Showing posts with label Sanjay dutt new film. Show all posts
Showing posts with label Sanjay dutt new film. Show all posts

Saturday, April 3, 2010

संजय दत्त के खिलाफ चार्जशीट

Sanjay Dutt

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ मुख्यमंत्री मायावती के लिए जादू की झप्पी और पप्पी टिप्पणी करने के मामले में चार्जशीट दायर कर दी गई है। यह चार्जशीट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिरूद्ध कुमार तिवारी की कोर्ट में दायर की गई है।
संजय दत्त ने 16 अप्रैल 2009 को बीते लोकसभा चुनाव के दौरान प्रतापगढ के के.पी.कॉलेज के मैदान में सपा की एक चुनावी रैली में मायावती को जादू की झप्पी और पप्पी देने की बात कही थीं। जिसके बाद संजय के खिलाफ धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जादू की झप्पी वाले बयान पर संजय दत्त के खिलाफ> बारांबकी, मऊ और अन्य जिलों में मामले दर्ज किए गए थे।

Sunday, July 12, 2009

"शार्टकट" मनोरंजन बनाम बोरियत

Shortcut निर्माता: अनिल कपूर
निर्देशक: नीरज वोरा
संगीत: शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार: अक्षय खन्ना, अमृता राव,अरशद वारसी, चंकी पांडे

समीक्षा: "गांघी माय फादर" के बाद अनिल कपूर फिल्म "शार्टकट" भी अपेक्षाओं पर खरी नही उतरती और एक औसत फिल्म बनकर रह जाती है। फिल्म देखते समय मनोरंजन बनाम बोरियत का ग्राफ लगातार ऊपर-नीचे होता रहता है। "शार्टकट" फिल्म में शेखर(अक्षय खन्ना) सहायक निर्देशक है और बतौर निर्देशक अपनी फिल्म शुरू करना चाहता है। वह स्क्रिप्ट लिखता है, जिस पर एक निर्माता फिल्म बनाने के लिए तैयार हो जाता है। राजू(अरशद वारसी) बहुत खराब अभिनेता है, लेकिन सुपरस्टार बनने का ख्वाब संजोए है। राजू को एक निर्माता कहता है कि यदि वह अच्छी स्क्रिप्ट लाए तो उसे वह हीरो बना देगा। राजू अपने दोस्त शेखर की स्क्रिप्ट चुरा लेता है। फिल्म बनती है, हिट होती है, और राजू सुपरस्टार बन जाता है। राजू के इस कदम से शेखर को बहुत ठेस पहुंचती है। मानसी (अमृता राव) सुपरस्टार है, और शेखर को चाहती है। दोनों शादी कर लेते है। शादी के बाद शेखर को सभी मानसी के पति के रूप में जानते है, और उसे यह बात बुरी लगती है। खफा होकर शेखर अपनी पत्नी से झगड लेता है, और दोनों अलग हो जाते है। नाकामियों से परेशान शेखर को एक निर्माता मिलता है, और अपनी फिल्म निर्देशित करने को कहता है। उसकी शर्त है कि हीरो राजू रहेगा। फिल्म शुरू हो उसके पहले निर्माता की मौत हो जाती है। शेखर अपने पडोसियों की मदद से फिल्म शुरू करता है, लेकिन उसका और राजू का ईगो आडे आता है। किस तरह से शेखर फिल्म पूरी करता है, और मानसी को फिर पाता है, ये फिल्म का सार है। फिल्म में हास्य काफी उबाऊ नजर आ रहा है। अगर फिल्म में हंसी आती है तो वो तब जब अक्षय और अरशद एक साथ होते है। फिल्म की शुरूआत अच्छी है और उम्मीद जगाती है कि एक उम्दा फिल्म देखने को मिलेगी। राजू के स्क्रिप्ट चुराने तक फिल्म में पकड है।
इसके बाद शेखर और मानसी की प्रेम कहानी और उनका झगडा फिल्म को बोझिल बना देता है, और अभिमान की याद दिलाता है। शेखर जब फिल्म बनाना शुरू करता है, तब फिल्म में फिर पकड आती है, लेकिन क्लायमैक्स में मामला फिर बिगड जाता है। अक्षय खन्ना ने अपना रोल पूरी गंभीरता से निभाया है। फिल्म में अमृता राव काफी सेक्सी लगी है। अमृता राव के हिस्से में थोडे-बहुत गाने और दृश्य आएं।
हर फिल्म में अरशद वारसी एक जैसा अभिनय कर रहे है, लेकिन फिर भी वे हंसाते है। चंकी पांडे ने अभिनय के नाम पर तरह-तरह के मुंह बनाए है। संजय दत्त और अनिल कपूर एक गाने में नजर आएं, लेकिन बात नही बनी। शंकर-अहसान-लॉय का संगीत उनके प्रतिष्ठा के अनुरूप नही है। केवल एक गीत "निकल भी जा" याद रहता है।

Monday, June 29, 2009

हाथ व आंखों पर पट्टी बांघ चलती ट्रेन से कूदे संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की उम्र 50 के आसपास हो चुकी है, लेकिन फिर भी वह स्टंट सीन करने से परहेज नही कर रहे है। संजय दत्त ने अपनी आने वाली फिल्म "लक " के एक दृश्य के लिए तेज रफ्तार ट्रेन पर छलांग लगाई, जिसमें उनके हाथ और आंखों पर पट्टी बंघी है। और कूदने के बाद रेल की पटरियां पार करते नजर आने वाले है। निर्देशक सोहम शाह के अनुसार संजय का यह दृश्य फिल्म के लिए सबसे बडा और खर्चीला दृश्य था, संजय दत्त ने इस दृश्य के लिए कोई सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग नही किया था। लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए सभी तैयारी की थी। संजय ने कहा कि उन्होंने काफी दिन से कोई खतरनाक दृश्य नही किया था, इसलिए यह मौका मिलते ही वह तैयार हो गए।

उन्होंने बताया कि ट्रेन से कूदने से पहले वह थोडा घबराए जरूर थे, लेकिन सभी चीजें ठीक तरह से हो गई। शाह ने बताया कि इस दृश्य को मुंबई में फिल्माना संभव नही था, इसलिए हमने गोआ में इसे फिल्माया। पांच दिनों में पांच ट्रेनों के उपयोग के साथ यह मंहगा दृश्य फिल्माया गया। पांच दिनों में पांच ट्रेनों के उपयोग के साथ यह मंहगा दृश्य फिल्माया गया। डेढ करोड रूपए सिर्फ इसी दृश्य को फिल्माने में खर्च हुआ। लक में इमरान खान, श्रुति हसन और मिथुन चक्रवर्ती की भी भूमिकाएं है। यह फिल्म 24 जुलाई को प्रदर्शित होगी।