Showing posts with label Katrina in No1. Show all posts
Showing posts with label Katrina in No1. Show all posts

Friday, November 6, 2009

कैटरीना बनीं खूबसूरत हसीनाओं की सरताज

Katrina

उंचे लंबे कद वाली कैटरीना आज बॉलीवुड में जिस मकाम पर हैं उनकी शुरूआत को देखकर शायद ही किसी को भरोसा रहा हो कि विदेश से आई ये बाला बॉलीवुड की सबसे सफल हिरोइन बनकर दर्शकों के दिलों पर इस तरह से राज करेंगी। कैटरीना जिनको आज बॉलीवुड का परफेक्ट पैकेज माना जाता हैं। वो शुरूआत से ऎसी नहीं थीं। कैट ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो उनके पास अगर कुछ था तो खूबसूरती का खजाना।

पहली झलक में ही बॉलीवुड उन पर मर मिटा था और अपने इसी बेमिसाल हुस्न के दम पर कैटरीना को शुरूआती दौर में बॉलीवुड में काम भी मिला। कैट की इसी खूबसूरती ने उनको दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में कई बार सरताज बनाया लेकिन कहते है ना कि सिर्फ खूबसूरती के बल पर आप ज्यादा दिनों तक सफलता का स्वाद नहीं चख सकते। कैट ने भी इसको समझा और खुद को बेहतरीन तरीके से बॉलीवुड के सांचे में ढाल लिया।
शुरूआत में लगा कि कैटरीना की सफलता की राह में उनकी अंग्रेजियत वाली जबान रोडा साबित हो सकती हैं लेकिन वक्त के साथ कैट का वहीं अंदाज उनकी यूएसपी बन गया। हालांकि कैट ने दिल लगाकर हिंदी भी सीखी।
कैटरीना को पहले अच्छी डांसर नहीं माना जाता था। जबकि हम सब जानते है कि बॉलीवुड की हिरोइन बनने के लिए डांस आना सबसे अहम हैं। कैट ने डांस सीखने के लिए भी पसीना बहाया और आज वो फिल्मों की बेहतरीन डांसर बन चुकी हैं। कैटरीना ने बॉलीवुड में जिस तरह से अपनी पारी खेली है उतना ही शानदार सफर उन्होंने एड वल्र्ड में भी तय किया हैं। उनके पास कई बडे ब्रांड्स के करार हैं। जिनके दम पर वो एड क्वीन बन चुकी हैं।
यहां भी उनके ग्लैमर का तडका अपना असर दिखा रहा हैं। कैट आज हर निर्देशक की पहली पसंद बन चुकी हैं। कैटरीना के साथ सारे टॉप एक्टर काम करना चाहते हैं। बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में कदम रखने के बाद कैटरीना को जो मकाम हासिल हुआ है वो वाकई काबिले तारीफ हैं। उनके लाखों दीवाने है जो किसी भी रूप में उनको देखते है पसंद करते हैं। कैटरीना को अब तक बॉलीवुड में कई नाम मिल चुके हैं। जो उनकी सक्सेस की कहानी खुद बयां करते हैं। आज वो नंबर वन हिरोइन बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

Thursday, July 16, 2009

आज कैटरीना कैफ का 25 वां जन्मदिन

Katrina Kaifकरोडों दिलों की घडकन कैटरीना कैफ आज (16 जुलाई)अपना 25वां जन्मदिन मना रही है। कैटरीना का जन्म 16 जुलाई 1984 को हांगकांग में हुआ। कैटरीना ने लंदन से बताया कि इस बार मैं अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हूं।
इस मौके पर मेरी सभी बहनें और भाई खास तौर पर लंदन आए है। मेरी मम्मी चेन्नई से आई है। मैंने पिछले दो वर्ष से छुट्टी नही ली थी। इस बार मैंने खास तौर पर अपने परिवार के लिए समय निकाला है। हम लोग फैमिली गेट-टुगेदर करने के लिए इटली जा रहे है। कश्मीरी पिता मोहम्मद कैफ व ब्रिटिश मां सुजैन की संतान कैटरीना ने अपने माता-पिता से अलगाव के बाद हवाई मे कुछ दिन बिताए और फिर वापस ब्रिटेन चली गई।

चौदह साल की उम्र में एक मॉडलिंग एजेंट ने उन्हें प्रपोज किया और उन्होंने मॉडलिंग की शुरूआत की। मॉडलिंग करते हुए ही उन पर नजर पडी फिल्म मेकर कैजाद गुस्ताद की। उन्होेने कैट को फिल्म "बूम" से बॉलीवुड की राह दिखाई। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लाप रही पर कैट का जादू चल गया। उसके बाद कैटरीना ने फिल्म "सरकार" में छोटी लेकिन असरदार भूमिका निभाई।उसके बाद उन्होेने "मैंने प्यार क्यों किया" में अभिनय किया, इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी थे, इसलिए इस फिल्म के बाद उनका नाम सलमान से जोडा जाने लगा, और यहां तक कहा जाने लगा कि कैटरीना को सफलता सलमान के कारण मिल रही है, लेकिन कैटरीना ने "नमस्ते लंदन" में अक्षय कुमार के साथ शानदार अभिनय कर यह साबित कर दिया कि उन्हें सफलता सलमान के कारण नही बल्कि उनके अपने अभिनय के बल पर मिलती है।

उसके बाद कैटरीना ने पीछे मुडकर नही देखा। आज कैटरीना हर निर्देशक की पहली पसंद बन चुकी है। और कैटरीना के साथ हर अभिनेता काम करना चाहता है।

Monday, July 13, 2009

करीना की बहुत बडी प्रशंसक हूं: कैटरीना

Katrina Kaif

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने दावा किया है कि वह करीना की बहुत बडी प्रशंसक है। दरअसल कुछ दिनों पहले कैटरीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्मों की ओर दर्शकों को खींचने के लिए उन्हें छोटे कपडे पहनने और अपनी टांगे दिखाने की जरूरत नही है।

उन्होंने यह हमला "कमबख्त इश्क" में करीना के छोटे कपडों को लेकर किया था। अब कैटरीना का कहना है कि वह करीना के काम की प्रशंसक है, और फिल्म "कमबख्त इश्क" में उनकी एक्टिंग को उन्होंने लुत्फ उठाया। "न्यूयार्क" की सफलता और इसमें अपनी एक्टिंग की प्रशंसा पाकर उत्साहित कैटरीना ने कहा कि अपनी अनोखी कहानी के कारण "न्यूयार्क" एक विशेष फिल्म थी।
मैं खुश हूं कि मेरी मुलाकात कबीर खान जैसे अच्छे डायरेक्टर से हुई। प्रियदर्शन की अगली फिल्म "दे दना दन" के बारे में उन्होंने बताया कि मैंने खुद को चार बार घायल किया। मेरे पीठ और गर्दन अब भी दर्द दे रहे है। अक्षय का कहना है कि हमने इस फिल्म के लिए इतना खून बहाया है कि फिल्म जरूर हिट होगी।

शूटिंग के दौरान कैटरीना की साडी ऊपर चढी

Katrina Kaif

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी अपनी लंबी टांगों के कारण वार्डरोब मालफंक्शन की शिकार हो गई। यह सब हुआ फिल्म "दे दना दन" की शूटिंग के दौरान।

दरअसल फिल्म "दे दना दन" की शूटिंग के दौरान अक्षय और कैटरीना बारिश में भीगते हुए गाने की शूटिंग करने में व्यस्त थे। गाने की शूटिंग में कैटरीना ने जो साडी पहन रखी थी वो गीली होकर उनके पैरो पर कुछ ज्यादा ही ऊपर चढ गई थी, और कैटरीना ने इस पर जोर नही दिया। वहीं कैटरीना की लंबी टांगे सबके सामने नमूदार हो चुकी थी। लेकिन डायरेक्टर प्रियदर्शन और कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने स्थिति को संभाल लिया।

पोनी वर्मा ने स्थिति को भांपते हुए गाने की शूटिंग के समय यह घ्यान रखा कि कैटरीना का वाइड एंगल के बजाय क्लोज अप शॉट में रखा जाए। शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने कहा कि शूट ज्यादा अच्छी तरह हुआ। वार्डरोब मालफंक्शन का कैटरीना पर कोई फर्क नही पडा और उनके चेहरे पर किसी भी तरह का कोई तनाव नही नजर आ रहा था। जब कैटरीना से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि फिल्म की शूटिंग में इस तरह की बाते होती रहती है।

Friday, July 10, 2009

कैटरीना का खास घ्यान रखते है अक्षय

Akshay-Katrina

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री कैटरीना कैफ का खासा घ्यान रखते है। साथ-साथ पांच फिल्में कर चुके अक्षय और कैटरीना इस समय दोनों फिल्म "दे दना दन" की शूटिंग कर रहे है।

इस फिल्म में वह दोनों बरसात के गाने की शूटिंग कर रहे है। गाने की शूटिंग के दौरान कैटरीना को काफी देर तक गीले रहना पडा। इसे देखकर अक्षय ने न सिर्फ कैटरीना के लिए बडा तौलिया मंगाया, बल्कि डायरेक्टर से भी कैटरीना का खास घ्यान रखने के लिए कहा। अक्षय को लगा कि पिछली फिल्मों की तरह ज्यादा देर तक गीला रहने पर उसे कही बुखार न आ जाए। कैटरीना भी अक्षय के इस अटेंशन से काफी खुश दिखी। कैटरीना ने कहा कि अक्षय मुझे अब भी बच्चों जैसा ट्रीट करते है।

Thursday, July 9, 2009

कैटरीना सबसे योग्य प्रतिष्ठित कुंवारी महिला

Katrina Kaif

वैवाहिक वेबसाइट "shaadi.com" के एक सर्वे के अनुसार कैटरीना कैफ सबसे योग्य प्रतिष्ठित कुंवारी महिला है, और जॉन अब्राहम सबसे योग्य प्रतिष्ठित कुंवारे पुरूष है। वेबसाइट के इंटरनेट पर किए गए सर्वे में 18,000 लोगों ने कैटरीना को मतदान किया जिसमें कैटरीना को 48 फीसदी पुरूषों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित काबिल कुंवारी माना। लगता है लगभग आघा हिंदुस्तान कैटरीना से ही शादी करना चाहता है। अब पुरूष कैटरीना से शादी करना चाहते है, तो भला औरते क्यों पीछे रहती, उन्होंने जॉन को देश के सबसे काबिल प्रतिष्ठित कुंवारे पुरूष का खिताब दिया है, और इस सर्वे में जॉन को कैटरीना से कम 43 फीसदी मत मिले। इस लिस्ट में महिलाओं में कैटरीना के बाद बिपाशा बसु, दीपिका पादूकोण और फिर करीना कपूर आती है। वहीं पुरूषों की लिस्ट में जॉन के बाद के सलमान खान दूसरे स्थान पर है और फिर सैफ अली खान, रणबीर कपूर और राहूल गांघी का नाम आता है।