Showing posts with label salman new film. Show all posts
Showing posts with label salman new film. Show all posts

Friday, August 14, 2009

सलमान ने "वांटेड" में गाना गाया

Salman Khan

तकरीबन एक दशक बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान किसी फिल्म में गाना गाते नजर आएंगे। उन्होंने अपनी अगली फिल्म "वांटेड" में एक गाना गाया है। इस फिल्म में संगीत साजिद-वाजिद ने दिया है।

वाजिद ने कहा कि यह गाना फिल्म का एक अहम हिस्सा है। हम सलमान के लिए कुछ घमाकेदार करना चाहते थे। इसलिए आप फिल्म में उनकी आवाज में गाना सुन सकेंगे। इससे पहले सलमान ने वर्ष 1999 में आई फिल्म "हैलो ब्रदर" में "चांदी की डाल पर सोने का मोर.." गाना गाया था, जो काफी हिट रहा था। गौरतलब है कि फिल्म "वांटेड" का निर्माण बोनी कपूर और निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। फिल्म में सलमान के साथ आयशा टाकिया नजर आएंगी।

Wednesday, July 29, 2009

मैं जवानी में सलमान की तरह ही था: घमेंद्र

Dharmendra

बॉलीवुड अभिनेता धमेंद्र यानि धरम प्राजी का कहना है कि सलमान मुझे अपनी जवानी के दिन याद दिलाता है। मैं अपने शुरूआती दिनो में सलमान कि तरह ही था। मैं उसके स्वभाव के अलावा उसके जिंदगी जीने के तरीके को पसंद करता हूं। उसका बदन भी गजब का है। ऎसी उम्र में जब धरम जी के साथ काम करने वाले ज्यादातर सभी लोग रिटायर हो चुके हैं, 73 साल के हो चुके धर्मेन्द्र अभी भी फिल्मो में काम कर रहे हैं।

अपने जमाने में हर तरह का किरदार निभा चुके धर्मेन्द्र फिट रहने के लिए प्रणायाम और धुडसवारी करते हैं। "शोले" में बसंती के "वीरू" का किरदार निभा चुके घमेंद्र की हाल-फिलहाल में रिटायर होने की कोई योजना नही है। उनका कहना है कि किसी कलाकार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिल जाने का मतलब यह माना जाता है कि उसके रिटायर होने का वक्त आ गया लेकिन ऎसा नही है। उनकी तीन-चार फिल्में अभी आनी है। प्रीटि जिंटा के साथ "हर पल" और "अपने" फिल्म के बाद अपने दोनों बेटों सन्नी और बॉबी देओल के साथ घर्मेन्द्र एक बार फिर फिल्म "मास्टर" में नजर आएंगे।

Friday, July 10, 2009

घडियाँ बाँटते फिर रहे है सलमान

Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को तोहफे बाँटना बेहद पसंद है। सलमान को जो पसंद आता है वे उसे खरीदकर अपने दोस्तों को उपहार में दे देते है।

खबरों के अनुसार अब तक सलमान ने पचास करोड रूपए के उपहार अपने दोस्तों को दिए है। सलमान की इस आदत को देखते हुए उनकी माँ ने उन्हें एक अनोखी सलाह दी। उन्होंने सलमान से कहा कि वे अपनी चैरिटी संस्था "बीइंग ह्यूमन" के लिए घडियाँ डिजाइन करें और उन्हें ही उपहार में दे। इससे अपने दोस्तों को उपहार भी दे पाओगे और पैसा भी संस्था को जाएगा। माँ की सलाह मान सलमान ने घडीयाँ डिजाइन की और इन दिनों वे यार-दोस्तों को उपहार में शानदार घडियाँ बाँटते फिर रहे है।

Tuesday, July 7, 2009

24 जुलाई के ख्याल से परेशान है सलमान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आगामी 24 जुलाई को लेकर आशंकित है। क्योंकि इस दिन समुद्र की लहरों के खतरनाक स्तर तक उठने का अनुमान जाहिर किया गया है।
सलमान ने अपने ब्लाग में लिखा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई बारिश में भीग रही है, और बहुत अच्छी लग रही है। हाल ही में शुरू किए गए सी लिंक पर गाडी चलाने का मजा इस साल बरखा की बूंदों के बीच कुछ और ही होगा। लेकिन 24 जुलाई का ख्याल मुझे परेशान कर रहा है, क्योंकि इस दिन लहरों के खतरनाक स्तर तक उठने का अनुमान जताया गया है। बहरहाल मुंबई वासियों के हौसले पर मुझे पूरा भरोसा है।
सलमान ने लिखा कि ज्यादातर आपदाएं मानवजनित है और इनका दीर्घकालिक समाघान मानव को पेड लगा कर करना है। मानसून का एक और चेहरा भी है। गरीबो के लिए बारिश किसी मुसीबत से कम नही होती क्योंकि उनके घरों में पानी भर जाता है। सलमान ने लिखा कि अगर मानसून फीका फीका रहे तो बारिश किसान की आंखों से आंसुओं के रूप में होती है।
किसानों के लिए बारिश बहुत जरूरी होती है, क्योंकि उनकी पूरी फसल इसी मानसून पर निर्भर होती है। सलमान के भाई सोहेल खान किसानों की समस्याओं के उपर फिल्म "किसान" बना रहे है।
सलमान इसे एक सामाजिक संदेश देने वाली मनोरंजन प्रघान फिल्म बताते हुए लिखते है कि बाजार की ताकतें चाहती है कि किसान अपनी जमीनें उद्योगों के लिए बेचें। सलमान ने अपने ब्लॉग में कुछ बरस पहले 27 जुलाई का जिक्र भी किया है, इस दिन मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों ने मुंबई वासियों को दहला दिया था।

Monday, June 29, 2009

"दबंग" में भष्ट पुलिस ऑफिसर बनेंगे सलमान

अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म "दबंग" में एक भष्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने जा रहे है। इस फिल्म में सलमान की नायिका शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी होगी और फिल्म का निर्माण सलमान के भाई अरबाज खान कर रहे है। सलमान ने अभी तक की अपनी फिल्मों में एक अच्छे इंसान की भूमिका निभाई है। लेकिन "दबंग" में अरबाज ने सलमान को एक अलग तरह की भूमिका सौप रहे है। सलमान के अभिनय का यह रूप उनके प्रशंसकों ने पहले कभी नही देखा होगा। सलमान अपनी इस नई भूमिका को लेकर बेहद उत्सुक है। एक ही जैसे रोल करते-करते अब सलमान काफी ऊब चुके है, और कुछ अलग करना चाहते है।

दूसरा निर्माता शायद ही उन्हें इस तरह का रोल देता, इसलिए वे घर की फिल्म के जरिये ही शुरूआत कर रहे है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप करेंगे।