना जाता था। जबकि हम सब जानते है कि बॉलीवुड की हिरोइन बनने के लिए डांस आना सबसे अहम हैं। कैट ने डांस सीखने के लिए भी पसीना बहाया और आज वो फिल्मों की बेहतरीन डांसर बन चुकी हैं। कैटरीना ने बॉलीवुड में जिस तरह से अपनी पारी खेली है उतना ही शानदार सफर उन्होंने एड वल्र्ड में भी तय किया हैं। उनके पास कई बडे ब्रांड्स के करार हैं। जिनके दम पर वो एड क्वीन बन चुकी हैं।
यहां भी उनके ग्लैमर का तडका अपना असर दिखा रहा हैं। कैट आज हर निर्देशक की पहली पसंद बन चुकी हैं। कैटरीना के साथ सारे टॉप एक्टर काम करना चाहते हैं। बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में कदम रखने के बाद कैटरीना को जो मकाम हासिल हुआ है वो वाकई काबिले तारीफ हैं। उनके लाखों दीवाने है जो किसी भी रूप में उनको देखते है पसंद करते हैं। कैटरीना को अब तक बॉलीवुड में कई नाम मिल चुके हैं। जो उनकी सक्सेस की कहानी खुद बयां करते हैं। आज वो नंबर वन हिरोइन बनने की रेस में सबसे आगे हैं।