Showing posts with label salman khan show dus ka dum. Show all posts
Showing posts with label salman khan show dus ka dum. Show all posts

Friday, September 4, 2009

शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी "दस का दम" में

Hema Malini

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी सलमान के शो "दस का दम" में नजर आने वाले है। 30 अगस्त को इस एपिसोड की शूटिंग की गई और इसका प्रसारण शीघ्र होने वाला है।

शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी को सलमान बेहद पसंद करते है, और दोनों भाजपा के नेताओं को उन्होंने एक साथ अपने शो पर बुलाया। घर्मेद्र के फैन सलमान की हेमा मालिनी भी पसंदीदा अभिनेत्री है, और हेमा-घर्मेद्र की जोडी की उन्होंने लगभग सारी फिल्में देख रखी है। अपने स्वभाव के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा इस कार्यक्रम में भी खूब गरजे और उन्होंने कई किस्से सुनाएं। इस मौके पर शत्रुघ्न ने शेरवानी पहनी। सलमान के पूछने पर कि क्या यह ड्रेस नेहरू का परिचायक है, तो शत्रुघ्न तपाक से बोले आजकल तो यह जिन्ना का परिचायक बन गया है। पिछली बार यह जोडी एक साथ मनोज कुमार की फिल्म "संतोष" में सन 1989 में देखी गई थी।

Thursday, July 16, 2009

उत्तर भारतीय लडकी से शादी होगी सलमान की

Salman Khanभारतीय बॉलीवुड अभिनेता सलमान की शादी की फिक्र सलमान से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को है। सलमान शादी के लड्डू खाने में चाहे थोडी देर क्यो न लगाएं, लेकिन उनके चाहने वाले उनसे यही पूछने है कि सलमान शादी कब करेगे ? सलमान के कुछ जवाब न देने पर लोग अब ज्योतिष से यह जानना चाहते है कि सल्लू शादी के लिए किससे व कब हां करेगेक् बात सलमान के शो "दस का दम" की है। जहां पर सलमान के मेहमान कंगना राणावत व ज्योतिष जनार्दन बाबा थे। वहीं पर तीनों ने मिलकर खूब मस्ती की व कंगना ने ज्योतिष बाबा से सलामान की शादी के बारे में पूछा। ज्योतिष ने अनुसार सलमान की शादी तब होगी। जब उनकी उम्र 48 वर्ष होगी। उनकी होने वाली दुल्हन फिल्मी दुनिया से नहीं होगी। उनकी होने वाली दुल्हन उत्तर भारत की रहने वाली होगी। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि बाबा की बातों में कितनी सचाई है।

Friday, July 10, 2009

घडियाँ बाँटते फिर रहे है सलमान

Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को तोहफे बाँटना बेहद पसंद है। सलमान को जो पसंद आता है वे उसे खरीदकर अपने दोस्तों को उपहार में दे देते है।

खबरों के अनुसार अब तक सलमान ने पचास करोड रूपए के उपहार अपने दोस्तों को दिए है। सलमान की इस आदत को देखते हुए उनकी माँ ने उन्हें एक अनोखी सलाह दी। उन्होंने सलमान से कहा कि वे अपनी चैरिटी संस्था "बीइंग ह्यूमन" के लिए घडियाँ डिजाइन करें और उन्हें ही उपहार में दे। इससे अपने दोस्तों को उपहार भी दे पाओगे और पैसा भी संस्था को जाएगा। माँ की सलाह मान सलमान ने घडीयाँ डिजाइन की और इन दिनों वे यार-दोस्तों को उपहार में शानदार घडियाँ बाँटते फिर रहे है।

Friday, July 3, 2009

पहलवान सुशील कुमार ने सलमान का प्रस्ताव ठुकराया

ओलिंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार ने रिएलिटी शो "दस का दम" में शामिल होने का सलमान खान का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। सुशील को कुश्ती सिखाने वाले कोच महाबली सतपाल ने बताया कि सुशील को कुश्ती ने इस मुकाम पर पहुंचाया है, और उसे अभी काफी कुछ हासिल करना है, इसलिए वह केवल अपनी तैयारियों पर घ्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि पहले "नच बलिये" की तरफ से 55 लाख रूपये का आफर मिला था और अब "दस का दम" वाले भी उसे लेना चाहते थे, लेकिन हमने कह दिया कि प्रैक्टिस कैंप में बिजी होने के कारण उसके पास समय नही है।

पेइचिंग ओलिंपिक में सुशील की तरह ही ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह "दस का दम" में मल्लिका शेरावत के साथ आए थे। इसके बाद अगले शो के लिए निर्माता सुशील को लेना चाहते थे, लेकिन इस पहलवान ने यह कहकर प्रस्ताव ठुकरा दिया कि वह अपना घ्यान नही बंटाना चाहते है।
इस बीच सुशील कुमार का कहना है कि उनका लक्ष्य डेनमार्क में 21 से 27 सितंबर तक होने वाली वल्र्ड चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल करना है, और इसके लिए वह कडी मेहनत कर रहे है।