Wednesday, November 18, 2009

..और लडकी ने जड दिया सलमान को थप्पड

Salman

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को नई दिल्ली में एक पार्टी के दौरान नशे में धुत एक लडकी ने थप्पड मार दिया। सूत्रों के अनुसार गरम दिमाग सलमान इसके बावजूद ठंडे रहे और उन्हें सुरक्षा अधिकारियों से उस लडकी को बाहर ले जाने के लिए कहा।

लडकी का नाम मोनिका बताया जा रहा हैं, जिसके पिता बिल्डर हैं। एक फैशन शो के बाद एक प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें सलमान, सोहेल खान, सुष्मिता सेन, रिया सेन सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। पार्टी में मौजूद एक शख्स ने बताया कि संजना सेन के फैशन शो के बाद दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में पार्टी का आयोजन किया गया था। मोनिका को इस पार्टी में आमंत्रित नहीं किया गया था, इसके बावजूद वे अंदर आने की जिद करने लगी। वे होश में नहीं थीं और चिल्ला रही थीं। उन्होंने सुष्मिता सेन को भी अपशब्द कहे। मोनिका के व्यवहार को देख सोहेल खान ने गार्ड को कहा कि वे मोनिका को अंदर न आने दे। उसी समय शोर-शराबे की आवाज सुन सलमान खान बाहर आ गए।
मोनिका बदसलूकी पर उतर आई और उसने सुष्मिता सेन को गाली दे दी। सूत्रों ने बताया कि सलमान ने बडी ही विनम्रता से मोनिका को बाहर चले जाने को कहा, लेकिन तभी मोनिका ने सलमान को थप्पड मार दिया। लेकिन सलमान ने अपना आपा नहीं खोया और उस लडकी को बाहर ले जाने के लिए कहा। वहां मौजूद गार्ड और दूसरे लोगों ने लडकी को पकड लिया और बाहर निकाल दिया।

No comments:

Post a Comment